Sehat se Jindagi tak ka Safar

0
1441
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

सेहत से जिन्दगी तक का सफर

pujayog

कहते है कि शरीर अपने जीवन में संसार के सारी भौतिक सुख प्राप्त करने का एक मात्र साधन होता है। अगर इस साधन में किसी तरह का हस्तक्षेप हो तो मानों जैसे सारे सुखों से नाता टुट गया हो। स्वस्थ शरीर से हजार प्रकार के लाभ होते हैं। ऐसे में हमें सेहत का जरूरत से ज्यादा ख्याल रखना चाहिए। मौजूदा समय भाग-दौड़ भरी लाइफ लोगों को तेजी से बीमार बना रही है। वहीं दूसरी तरफ खूब पैसा है मगर पूजा-पाठ पर बैठने का समय नहीं है। किसी धार्मिक स्थल पर जाने से कतराते है। दिन की शुरूआत में अपने इष्ट देवता के सनमुख खड़े होकर पूजा न करना। अपने माता-पिता और परिवार वालों के साथ समय न दे पाना। ऐसी तमाम तकलीफों से लोग इस जमाने में दो-चार हो रहे हैं। ऐसे में हम आपको कुछ टिप्स से रूबरू करा रहे हैं। इन्हें अपने जीवन में शामिल करने से हो रहे सारे दुःखों से छुटकारा मिल जायेगा।

1. योगा करें फिट रहें-योग फिटनेस का दूसरा नाम है। योग हमारे जीवन का अभिन्न अंग होता जा रहा है। योग द्वारा कई लोगों ने गंभीर बीमारियों से निजात पाया है। इससे शरीर जहां स्वस्थ होता है तो दिमाग को भी शांति मिलती है। इसी क्रम में सूर्य नमस्कार को एक रामबाण योगा माना गया है। इसको करने मात्र से आप के शरीर की बेडोल बनावट सूडोल हो जाती है और शरीर में होने वाली दिक्कतों से भी आपको छुटकारा मिल जाता है।

2. पूजा-पाठ कर अपना दिन की शुरूआत करें-दिन की शुरूआत में अगर हम अपने ईष्ट देवता का विधि-विधान द्वारा पूजा पाठ कर दिन में किसी भी कार्य की शुभारम्भ करे तो सफलता तो मिलती है इसके अलावा आपकों आपके मन की शान्ति भी प्राप्त होती है।

3. सकारात्मक सोच को अपनाए-ज्यादातर तनाव और अवसाद जैसी समस्याएं नकारात्मक सोच की वजह से पैदा होती है। इसलिए तनाव व डिप्रेसन से पार पाने के लिए हमें अपनी सोच को सकारात्मक बनाना चाहिए। आपको अपनी सकारात्मक सोच को बढ़ाने के लिए रोजाना भ्रमरी का अभ्यास करना चाहिए। रोज सूर्योंदय होने से पहले बिस्तर छोड़ दें। सकारात्मक सोच के लिए आप अच्छा सत्संग, आसन व्यायाम, मुद्राओं का अभ्यास और अच्छी संगती कर के कर सकते है। इसके अलावा अपना मनपंसद गीत-संगीत सुन कर के भी यह किया जा सकता हैं।

4. दिल खोलकर हंसे-हर कोई हंसते-मुस्कुराते हुए व्यक्ति का साथ चाहता है। कोई व्यक्ति मायूस शख्स के साथ रहना पसंद नही करता है। ऐसे में हमें खुश रह कर अपने आस-पास के लोगों में भी ऐसा माहौल बनाना चाहिए। इससे आप खुद अच्छा महसूस करेंगे ही आपकी वजह से दूसरों को भी खुशियां मिलेंगी। वहीं जहां एक तरफ मुस्कुराहट हमारी खूबसूरती में चार चांद लगाती है। वहीं दूसरी तरफ हमारे खुश रहने से हमारे शरीर से ऐसे हार्मोन्स निकलते हैं जो हमें तनाव से निजात दिलाते हैं। कई शोध से पता चला है कि खुश रहने से शरीर में रोग प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ती है।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here