Jaaniye Rashinusaar, Kis Rashi ke Jaatak ko koun sa Daan nahi kerna chahiye?

0
1314
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Daan-Punya

धर्म-ग्रंर्थों में हमेशा से दान को सबसे पूण्र्यकारी कार्य माना गया है। कहते है कि जहां दान है वहीं पर धर्म हैं। शास्त्रों में बताया गया है कि जो भी व्यक्ति सच्चे मन से दान-पून्य करता है तो उसके साथ ही साथ उसके परिजनों और उसके पितरों को अपने सभी दुखो से छुटकारा मिलकर अक्षय पुण्य, स्वर्ग के सुखो की प्राप्ति होती है। दान करने से खराब ग्रह भी अनुकूल हो जाते हैं। वराह पुराण के अनुसार, अन्न व जल का दान को सर्वश्रेष्ठ माना गया है। इसलिए सभी को अपने समर्थ के अनुसार सूर्य संक्रांति, सूर्य व चंद्र ग्रहण, अधिक मास व कार्तिक शुक्ल द्ववादशी को अन्न व जल का दान जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से आप सभी दु:खों से छुटकारा पा सकते हैं। एक बात का ध्यान हमेशा अवश्य दें कि जब भी आप दान करें तो कभी भी उसका ढिंढोरा नहीं पीटना चाहिए। अगर ऐसा करते है तो वह व्यर्थ चला जाता है। आपको उस का कोई भी पुण्य प्राप्त नहीं होता हैं। इसलिए दान हमेशा चुपचाप ही करना चाहिए। इसी क्रम में आज हम आपकों बताएगें की अपनी राशि व कुण्डली के अनुसार कौन सा दान करने से आपकों हानि पहुंच सकती हैं। अर्थात जो ग्रह आपकी कुण्डली में उच्च का है या प्रबल है उसका दान कभी भी भूल से नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से वह ग्रह आपकों बुरा प्रभाव देने लगता हैं। बल्कि इसके स्थान पर जो ग्रह आपके कुण्डली में नीच के हो या अस्त हो तो हमें केवल उनका दान देना चाहिए ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होती हैं। आइये जानते है कि किस राशि वाले को कौन सा दान नहीं करना चाहिए।
Daan-2
मेष और वृश्चिक राशि जिनका स्वामी मंगल है और सिंह राशि जिनका स्वामी सूर्य है- इस राशि के जातक कभी भी भूल से पीली व लाल(अरहर की दाल, लाल मसूर, चना, हल्दी और गुड़ इत्यादि) वस्तू का दान न करें। इसके स्थान पर जातक काले चने, काले उड़द, काली मिर्च व चाय की पत्ती का दान करते है तो उनको इसका शुभ फल प्राप्त होता हैं।
वृष और तुला राशी वाले जिनका स्वामी शुक्र है- इस राशि के जातक को कभी भी घी के दीपक नहीं जलाना चाहिए। ऐसा करने से जातक को हमेशा धन की हानि, घर में कलह और अनावश्यक समस्याओं का सामना करना पड़ता है। बल्कि इसके स्थान पर धूप बत्ती का उपयोग लाभकारी माना गया है। ऐसे जातक को चने की दाल, गुड व हल्दी दान करते है तो इसका उनकों शुभ फल मिलता है। इसको छोड़ वह किसी भी प्रकार के वस्तु का दान न करें। नहीं तो उसका अशुभ फल की प्राप्ति होती है।
कर्क राशि जिनका स्वामी चंद्रमा है- इस राशि के जातक को कभी भी चीनी, दूध, चावल आदि जैसे सफेद वस्तुओं का दान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से इसका अशुभ फल मिलता हैं। इससे आपके स्वास्थ्य में गिरावट आता हैं। इस राशि के जातक काली-पीली दाल, गुड़ आदि का दान करना चाहिए। अवश्य शुभ फल की प्राप्ति होगी।
Daan-1
कन्या और मिथुन राशि जिनका स्वामी बुध है- इस राशि के जातक को हमेशा हरी वस्तुओं के दान से बचना चाहिए। ऐसा करने से आपसी व्यवहार में खटास आता है। और अपनों के बीच में दूरियां आती हैं। इस राशि के जातक अगर गाय को हरी घास डालते है तो इसका उनको दुष्प्रभाव का सामना करना पड़ता हैं।
मकर और कुम्भ राशि जिनका स्वामी शनिदेव है- शनिदेव को काली वस्तु अतिप्रिय हैं। इसलिए इस राशि के जातक को कभी भी काली चीज (काले चने, काले कपड़े, काली उड़द इत्यादि) का दान न करें। इस राशि वालों को चने की दाल, हल्दी, गुड़ वस्तुओं का दान करने से इसका लाभ मिलता हैं।
धनु और मीन राशि जिनका स्वामी बृहस्पति है- इस राशि के जातक कभी भी किसी को पीली वस्तु(पीली दाल, चने की दाल, गुड़ या पीले कपड़े) का दान नहीं करना चाहिए। नहीं तो उस जातक के साथ उनकी माता का स्वास्थ्य भी खराब हो सकता हैं। अगर काली वस्तु का दान करे तो शुभ फल की प्राप्ति होती है।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here