कौन से वो ८ स्थान हैं जहाँ घर के होने से बढ़ सकती हैं परेशानियां?

0
3628
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Gharभविष्य पुराण में कुछ ऐसे स्थानों के बारे में बताया गया है जहां पर कभी भी घर नहीं होना चाहिए। लेकिन आज के दौर में हम इन सब बातों पर बिना विचार-विर्मष किऐ बिना जल्दबाजी में घर बनवा लेते है या फिर बना-बनाया घर खरीद लेते हैं। जहां उन्हें अनेक प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता हैं। तो आइये जानते हैं वो कौन से ८ स्थान है जहां पर घर नहीं होना चाहिए।

१.मांस-मदिरा की दुकान के पास- जिस स्थान पर मांस-मदिरा आदि मादक पदार्थ बेचे जाते हैं, वहां पर घर नहीं होना चाहिए। ऐसे स्थान पर आए दिन मारपीट, हुड़दंग व अन्य अवैधानिक गतिविधियां होती रहती हैं।

२.मंत्री या उच्च पद पर आसीन व्यक्ति के निवास के पास- ऐसे स्थान पर आम तौर पर सामान्य लोगों का आने-जाने पर पाबंदी होती है। सुरक्षा के दृष्टिकोण से कुछ विशेष मौकों पर वहां रहने वाले लोगों पर भी नजर रखी जाती है, जिसका असर हमारे निजी जीवन पर भी पड़ता है।

३.पाखंडियों के निवास के पास- ऐसे लोग जो पाखंडी होते है वे अपने आस-पास रहने वाले लोगों को अपने जाल में फंसाकर आर्थिक नुकसान पहुंचा सकते हैं।

४.मंदिरों के पास- अक्सर मंदिरों में भक्तो का ताता लगा रहता हैं। जिसके परिणाम स्वरूप शोर होना स्वाभाविक हैं। जिससे मंदिर के पास रहने वालें लोगों की शांतिभंग होने से उनका रहना दुश्वार हो जाता हैं।

५.नगर के द्वार पर- जहां पर शहर की सीमा समाप्त हो रही हो। ऐसे स्थान पर घर नहीं होना चाहिए। क्योंकि आपत्ति काल में वहां किसी प्रकार की मदद मिलने की संभावना बहुत कम रहती है और ऐसे स्थान पर डाकू और चोरो का खतरा भी बना रहता हैं।

६.कारीगर के कार्य स्थान के पास- ऐसे स्थान पर जहां कारीगर अपने कार्य में लकड़ी, पत्थर और लोहे आदि को आकार देने हेतू ठोक-ठोक कर उपयोगी वस्तु बनाते हो। वहां पर घर होने से हमारे मनोमस्तिष्क पर असर पड़ता है एवं हमारी स्वास्थ्य भी खराब हो सकती हैं।

७.यज्ञशाला के पास- शास्त्रों के अनुसार, यज्ञशाला में तथा उसके आस-पास सोना नहीं चाहिए। क्योंकि यज्ञशाला में प्रतिदिन मंत्रोच्चार के साथ विभिन्न प्रकार के कार्यों की सिद्धि के लिए यज्ञ किये जाते हैं। इस दृष्टिकोण को ध्यान मे रखते हुए यज्ञशाला के आस-पास घर नहीं होना चाहिए।

८.चौराहा पर- चौराहों पर अक्सर बाजार विकसित किए जाते हैं, जिससे वहां पर शोर-शराबा अक्सर बना रहता हैं। उनकी आवाजों का असर घर के ओरा मंडल पर पड़ता है। जिसके कारण अनेक प्रकार की परेशानियां घर में बनी रहती हैं।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here