Haatho ki Lakiro se Jaane Kis Yog se mil sakti hai Sarkari Noukari?

0
1603
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
4

हाथों की लकिरों से जानें किस योग से मिल सकती है सरकारी नौकरी?

Surya Parwat-2

हस्तरेखा ज्योतिष के अनुसार कुछ ऐसे योग होते है, जिनसे हम जान सकते कि हमें सरकारी नौकरी मिल सकती है की नहीं। आज के दौर में सभी युवा वर्ग की पहली पसन्द सरकारी नौकरी होती है। और हो भी क्योें नहीं। इस सरकारी सेवा में भविष्य के सुरक्षित होने के साथ उन्नति के भरपूर अवसर मिलते है। आज हम आपको इसी क्रम में बतायेंगे कि किस जातक को सरकारी नौकरी का योग बन रहा है।

Surya Parwat१.  यदि किसी व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से निकलकर कोई शाखा सूर्य पर्वत की ओर जाती है तो यह भी शुभ संकेत है। ऐसे व्यक्ति को सरकारी क्षेत्र में लाभ मिल सकता है।

२. जिन लोगों की हथेली में सूर्य पर्वत( रिंग फिंगर के नीचे होता है) उभरा हुआ हो और इस पर्वत पर एक सीधी रेखा बिना किसी रूकावट की हो तो ऐसे लोगों को सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं रहती हैं।

३. जिन लोगों की हथेली में गुरू पर्वत उठा हुआ है और उस पर बहुत सी सीधी रेखाएं हैं तो ऐसे लोगों को भी सरकारी नौकरी मिलने की संभावनाएं काफी अधिक रहती हैं।

४. जिस व्यक्ति की हथेली में भाग्य रेखा से कोई शाखा निकल कर गुरू पर्वत की ओर जाती है, वह भाग्यशाली होता है। ऐसे व्यक्ति को सरकारी नौकरी में ऊंचा पद मिल सकता है।

५. यदि किसी व्यक्ति की हथेली में गुरू पर्वत (इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है) पर सूर्य पर्वत से चलकर कोई रेखा आ रही हो तो ये भी अच्छी सरकारी नौकरी मिलने का शुभ संकेत है।

नोट: – ध्यान रखें लड़कों के दाएं हाथ और लड़कियों के बाएं हाथ का अध्ययन मुख्य रूप से किया जाना चाहिए। इसके साथ ही साथ हस्तरेखा में हथेली की बनावट व सभी रेखाओं का गहराई से अध्ययन किया जाना चाहिए। यहां बनाए गए योग अन्य रेखाओं और हथेली की बनावट के आधार पर बदल सकते हैं।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
4

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here