Jaaniye Koun se Rashi wale Jyotish Upay ker Dhanteras per Pa sakte hai Sukh aur Samridhi?

0
1142
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

जानिऐ कौन से राशि वाले ज्योतिष उपाय कर धनतेरस पर पा सकते है सुख और समृद्धि?

Dhanwantriधनतेरस का दिन धन की दृष्टि से बहुत अहम माना जाता हैं। इस दिन हम धनवन्तरी देव, कुबेर संग यमराज की पूजा करते हैं। इसके साथ माँ लक्ष्मी का भी पूजन-अर्चन करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से साल भर हमारें घर में इन सभी का निवास रहता हैं एवं धन और वैभव की कभी कमी नहीं होती हैंं। ऐसे में अगर हम अपने राशिनुसार ज्योतिष उपाय करें तो धन-संपत्ति आदि का लाभ अति शीघ्र प्राप्त होता हैं। आइये जानते है ये उपाय-

मेष राशि- धनतेरस की शाम को तेल के दीपक में दो काली गुंजा को डाल दें, ऐसा करने से आपकी आर्थिक स्थिति और भी मौजबूत बनेगी एवं पूराने दिये कर्ज भी जल्द वापस मिल जायेगा।

वृषभ राषि- घर में धन का न रूकना और संचय हुआ धन भी जल्द खर्च हो जा रहा है तो ऐसे में पीपल के पांच पत्ते को लेकर उन्हें पीले चंदन में रंगकर किसी बहते हुए जल के प्रवाह में बहा दें। लाभ होगा।

मिथुन राशि- इस राशि वाले धन की प्राप्ति हेतू बरगद के पांच फल लाकर उसे लाल चंदन से रंग दें। फिर उसे कुछ सिक्कों के साथ नए लाल वस्त्र में बांधकर घर या दुकान पर लटका दें। शुभ फल की प्राप्ति होगी।

कर्क राशि- इस राशि वाले धन की शीघ्र प्राप्ति हेतू संध्या बेला में पीपल वृक्ष के समीप तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। अवश्य लाभ मिलेगा।

सिंह राशि- इस राशि वाले लोग अगर धनतेरस से रोज गाय को चारा खिलाएंगें तो उन्हें कभी भी व्यवसाय में बार-बार हो रही धन की हानि से छूटकारा मिल जायेगा। वहीं उनकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो जायेगी।

कन्या राशि- अगर आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत न हो तो धनतेरस के दिन माँ लक्ष्मी के मंदिर में दो कमलगट्टे का दान करें, लाभ होगा।

तुला राशि- इस राशि वाले आर्थिक व्यवस्था में सुधार हेतू धनतेरस की शाम को माँ लक्ष्मी के मंदिर में नारियल चढ़ाए। ऐसा करना लाभकारी सिद्ध होगा।

वृश्चिक राशि- यदि धन के अभाव के कारण दिन-प्रतिदिन कर्ज लेना पड़ रहा हो और उसे वापिस न कर पा रहें हो तो धनतेरस के दिन श्मशान के कुएं का जल लाकर किसी पीपल के वृक्ष में छोड़ दें। जल्दी ही इसका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलेगा।

धनु राशि- इस राशि वाले जातक अगर अपनी आर्थिक स्थिति में सुधार एवं सुदृढ़ करना चाहते है तो उन्हें केवल धनतेरस के दिन गुलर के कुल ११ पत्तों को लेकर कलावा से बांधकर किसी वट वृक्ष पर अपनी मनोकामना का मन में विचार करके बांध दें तो आपकी सारी समस्या का समाधान हो जायेगा।

मकर राशि- यदि धन की समस्या से रोज सामना करना पड़ रहा हो तो ऐसे में आक की रूई का दीपक धनतेरस के शाम को किसी तिराहे पर रख दें। लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि- इस राशि के जातक को हमेशा अपने पूजन स्थान पर धनतेरस की रात्रि में जागरण करने से सुख-समृद्धि और धन का कभी भी अभाव नहीं होता हैं।

मीन राशि- अपने व्यवसाय को और मजबूत बनाने हेतू केले के दो पौधों को अपने घर आंगन में या बरामबें में लगाएं और उन्हें बड़ा होने दें। उनकी सेवा से ही आपके सारे कष्टों का निवारण हो सकता हैं। एक बात का विशेष ध्यान रखें की इन पेड़ों का फल कभी भी सेवन न करें।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here