ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कौनसी राशि के जातक होते है बेस्ट कपल, बेस्ट फ्रेंड या बेस्ट रिलेशनशिप पर्सन? आइये जानते हैं।
शास्त्रों में प्रचलित ज्योतिष शास्त्र एक ऐसी विद्या हैं जिसके अनुसार हम हमारें और अपने जीवन साथी के संबंध में बहुत कुछ जान सकते है,बेस्ट कपल, बेस्ट फ्रेंड या बेस्ट रिलेशनशिप पर्सन के बारे मे भी जान सकते है। और अपने जीवन को खुशियों से भर सकते है। यह सच है कि राशियों का हमारे जीवन पर खास प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र की मदद से हम जान सकते है कि कौन सी राशि की कन्या के साथ कौन सी राशि वाले पुरूष का विवाह होने से आगामी जीवन सुखमय बितेगा या वह अपने जीवन में बेस्ट कपल जाने जायेगें। इस ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर राशि के इंसान का एक खास स्वभाव होता है। शास्त्रों में बताया गया १२ राशियां एक दूसरे की प्यार भरी जीवन को प्रभावित करती है। ऐसे में अगर आपकी और आपके जीवन साथी की राशियां एक दूसरे के कंफरटेबल है तो आपका लव लाइफ सुखद रहता है। अन्यथा आपके जीवन कलह से भर जाता है और एक पल भी एक दूसरे के साथ बिताना पहाड़ जैसा प्रतीत होता है। आइए जानते है कि किन राशियों के लोग आपस में एक-दूसरे के साथ बहुत ही कंफरटेबल होते हैं और आने वाले जीवन में वे एक बेस्ट कपल, बेस्ट फ्रेंड और बेस्ट रिलेशनशिप पर्सन साबित होते है। या आप पता लगाना चाहें कि आपकी राशि क्या हैं और आपकी संगत राशियां कौन सी हैं, तो आप सही जगह पर हैं। यहां आप राशि ज्योतिष,राशि संगतता और राशि की तिथियों के बारे में सभी जानकारी प्राप्त कर पाएंगे।
हम सभी जानते है कि ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुल १२ राशियां होती है, वहीं प्रत्येक राशि की अपनी पॉवर एवं विकनेस होती है और उनके स्वयं के विशिष्ट गुण, इच्छा और जीवन तथा लोगों के प्रति रवैया होता है। अगर ध्यान से ज्योतिष शास्त्र को हम समझ ले तो, हमारें लिए किसी भी जातक के संबंध में जानना बेहद आसान हो सकता है। और राशियों की बुनियादी विशेषताओं को जान लें तो हम वास्तव में लोगों को बहुत बेहतर जान सकते हैं।
यहां हम जानेगें कि राशिफल की १२ राशियों में से प्रत्येक एक विशिष्ट राशि तत्व के अंतर्गत आती है। यहां ४ राशिचक्र तत्व होते है। पहला वायु, दूसरा अग्नि, तीसरा पृथ्वी और चौथा जल। और उनमें से हरेक हमारे भीतर कार्यरत एक अनिवार्य प्रकार की ऊर्जा का प्रतिनिधित्व करते हैं। हम सभी में यह ४ तत्व मौजूद हैं और वे ज्योतिषीय राशियों से जुड़े ४ विलक्ष्ण व्यक्तित्व प्रकारों का वर्णन करते हैं। ४ राशिचक्र तत्व बुनियादी चरित्र गुणों, भावनाओं, व्यवहार और सोच पर गहरा प्रभाव दर्शाते हैं।
अग्नि राशि-
अग्नि राशि में सिंह, धनु और मेष यह तीन निम्नवत् है। इस राशि के जातक भावुक, गतिशील और मनमौजी प्रवृति के होते हैं। उन्हें गुस्सां सीघ्र आता है, लेकिन वे असानी से क्षमा भी कर देते है। उनके अन्दर विशाल ऊर्जा के साथ साहस होता है। इनमें देखा गया है कि वे शारीरिक रूप से बहुत मजबूत और दूसरों के लिए प्रेरण स्त्रोत होते हैं। वे अक्सर रेडी टू ऐक्शन, बुद्धिमान, स्वयं जागरूक, रचनात्मक और आदर्शवादी होते हैं।
जल राशि-
जल राशि में कर्क, मीन और वृश्चिक यह तीन निम्नवत् है। इस राशि के जातक असाधारण भावनात्मक और अति संवेदनशील लोग होते हैं। वे अत्यंत सहज होने के साथ ही समुद्र के समान रहस्यमयी भी हो सकते हैं। जल राशि की स्मृति तीक्ष्ण होती है और वे गहन वार्तालाप और अंतरंगता से प्यार करते है। वे खुले तौर पर अपनी आलोचना करते हैं और अपने प्रियजनों का समर्थन करने के लिए हमेशा मौजूद रहते हैं।
वायु राशि-
वायु राशि में मिथुन, कुंभ और तुला यह तीन निम्नवत् है। इस राशि के जातक अन्य लोगों के साथ संवाद करने और संबंध बनाने वाले होते हैं। वे मित्रवत्, बौद्धिक, मिलनसार, विचारक और विश्लेषणात्मक लोग होते हैंं। वे दार्शनिक विचार विमर्श, सामाजिक समारोह और अच्छी पुस्तकें पसंद करते हैं। सलाह देने में उन्हें आनंद आता है।
पृथ्वी राशि-
पृथ्वी राशि में वृष, मकर और कन्या यह तीन निम्नवत् है। इस राशि के जातक स्वभाव में धरती से जुड़े माने जाते है। वे दूसरों को व्यवहारिक बनने की प्रेरणा देते है। वे ज्यादातर रूढ़िवादी और यथार्थवादी होते हैं, एवं साथ ही साथ बहुत भावुक भी हो सकते हैं। उन्हें विलासिता और भौतिक वस्तुओं से प्यार होता है। वे व्यावहारिक, वफादार और स्थिर मन के होते है और अगर विसम परिस्थिती हो तो अपने लोगों का पूरा साथ देते हैं।
राशि प्रेम संगतता चार्ट-
ज्योतिष में बताया गया है कि जिन दो जातकों की राशियों में अत्यधिक संगतता होती है, वे सरलता से निर्वाह करेंगे क्योंकि उनकी प्रवृति एक समान है। परंतु, ऐसे लोग जिनकी राशियों में संगतता कम होती हैं, उन्हें एक खुश और आनन्दमय जीवन संबंध हासिल करने के क्रम में अधिक धैर्यवान एवं विनम्र बने रहने की आवश्यकता होगी। यहां पर हम एक चार्ट के माध्यम से अपनी राशि को अपने साथी के राशि के साथ मैच करा कर देख सकते है कि उसका उसके साथी के साथ कितना धनिष्ठ संबंध होगा या कम होगा। जैसा कि हम सभी जानते हैं, राशियां ४ तत्वों से संबंधित हैं- पहला अग्नि राशि-सिंह, धनु और मेष। दूसरा पृथ्वी राशि-मकर, कन्या और वृष। तीसरा वायु राशि-तुला, मिथुन और कुम्भ। चौथा जल राशि- मीन, कर्क और वृश्चिक।
Interesting Article and useful
BHUT ACHA HAI