Dato ki banawat se jane Purush wa Stri ke Swabhav ke Yeh Raaj?

0
2197
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

दांतों की बनावट से जानें पुरूष व स्त्री के स्वाभाव के यह राज?

दांत न केवल खाना खाने के लिए जरूरी है बल्कि ये आपके चेहरे को एक परफेक्ट लुक भी देते हैं। अगर दांतों का आकार-प्रकार सही न हो तो कई बार व्यक्ति हीन भावना से ग्रसित भी हो जाता है। किसी की मुस्कुराहट की खूबसूरती भी काफी हद तक उसके दांतों पर निर्भर करती है। जिसके दांत सुंदर व आकर्षक होते हैं, उसकी एक मुस्कान किसी को भी सम्मोहित करने के लिए काफी होती है।
समुद्र शास्त्र या सामुद्रिक शास्त्र, ज्योतिष शास्त्र का ही एक अंग है। यह एक ऐसी विधा है जिसके माध्यम से किसी भी मनुष्य के शरीर के विभिन्न अंगों को देखकर उसके बारे में काफी कुछ जाना जा सकता है साथ ही उसके आने वाले संभावित भविष्य का अनुमान भी लगाया जा सकता है। यह सही वैसा ही है जैसा हाथ की रेखाओं को देखकर किसी भी इंसान के स्वभाव व भविष्य के बारे में बताना। समुद्र शास्त्र के अनुसार, दांत देखकर भी किसी व्यक्ति के स्वभाव और चरित्र के बारे में भी आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। जानिए किस प्रकार के दांतों वाले इंसान का स्वभाव कैसा होता है समुद्र शास्त्र के अंतर्गत दांतों पर भी गहन शोध किया गया है। समुद्र शास्त्र के अनुसार, दांत देखकर भी किसी व्यक्ति के स्वभाव और चरित्र के बारे में आसानी से अनुमान लगाया जा सकता है। जानिए किस प्रकार के दांतों वाले इंसान का स्वभाव कैसा होता है-

१.दांतो का बाहर होना क्या कहता है-

outside teeth

जिन स्त्रियों के दांत थोड़े ऊंचे यानी बाहर की ओर निकले हुए होते हैं, वह बहुत बोलती हैं और अपनी बात मनमाने में माहिर होती हैं। इसी वजह से परिवार वालों से इनकी कम ही बनती है। ये कभी हंसमुख तो कभी बहुत गुस्सैल स्वभाव की हो जाती है।

२. दांतों का सीधा या सपाट होना क्या कहता है-

Straight teeth

जिस व्यक्ति के दांत सीधे और सपाट रेखा में होते हैं, वह धनवान होता है। अपने जीवन में बहुत नाम कमाता है। ऐसे लोग किसी की नौकरी नहीं करते बल्कि मालिक बनकर दूसरों पर हुक्म चलाना इन्हें अच्छा लगता है। अपने परिचितों व रिश्तेदारों के प्रति इनका स्वभाव बहुत अच्छा होता है। इन्हें दिखावा करना पसंद होता है।

३. दांतो का आड़े-टेड़े होना क्या कहता है-
Bend Teeth
काले व आड़े-टेड़े दांत वाले व्यक्ति सबसे पहले अपने बारे में सोचते हैं। अपना हित साधने के लिए ये किसी से भी दोस्ती कर लेते हैं और मतलब निकलते ही उसे छोड़ देते हैं। ये लालची स्वभाव के भी होते हैं। कभी-कभी ये ऐसी हरकत कर देते हैं कि बाद में इन्हें शर्मिदा भी होना पड़ता है।

४. दांतों का सफेद व सुंदर क्या कहता है-

Safed aur Chamakdar Teeth

सफेद व सुंदर दांत वाले व्यक्ति बहुत ही किस्मत वाले होते हैं और इनका नेचर भी अच्छा होता है। ये सभी से जल्दी घुल-मिल जाते हैं। ये इमोशनल किस्म के लोग होते हैं जो जल्दी ही किसी पर भी भरोसा कर लेते हैं। इस कारण इन्हें कभी-कभी धोखा भी खाना पड़ता है।

५. दांतों के बीच का गैप क्या कहता है-

Gap between Teeth

जिस व्यक्ति के दांतों के बीच थोड़ी दूरी होती है, वह दूसरों के पैसों पर ऐश करने वाले हो सकते हैं। ऐसे लोग को पैतृक संपत्ति भी मिल जाती है और ये जीवन भर उसी पर निर्भर रहते हैं। ये बहुत खर्चीले किस्म के होते हैं, लेकिन अपनी जेब से खर्च करना इन्हें अच्छी नहीं लगता।

६. दांतों का हल्के काला होना क्या कहता है-

Get sparkling white teeth by these 7 natural remedies

जिन लोगों के दांत हल्के काले होते हैं, वो बहुत चतुराई से अपना काम निकालने वाले होते हैं, साथ ही ऐसे लोग झगड़ालु स्वभाव के भी होते हैं। ऊपर से दिखने में ये जेंटलमेन लगते हैं,लेकिन अंदर से ये बहुत ही स्वार्थी होते हैं।

७. दांतों का पीला या हल्का रंग क्या कहता है-

Yellow Teeth

जिन लोगों के दांत पीले या हल्कें लाल रंग के होते हैं, वे खुशमिजाज स्वभाव के होते हैं। वे हर पल को जीने में विश्वास करने वाले होते है। इन पर विश्वास किया जा सकता है। इन्हें लोगों से मिलना और हंसना-हंसाना अच्छा लगता है।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here