जाने मिथुन राशि के जातक का कैसा होता है स्वभाव?

0
3341
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

जाने मिथुन राशि के जातक का कैसा होता है स्वभाव?
Mithun Rashi-2जुडुवा के प्रतीक चिह्न वाले ये जातक हाजिर जवाब, आकर्षक, दोस्ताना और फुर्तीले स्वभाव वाले होते हैं। क्योंकि इनका जुडुवा प्रतीक हैं अत: ये दोहरा व्यवहार भी प्रदर्शित करते हैं। जैसे यदि ये व्यवहारिक हैं तो उसी समय में ये कल्पानात्मक और रचनात्मक हो सकते हैं। लेकिन अधिकतर समय ये इस पशोपेश में रहते हैं उनका कौन सा भाग प्रतिक्रिया देगा। इनका जिज्ञासु प्रवृत्ति के कारण इन्हें सामाजिक समारोह में जाना बहुत पसंद होता हैं। इनकी बात करने की कुशलता से सभी लोग प्रभावित रहते हैं। ये जिस वार्ता में शामिल होते हैं वो केवल साधारण बातें ना होकर सूचना प्रधान वार्तालाप होता हैं। इनके लिए रिश्ते भी बहुत महत्व रखते हैं। जिसके लिए ये अपने व्यस्त दिनचर्या से समय निकाल कर जिन्दगी के अलग-अलग क्षेत्रों के लोगो से मिलते हैं जिससे इन्हें नये-नये दोस्त मिल सकें और ये अपने मित्रों का दायरा बढ़ा सकें।

Mithun Rashi-1विचारो से भरपूर, मनमोहक, असंगत, सनकी स्वभाव के ये जीवन शक्ति से भरपूर होते हैं। ये अपने क्षेत्र में पारंगत होते हैं। ये जातक बहुमुखी होते है। अपने काम में ये सबसे सुलझे विचारों वाले होते हैं। इनके तर्क पूर्ण विचार और नये विचारो से ये किसी भी टीम का जरूरी हिस्सा बन जाते हैं। इनके जीवनसाथी इनसे हमेशा संतोष एवं खुश रहते हैं। यह साहसी और मजेदार होते हैं। इनके स्वभाव में इश्क होता हैं। जिसके चलते इनकी चंचलता या कहे तो इनके लापरवाह रवैया कई दिलों को तोड़ देते हैं। इनकी सबसे बड़ी क्षमता इनके खुले विचार और अच्छी तरह बात चीत करने की कला हैं। इनके दिमाग में जोखिम से भरे विचार आते रहते हैं। लेकिन जब इनके कैरियर से सबंधित ये सारी बातें होती हैं तो इनके निर्णय करने की क्षमता पर डगमगा सी जाती हैं। यह अगर किसी बात को लेकर सही निर्णय तक नहीं पहुंचते है तो ये विचलीत होने लगते हैं।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here