Jyotish ke anusaar jane Karj lete ya Dete Samay in Niyamo ke bare me!

0
1081
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1111

ज्योतिष के अनुसार जाने कर्ज लेते या देते समय इन नियमों के बारे में!

losing-moneyज्योतिष के कुछ नियमों को जान कर आप कर्ज लेते या देते समय इन बातों का ध्यान दे कर अपने मुनाफे को प्राप्त या हानि से बज सकते है। क्योंकि आज के दौर में कर्ज लेना या देना आम सी बात हो गई हैं। पहले के समय इस कार्य को बहुत बुरा माना जाता था। पर आज के समय में इस कर्म में बड़ी से बड़ी कम्पनी अपनी सहभागेदारी दे रही हैं। तो आइए जानते है-

सोमवार- इस दिन की अधिष्ठात्री देवी माँ पार्वती और संबंधित ग्रह चंद्रमा है। जिसके चलते इस दिन कर्ज लेना या देना हितकारी सिद्ध होता हैं।

मंगलवार- इस दिन में कभी भी भुलकर कर्ज नहीं लेना चाहिए। बल्कि इसके स्थान पर अगर आप पर कोई पुराना कर्चा हो तो उसे चुकाना आपके लिए यह दिन हितकारी होगा।

बुधवार- इस दिन को नपुंसकता का दिन माना गया हैं। क्योंकि इस दिन पर बुध ग्रह का प्रभाव है। इसलिए बुधवार को कर्ज लेना व देना शुभ नहीं होता हैं।

गुरूवार- इस वार को लघु संज्ञक शुभ वार माना गया है। गुरूवार को कर्ज देना नहीं चाहिए मगर इस दिन कर्ज लेना लाभदायक हो सकता है, क्योंकि मान्यता है कि इस दिन लिया गया कर्ज जल्दी खत्म हो जाता हैं।

शुक्रवार- इस दिन का स्वामी असूरों के गुरू शुक्र हैं इसलिए ये एक सौम्य संज्ञक वार है यही कारण है कि इस दिन कर्ज लेना और देना दोनों शुभ माना गया हैं।

शनिवार- इस दिन का स्वामी शनि है इसलिए यह दिन कर्ज लेना या देना दोनों कार्य हानिकारक होता हैं। इस दिन लिया या दिया कर्ज लम्बे समय तक चुकता है। इस स्तर से यह दिन शुभ नहीं हैं।

रविवार- ये वार सूर्य से प्रभावित है इसलिए इसे क्रूर संज्ञक माना गया है। इस दिन कर्ज लेना और देना शुभ नहीं होता हैं।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1111

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here