चाहते है अगर दांपत्य जीवन में सदा प्यार, तो अपनाएं बेडरूम में कुल १० वास्तु टिप्स।

0
3420
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Dampatya-11111111111दांपत्य जीवन में हम हमेशा सदा प्यार बना रहें ऐसी कामना करते हैं। इसके लिए हम कुछ न कुछ उपाय करते रहते हैं। लेकिन अगर हमें सही उपाय या फिर आ रही परेशानियों का सही कारण मालूम हो तो सही समय पर एवं सही उपाय कर, हो रही दांपत्य जीवन में परेशानियों से छूटकारा पा सकते हैं और अपना दांपत्य जीवन में और भी मधुरता ला सकते हैं। इसके लिए हमारा बेडरूम हमारे घर के साथ हमारे दांपत्य जीवन का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। क्यों कि हमारे जीवन का एक बहुत बड़ा समय बेडरूम में ही सोते हुए गुजरता है। और अपने जीवन से जुड़े निजी अनुभव भी हम बेडरूम में शेयर करते हैं। ऐसे में अगर हम अपने बेडरूम में कुल १० वास्तु दोषो का ध्यान रखें तो दांपत्य जीवन में और भी मजूबती एवं मधुरता ला सकते हैं।

Dampatya-1१.बेडरूम में खिड़की अवश्य होना चाहिए। सुबह की किरणें बेडरूम में प्रवेश करने से स्वास्थ्य बेहतर रहता है।

२.कभी भी मुख्य द्वार की ओर पैर करके न सोएं।

३.पलंग के सम्मुख दर्पण नहीं होना चाहिए। ऐसा करने से आप सदैव प्याकुल व परेशान रहेंगे।

४.पति-पत्नि के प्रतीक के रूप में बेडरूम में दो सुंदर सजावटी गमले रखें। इनसे आपका वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।

५.बेडरूम में पलंग सदैव दक्षिण दिशा में रखना चाहिए तथा सोते समय सिर उत्तर दिशा की ओर होना चाहिए।

Dampatya222222222222६.बेडरूम सजाकर रखें, वहां कबाड़ न जमा होने दें।

७.बेडरूम में ड्रेसिंग टेबल कभी भी खिड़की के सामने न रखें क्योंकि खिड़की से आने वाला प्रकाश परावर्तित होने के कारण परेशानी उत्पन्न करेगा।

८.बेडरूम में फर्नीचर धनुषाकार, अर्ध चन्द्राकार या वृत्ताकार नहीं होने चाहिए, इससे घर के सदस्यों का स्वास्थ्य बिगड़ा रहेगा।

९.बेडरूम में राधाकृष्ण की तस्वीर लगाएं तो बेहतर रहेगा।

१०.बेडरूम में पलंग इस प्रकार रखें कि वह दरवाजे के पास न हो, ऐसा होने से मन में अशांति व व्याकुलता बनी रहेगी।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here