Khan-Paan se jane Kundli ke Kamjor Grah

0
1522
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
2111

खान-पान की पंसद से जानें कुण्डली के कमजोर ग्रह!

कुण्डली के कमजोर ग्रह!

        अपनी छोटी-छोटी आदतों पर ध्यान दिया जाए तो यह जाना जा सकता हैं कि हमारी कुण्डली का कौन-सा ग्रह कमजोर है। इसी प्रकार से आप अपनी पसंद के खान-पान से भी जान सकते हैं कि कौन सा ग्रह आपका कमजोर है।

1. जिस व्यक्ति का गुरू कमजोर होता है उसे पीली चीजें अधिक पसंद आती हैं ऐसा व्यक्ति चने की दाल, सोनपापड़ी, बेसन के लड्डू एवं हल्दी खाना अधिक पसंद करता है।

2. कमजोर मंगल वाले व्यक्ति की पसंद मसूर की दाल, शहद एवं लाल मिर्च होती है। इन्हें मीठा भी काफी पसंद आता है।

3. जिनकी कुण्डली में सूर्य कमजोर होता है, ऐसे लोग नमकीन भोजन के शौकीन होते हैं। इन्हें तेज नमक का भोजन अधिक पसंद होता है।

4. चंद्रमा और शुक्र दोनों का रंग सफेद है। जिनकी जन्मपत्री में चन्द्र या शुक्र कमजोर होता है, वे दूध, दही, चावल, मिश्री एवं आईसक्रीम के दीवाने होते हैं।

5. उड़द, तिल, खिचड़ी एवं सरसों का तेल आदि का कारक शनि माना जाता है। कमजोर शनि वाले व्यक्तियों को तैलीय चीजें काफी पसंद आती हैं। इनकी दशा में तैलीय चीजें अधिक मात्रा में खाने से शनि का कुप्रभाव दूर होता है।

6. जिनका बुध कमजोर होता है उन्हें मून्ग की दाल, साग और मटर रूचिकर लगता है। ऐसे भोजन जो इन चिजो द्वारा बनाया गया हो उसे ऐसे लोग अपने भोजन में बहुत पंसद करते है।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
2111

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here