2017 ka Bhavishyafal

0
1568
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
55

आइये जाने 2017 का भविष्य फल

Rashifal

मेष का राशिफल-

शुभ रत्न-मूंगा                           शुभ रूद्राक्ष-3मुखी                   शुभ रंग-लाल
वैदिक ज्योतिष के अनुसार यह साल आपके लिए मिले-जुले परिणाम देने वाला होगा। गृहस्थ जीवन को लेकर कुछ तनाव हो सकता है। पेशेवर जीवन में सफलता आपके कदम चूमेगी। परन्तु आपको जरूरत से ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। खुशियाँ धीरे-धीरे मिलेंगी। कारोबारियों को इस समय किसी भी प्रकार का निवेश करना ठीक नहीं होगा। शेयर बाजार से दूरी बनाए रखें। अनावश्यक रूप से पैसे खर्च ना करें। प्रेम सम्बन्ध में खास रोचकता न होने की संभावना है। बेकार की बातो पर ध्यान ना दें। आपको क्रोध के आवेश में रहने की आदत आपको नुकसान पहुँचा सकती है। जुलाई माह के बाद आपके जीवन में खुशियाँ आयेगी। इल्केट्रानिक, ब्यूटी पालर और हार्डवेयर के क्षेत्र में व्यवसाय करें तो आपको सफलता हासिल होगी।

वृष का राशिफल-

शुभ रत्न-हीरा                           शुभ रूद्राक्ष-6मुखी                  शुभ रंग-सफेद
यह साल आपके लिए खुशियों से भरा होगा। यदि जीवनसाथी के साथ सच्चा प्यार एवं स्नेह है तो सब कुछ सुचारू रूप से चलेगा। आपके वैवाहिक जीवन में थोड़ा सा उतार-चढ़ाव बनेगी। वहीं प्रेम संबंध में प्रगाढ़ता के साथ ही साथ आनंदमय रहेगा तथा साथी के साथ सुखमय पल व्यतीत करेंगे। नौकरी पेशा  लोगों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों को तत्काल मुनाफा नहीं होगा परन्तु कुछ समय अन्तराल के बाद लाभ मिल सकता है। प्रेम संबंध में उदासीनता के चलते किसी गलत राह पर ना जावें तथा अवांछित संबंधों से दूरी बना कर रखें। आर्थिक रूप से यह साल आपके के लिए मद्दगार साबित रहेगा।

मिथुन राशिफल-

शुभ रत्न-पन्ना                           शुभ रूद्राक्ष-4मुखी                   शुभ रंग-हरा
ग्रहों के अनुसार यह समय आपके अनुकूल रहेगा। प्यार एवं स्नेह के कारण जीवनसाथी के करीब रहेंगे। आपका एवं आपके जीवनसाथी का संबंध अपने रिश्तेदारों के साथ मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको गंभीर रहने की जरूरत है। नियमित व्यायाम करें तथा संतुलित आहार ग्रहण करें। खर्चों पर नियंत्रण रखे क्योंकि आय में कमी रह सकती है। आर्थिक संकट से बचने के लिए कर्ज न ले। व्यापारियों के लिए यह साल मुनाफा के स्तर से काफी अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

कर्क राशिफल-

शुभ रत्न-मोती                          शुभ रूद्राक्ष-2मुखी                  शुभ रंग-सफेद
यह साल आप निजी जिंदगी का भरपूर आनंद उठायेगें तथा परिवार के सभी लोगों का बर्ताव आपके प्रति अच्छा एवं अनुकूल रहेगा। सेहत को लेकर सावधान रहने की जरूरत है। आमदनी के प्रति भी सजग रहें। धन के मामले में किसी पर आँख मूंद कर भरोसा ना करें क्योंकि कुछ लोग आपके प्रति साजिश भी रच सकते हैं। आपको नई जिम्मेदारी भी मिल सकती है तथा इसके कारण आमदनी में वृद्धि भी हो सकती है। नौकरी बदलने के लिए समय अनुकूल है। आप प्यार के कारण सामाजिक बंधन भी तोड़ सकते हैं।

सिंह राशिफल-

शुभ रत्न-माणिक्य                     शुभ रूद्राक्ष-1मुखी                   शुभ रंग-लाल
यह साल आपके लिए किसी उपहार से कम नहीं है। आपके जीवन का हर पहलू सही दिशा में जा रहा है। जीवनसाथी एवं परिवारजनों से आपके संबंध मधुर रहेंगे। सेहत का ध्यान रखें तथा नियमित व्यायाम कर अपने वनज को नियंत्रित रखें। आपकी आर्थिक स्थिति काफी हद तक अच्छी रहेगी। धन मे वृद्धि के साथ ही साथ जमा पूंजी में भी बढ़ोतरी होगी। आप चाहे कारोबारी हों अथवा नौकरीपेशा व्यक्ति आपको मुनाफा होना निश्चित है। आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी। राशिफल के अनुसार आपके प्रेम संबंध में सुधार हो सकता है। अविवाहित लोगों का विवाह इस साल हो सकता है। आप अपने जीवनसाथी के साथ सभी सुखों का अनुभव करेंगे।

कन्या राशिफल-

शुभ रत्न-पन्ना                           शुभ रूद्राक्ष-4 मुखी                  शुभ रंग-हरा
यह वर्ष जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता की कमी रह सकती है। परिजनों के साथ भी नोंकझोंक होने की संभावना है। जीवन के हर पहलू में आपको परेशानी आ सकती है। सेहत भी प्रभावित हो सकती है। अतः इसका ख्याल रखें। धन के मामले में आपको थोड़ा नुकसान हो सकता है। बृहस्पति के बारहवें भाव में होने के कारण परेशानियां भी बढ़ सकती है। सितम्बर तक अपनी महत्वकांक्षाओं को काबू में रखें क्योंकि इसके बाद समय आपके पक्ष में होगा। यदि आप नौकरीपेशा वाले नहीं है तो आपको ज्यादा परेशानी नहीं होगी। प्रेम संबंध में समय बेहतर रहेगा।

तुला राशिफल-

शुभ रत्न-हिरा                           शुभ रूद्राक्ष-6 मुखी                 शुभ रंग-सफेद
तुला राशि के जातक जो संयुक्त परिवार में रहते हैं उनके बीच सौहार्द की कमी हो सकती है। वहीं दूसरी तरफ एकल परिवारों में खुशियों का माहौल रहेगा। आप अपने साथी पर किसी प्रकार का शक ना करें। इस साल तुला राशि के कुछ जातकों का परिवार से संबंध खराब हो सकता है। संतानपक्ष से भी परेशानी हो सकती है। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय बेहतर है। कारोबारियों को अपने कारोबार में कुछ परेशानियों का सामना करना पढ़ सकता है। जुलाई के बाद अच्छे दिन आ सकते हैं। परन्तु अचानक खर्चे भी बढ़ सकते हैं। पैसों के लेन-देन में सावधान रहें। प्रेम संबंध में संयम रखें। जीवनसाथी के साथ तालमेल बैठाकर चलना उचित होगा।

वृश्चिक राशिफल-

शुभ रत्न-मूंगा                          शुभ रूद्राक्ष-3 मुखी                   शुभ रंग-लाल
इस वर्ष वृश्चिक राशि वालों को जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाकर चलना होगा। आपके निजी जीवन में लगातार उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। बच्चों का व्यवहार भी आपको तनाव दे सकता है। आलस्यपूर्ण रवैया अपनाने से परहेज करें। आमोद-प्रमोद और मनोरंजन में ज्यादा समय बिताने के कारण आपके कार्यों पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। धन को सुरक्षित रखें और अगस्त माह के बाद ही निवेश करें। यदि प्रेम-संबंधों की बात करें तो इसमें धैर्य से काम लें तथा आपसी रिश्तों के बीच किसी तरह के शक को पैदा ना होने दें। अगस्त तक प्रेम-संबंधों के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। वैवाहिक जीवन में सुखों का भरपूर आनंद मिलेगा।

धनु राशिफल-

शुभ रत्न-पुखराज                      शुभ रूद्राक्ष-5 मुखी                  शुभ रंग-पिला
कभी-कभी परिचनों के साथ विवाद हो सकता है। भाई बहनों से भी विवाद होने की संभावना हैं। इस साल आपको खान-पान का खास ख्याल रखना होगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए यह साल अनुकूल है। अगस्त तक आपको अपने क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। इसके पश्चात् परिस्थितियों में बदलाव होगा। लोगों से वाद विवाद करने से परहेज करें। व्यवहार में परिवर्तन आपके लिए महत्वपूर्ण होगा। यदि आर्थिक जीवन की बात करें तो सब कुछ बेहतर है। परन्तु जालसाजों से खुद को बचाकर रखें। व्यापारियों के लिए यह साल अनुकूल नहीं रहेगा। अपने कार्य तथा कर्म नियंत्रित रखें अन्यथा कारागार में जाना पड़ सकता है। अपनी क्षमता के अनुरूप हर संभव प्रयास करें।

मकर राशिफल-

शुभ रत्न-निलम                        शुभ रूद्राक्ष-7 मुखी                 शुभ रंग-काला
निजी जीवन में आपको उतनी सुख-शांति नहीं मिलेगी, जितना कि आप उम्मीद करेंगे। जीवनसाथी और परिजनों के साथ तकरार संभव है, जिसके कारण परिवार का माहौल बिगड़ने की संभावना है। अपनी वाणी में संयम बरतें अन्यथा इसके दुःखद परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। आपको अपनी सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। नौकरी-पेशे वाले लोगों को अत्यधिक लाभ होगा तथा उनकी प्रतिष्ठा में वृद्धि भी होगी। कृछ लोगों को नई नौकरी मिलेगी और ऐसी ही स्थिति व्यापारियों की भी रहेगी। कारोबारीयों को सरकारी ठेके मिलने के आसार हैं। यह साल प्रेम-संबंधों के लिए भी बेहतर साबित होगा। कुल मिलाकर यह साल आपके लिए बेहतर सालों में से एक होगा।

कुंभ राशिफल-

शुभ रत्न-निलम                        शुभ रूद्राक्ष-7 मुखी                 शुभ रंग-काला
आपका वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। थोड़ी परेशानीयों का सामना करना पड़ सकता है। परन्तु बृहस्पति के सातवें भाव में मौजूद होने के कारण मामला ज्यादा नहीं बिगड़ेगा। कुछ लोग पारिवारिक विवाद से परेशान होकर घर से दूर जा सकते हैं। सेहत का ख्याल रखना जरूरी है। आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी तथा दोस्तों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। परन्तु आपको दोस्ती का गलत फायदा नहीं उठाना है। नौकरी पेशा लोगों को शोहरत के साथ तरक्की भी मिलेगी। उच्चाधिकारियों से सम्मान भी प्राप्त होगा। कारोबारियों को भी मुनाफा होगा। प्रेम संबंध में मधुरता कायम रहेगी।

मीन राशिफल-

शुभ रत्न-पोखराज                    शुभ रूद्राक्ष-7 मुखी                   शुभ रंग-पीला
यह वर्ष आपके लिए थोड़ा संघर्षशील हो सकता है। पारिवारिक जीवन में भी कुछ निराशा रह सकती है। परन्तु आप चिन्ता न करें, क्योंकि उचित व्यवहार और अच्छे विचारों के द्वारा आप इनसे उबर सकते हैं। इस समय कुछ भी करने से पहले पूरी एहतियात बरतें। सेहत में परेशानी चिन्ता का कारण बन सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। नौकरी के शुरूआती दिनों में कुछ परेशानी हो सकती है हालाँकि सफलता आपको जरूर मिलेगी। कारोबारीयों को अगस्त माह के बाद सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध में भी अगस्त के बाद सुखद परिणाम आयेगे।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
55

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here