जाने कर्क राशि के जातकों का स्वभाव एवं उनके व्यक्तित्व!

0
3053
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

जाने कर्क राशि के जातकों का स्वभाव एवं उनके व्यक्तित्व!

कर्क राशि में जन्में जातक सामान्यत: सामान्य कद के होते हैं। इस राशि के जातकों को चंद्रमा प्रभावित करता है। ये जल तत्व द्वारा संचालित होते हैं। इनका राशि चिन्ह कर्क यानि केकड़ा है। इसलिये चंचलता, शीतलता, भावुकता और संवेदनशीलता इनमें कूट-कूट के भरी होती हैं।

स्त्री:-

kark rashi ki mahilaकर्क राशि वाली महिलाओं को वफादार, शिष्ट और ईमानदार पुरूष पसंद आते हैं। ये ऐसे जीवनसाथी में विश्वास करती हैं। जो इनकी भावनाओं की कद्र करें और पल-पल बदलते मूड को भी समझे। ये प्यार करने से पहले सामने वाले की विश्वसनीयता को परखना पसंद करती हैं। इस राशि की महिलाऐं पहली मुलाकात में बहुत ही शर्मीला अनुभव करती हैं। एक-दो मुलाकात के बाद ये धीरे-धीरे उससे घुलना-मिलना पसंद करती हैं। कर्क राशि की महिलाएं बहुत भावुक और संवेदनशील होती हैं।

पुरूष:-

kark rashi ki purushकर्क राशि वाले पुरूष स्वभाव से ईमानदार और भावुक होते हैं। चंचल मन के कारण ये पुरूष दिलफेंक मिजाज के होते हैं। कर्क राशि के पुरूषों के व्यक्तित्व को शब्दों में बयां करना जरा मुश्किल काम है। इन्हें जानने के लिए धैर्य की आवश्यकता होती है। उनका चिड़चिड़ा स्वभाव अचानक से कब नरम हो जाए आपको पता ही नहीं चलता। मुश्किल घड़ी में इन्हें एक ऐसे साथी की जरूरत होती है जो इन्हें सहारा दे सके। उनकी सतर्कता आपको प्रभावित करेगी तो वहीं उनके निराशा से भरे बोल उनके प्रति आपके झुकाव को कम कर देंगें।

बच्चें:-

kark rashi ki childइनका स्वभाव में बहुत मासूमियत होती है। ये खेल-कूद में इनका प्रदर्शन काफी रचनात्मक होता हैं। ये चीजों को बिल्कुल नए अंदाज में करते हैं। इन्हें खेल-खेल में चोटें भी बहुत आती हैं।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here