0
1331
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

क्या होता है गुप्त नवरात्रि? और इसके उपाय

Gupta Navratri

हर वर्ष के आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा में गुप्त नवरात्रि शुरू हो जाती है और नवमी तिथि तक भक्तगण पूरे निष्ठा से इसका पूजन-अर्चन और पालन करते है। इस दौरान अगर जातक माता का आराधना करे तो उसकी हर मनोकामना पूरी होती है। माना जाता है कि इस दौरान अगर साधक माँ दूर्गा की साधना करें तो उसे आसानी से सारी सिद्धियां प्राप्त हो जाती है। इससे इन नौ दिनों को बहुत ही विशेष माने जाते हैं। अगर कुण्डली में किसी तरह से कोई दोष चल रहा हो तो उस कुण्डली के जातक अपनी राशियों के अनुसार इन नौ दिनों तक उपाय कर अपनी हर मनोरथ को पूर्ण कर लेता है। ज्योतिष द्वारा गुप्त नवरात्रि में राशि अनुसार कैसे उपाय करें। आइये जानते हैं :-

नवरात्रि में निम्न राशियों के उपाय-

मेष राशि- इस राशि के जातक स्कंदमाता की पूजा करें और दुर्गा चालीसा या दुर्गा सप्तशती का पाठ करें।

वृषभ राशि- ऐसे जातक माता महागौरी की पूजन-अर्चन करें और हो सके तो ललिता सहस्त्रनाम का पाठ भी करें।

मिथुन राशि- इस राशि के जातक देवी यंत्र को अपने पूजा स्थल पर स्थापित करें और माँ ब्रह्मचारिणी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करें।

कर्क राशि- माँ शैलपुत्री की उपासना करने से इस राशि के जातक को आसानी से लाभ मिलता है और इसके साथ ही साथ माँ लक्ष्मी सहस्त्रनाम का भी पाठ करें।

सिंह राशि- इस राशि के जातक माँ कूष्मांडा की पूजा करे तो उन्हें इसका विशेष फल मिलता है। इसके साथ दुर्गा मंत्रों का भी जाप करें। इससे इन्हें लाभ होगा।

कन्या राशि- माता ब्रह्मचारिणी की इस राशि के लोगों को पूजा करना चाहिए। और लक्ष्मी मंत्रों का भी पाठ करें। लाभ मिलता है।

तुला राशि- इस राशि के लोगों को महागौरी की पूजा करने से लाभ मिलता है। और इसके साथ काली चालीसा का भी पाठ करें।

वृश्चिक राशि- इस राशि के जातक स्कंदमाता की पूजा करना चाहिए और साथ ही दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। इससे जातक को शुभ फल मिलता है।

धनु राशि- इस राशि के लोग माँ चंद्रघंटा की आराधना करना चाहिए। और उनके मंत्रों का पाठ करें। विशेष फल प्राप्त होता है।

मकर राशि- इस राशि के अनुसार अगर जातक माँ काली की पूजन पूरे विधि-विधान पूर्वक करें तो इसका विशेष फल मिलता है। इसके साथ नर्वाण मंत्रों का भी जाप भी करें। तुरंत फल मिलता है।

कुम्भ राशि- माँ काली की पूजा इस राशि के जातक करें और पूरे नौ दिनों तक देवी कवच का पाठ करें। विशेष फल मिलता है।

मीन राशि- इस राशि के अनुसार जातक माता चंद्रघंटा का पाठ करें। और हल्दी की माला के बगलामुखी मंत्रों का जाप करें। इससे इन्हें लाभ होगा।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here