Abaki Diwali per Rashinusaar Upay ker paaye Maa Lakshmi ki Kripa wa Apaar Dhan!

0
1095
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

अबकी दिवाली पर राशिनुसार उपाय कर पायें माँ लक्ष्मी की कृपा व अपार धन!

Lakshmi pujanदिवाली हमारे हिन्दू धर्म का एक महत्वपूर्ण एवं सबसे बड़े त्यौहारों में से एक हैं। यह पर्व कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार इस दिन भगवान श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर के अपने अयोध्या नगरी को लौटे थें। उनके आने के शुभ अवसर पर उस दिन उनके नगरी की प्रजा ने अमावस्या की रात को पूरा नगर द्वीपों से प्रज्जवलित कर दिया था। तभी से आमजनमानस इस दिन द्वीपों का दिन-दिवाली का पर्व बड़े ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया करते हैं। दूसरी तरफ भगवान श्री राम, विष्णु के एवं माँ सीता, माँ लक्ष्मी के अवतार थें। इस सदंर्भ में भक्तों का अपने ईष्ट के खुशी के दिन अपनी मौजूदगी दर्ज कराने एवं माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा पाने हेतू अपने पूरे घर को द्वीपों से प्रज्जवलित कर एवं उनकी पूजन-अर्चन कर इस पर्व को मनाते हैं।
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अगर इस दिन हम अपने राशियों के अनुसार उपाय कर माँ लक्ष्मी की विधि-विधान पूर्वक पूजा करें तो माँ लक्ष्मी शीघ्र प्रसन्न हो कर हमारी हर मनोकामनाऐं पूरी करेंगी एवं सदा-सदा के लिए हमारें घर में निवास करेंगी। आज हम आपको दिवाली पर राशि अनुसार किए जाने वाले उपाय बता रहें हैं। ये उपाय बहुत ही सरल हैं तथा लाभकारी हैं।

मेष राशि- १. इस राशि के जातक दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ ऐं क्लीं सौ: ।।

२. इसके पूर्व संध्या बेला में अपने घर के मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाएं और उस दीपक में दो काली गुंजा डाल दें, ऐसा करने से वर्ष भर आपकों आर्थिक कष्टों का सामना नहीं करने पड़ेगा।

३. इसके साथ रात्रि के समय लाल चंदन और केसर घिसकर उसे रंगा हुआ सफेद कपड़ा अगर आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी और कभी भी आकस्मिक धन की हानि नहीं होगी।

वृषभ राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ ऐं क्लीं श्रीं ।।

२. अगर आपका धन नहीं रूकता हैं और फिजूल खर्ज हो जाते है तब अब इस दिवाली को माँ लक्ष्मी के पूजन के साथ कमल के पूष्प का भी पूजन करने के बाद इस कमल का पूष्प लाल कपड़े में बांधकर उसे अपने धन संचय के स्थान पर रखें। लाभकारी सिद्ध होगा।

३. इसके साथ अपनी मनोकामनाऐं की पूर्ति हेतू गाय के घी के दीपक को किसी एकांत पर जाकर जलाएं एवं जलाते समय अपनी मनोकामना का मन में स्मरण जरूर करें। शीघ्र ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो जाएगी।

मिथुुन राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ क्लीं ऐं स: ।।

२. इसके साथ धन का अभाव होने की समस्या हेतू लक्ष्मी-गणेश के पूजा के साथ दक्षिणावर्ती शंख की भी पूजा करें और शंख को अपने धन संचय स्थान पर रखें। लाभ मिलेगा।

३. वहीं लिये कर्ज से मुक्ति पाने हेतू लक्ष्मी पूजन के बाद ऋणहर्ता भगवान श्री गणेश जी की प्रतिमा को हल्दी की माला पहनाएं। शीघ्र ही कर्जोंं से मुक्ति मिल जाएगी।

कर्क राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ क्लीं ऐं श्रीं ।।

२. इसके साथ आप त्रिकोण आकृति का झंडा विष्णु भगवान के किसी मंदिर में किसी ऐसे ऊंचाई वाले स्थान पर लगाये। कि वह लहराता रहे तो आपका भाग्य उदय हो सकता हैं।

३. धन की प्राप्ति हेतू संध्या बेला में पीपल के वृक्ष के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं।

सिंह राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ ह्वीं श्रीं सौ: ।।

२. रात्रि के समय अपने घर के मुख्य द्वार पर गाय के घी का दीपक जलाए। एक बात का विशेष ध्यान दें कि दीपक सूर्र्योंदय तक जरूर जलता रहें। ऐसा होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा साथ ही आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा।

३.यदि शत्रु आपकों परेशान कर रहें हैं तो दिवाली की शाम को पीपल के पत्ते पर अनार की कलम से गोरोचन के द्वारा शत्रु का नाम लिखकर भूमि में दबा दें।

कन्या राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ श्रीं ऐं सौ: ।।

२. धन की प्राप्ति हेतू इस राशि के लोग कमलगट्टे की दो माला को माँ लक्ष्मी के मंदिर में अवश्य दान करें और लाल रूमाल में नारियल बांधकर अपने गल्ले अथवा तिजोरी में जरूर रखें। धन लाभ होने लगेगा।

३. नौकरी संबंधीत समस्या हेतू रोज कौओं को चीनी मिला हुआ दुग्ध और चावल खिलाएं। इससे आपकी समस्या में सुधार आने लगेगा।

तुला राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ ह्वीं क्लीं श्रीं ।।

२. इस दिन सूर्योंदय होने के समय स्नानादि करके एवं स्वच्छ कपड़ों को पहनकर किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर ११ नारियल का दान करें। ऐसा करने से माँ लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती हैं।

३.व्यवसाय में रोज हो रहें घाटे से मुक्ति पाने हेतू बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ॐ श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। शीघ्र लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ ऐं क्लीं सौ: ।।

२. धन की प्राप्ति हेतू अपने घर के बगीचे या बरामदें में केले के दो वृक्षों को लगाएं और बड़ा करे। एक बात का विशेष ध्यान दें कि कभी भी इन पेड़ों से उत्पन्न केलों का स्वयं सेवन न करें।

३. परिवार में रोज कलह एवं अशांति से निजात पाने हेतू नागकेसर का पूष्प घर में लाकर किसी एकांत स्थान पर छिपा दें। यह स्थान ऐसा हो जहां उसे कोई देख न सके।

धनु राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ ह्वीं क्लीं सौ: ।।

२. लम्बी बिमारी के चलते बढ़ती परेशानी और बिमारी को समाप्त करने हेतू चंद्रमा को अध्य्र दें। इसके साथ बीमारी के निवारण के लिए प्रार्थना करें। अमावस्या की रात को चांद दिखाई नही देगा तो भी अध्य्र दें।

३. धन प्राप्ति के लिए पान के पत्ते पर रोली से श्रीं लिख कर अपने पूजा स्थान पर रखें तथा रोज इसकी पूजा करें।

मकर राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ ऐं क्लीं सौ: ।।

२. लम्बे समय से रूके हुए धन की प्राप्ति हेतू रूई के दीपक घर के ईशान कोण में जलाएं। अवश्य लाभ मिलेगा।

३.अगर विवाह में देरी हो रही है तो भगवान विष्णु की पूजा करें और उन्हें पीले वस्त्रों एवं पीली मिष्ठान का अर्पित अवश्य करें।

कुंभ राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ ह्वीं ऐं क्लीं सौ: ।।

२. अगर अपने जीवन साथी के साथ मन-मुटाव हो या फिर नहीं बनती हो तो ऐसे में माँ लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। इससे आपके दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी।

३. धन प्राप्ति की इच्छा हेतू माँ लक्ष्मी के समझ नारियल के आवरण पर घी डालकर दीपक जलाएं। एक बात का विशेष ध्यान दें कि दीपक सूर्योदय तक जलना चाहिए।

मीन राशि- १. इस राशि के जातक के लोग दिवाली की रात को स्फटिक या कमलगट्टे की माला से निम्न मंत्रों का उच्चारण करें-

मंत्र-
।। ॐ ह्वीं क्लीं सौ: ।।

२. धन प्राप्ति हेतू इस दिन माँ लक्ष्मी के मंदिर में जाकर कमल के पूष्प, नारियल और सफेद मिष्ठान अर्पित करें, लाभ मिलेगा।

३. शत्रु भय के निवारण हेतू कर्पूर के काजल से शत्रु का नाम लिखकर अपने पैरों से उस लिखे नाम को मिटा दें। भय समाप्त हो जायेगा।

 

 

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here