खाना खाते समय दिशाओं का ध्यान रखेंगे तो मिलेगी ज्यादा एनर्जी

0
3989
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

खाना खाते समय यदि कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो स्वास्थ्य लाभ के साथ ही देवी-देवताओं की कृपा भी प्राप्त की जा सकती है। यहां जानिए पुरानी मान्यताओं की कुछ ऐसी बातें जो भोजन करते समय ध्यान रखना चाहिए…

खाना खाते समय दिशाओं का ध्यान रखें

पूर्व और उत्तर दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना चाहिए। इस उपाय से हमारे शरीर को भोजन से अधिक ऊर्जा प्राप्त होती है।

दक्षिण दिशा की ओर मुंह करके भोजन करना अशुभ माना गया है।

पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके भोजन करने से रोगों की वृद्धि होती है। इसीलिए दक्षिण और पश्चिम दिशा की ओर मुंह करके खाना नहीं खाना चाहिए।

इसस्थिति में भोजन नहीं करना चाहिए

कभी भी बिस्तर पर बैठकर भोजन नहीं करना चाहिए।

खाने की थाली को हाथ में लेकर भोजन नहीं करना चाहिए।

भोजन खड़े होकर नहीं, बल्कि बैठकर ही करना चाहिए।

थाली को किसी बाजोट या लकड़ी की पाटे पर रखकर भोजन करना चाहिए।

खाने के बर्तन साफ होने चाहिए। टूटे-फूटे बर्तन में भोजन नहीं करना चाहिए।

खानाबनाने वाले व्यक्ति को ध्यान रखनी चाहिए ये बातें

व्यक्ति को स्नान करके और पूरी तरह से पवित्र होकर ही खाना बनाना चाहिए।

खाना बनाते समय मन शांत रखना चाहिए। साथ ही, इस दौरान किसी की बुराई भी ना करें।

शुद्ध मन से भोजन बनाएंगे तो खाना स्वादिष्ट बनेगा और अन्न की कमी भी नहीं होगी।

भोजन बनाना शुरू करने से पहले इष्टदेव का ध्यान करना चाहिए। किसी देवी-देवता के मंत्र का जप भी किया जा सकता है।

खानेसे पहले ये उपाय भी करें

भोजन करने से पहले अन्न देवता, अन्नपूर्णा माता का स्मरण करना चाहिए।

देवी-देवताओं को भोजन के लिए धन्यवाद देते हुए खाना खाएं। साथ ही, भगवान से ये प्रार्थना भी करें कि सभी भूखों को भोजन प्राप्त हो जाए।

कभी भी परोसे हुए खाने की बुराई नहीं करना चाहिए। इससे अन्न का अपमान होता है।

 

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here