Jyotish me bataye gaye 9 Upayo me se 1 bhi Upay kare to badal sakti hai Taqdir!

0
1168
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

ज्योतिष में बताऐ गये ९ उपायों में से १ भी उपाय करें तो बदल सकती है तकदीर

Jyotish upaayज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ उपाय ऐसे है कि जिन्हें करने से जीवन की हर परेशानिया दूर हो जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सच्चे मन से किए गए उपाय से जल्दी ही इनका सकारात्मक प्रभाव देखने को मिलता हैं। इसी क्रम में कुल ९ ज्योतिष उपायों के बारे में आज हम आपकों को बताने जा रहें हैं।

१.प्रतिदिन चीटियों को आटें की गोली डालें-

चीटियों को रोज आटें में शक्कर मिला हुआ गोली डालें तो आपकी किस्मत चमक सकती हैं। इस पुण्य कर्म करने से आपकी हर इच्छा जल्द पूर्ण होती हैं।

२.घर के बड़ों का रोज ले आशीर्वाद-

रोज घर से निकलने से पहले अपने माता-पिता और घर के बड़े बुजुर्गोंं के पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसा करने से घर पर या घर परिवार पर हर तरह की संकट टल जाएगा।

३.सूर्योदय होने के बाद जागकर अपनी हथेलियों को देखना चाहिए-

मान्यता है कि हथेली के ऊपरी भाग में माँ लक्ष्मी, मध्य भाग में माँ सरस्वती व नीचे के भाग में भगवान विष्णु का स्थान होता हैं। ऐसे में रोज इस क्रिया को करने से आपका भाग्य बदल सकता हैें।

४.मछलियों को रोज आटे की गोलियां डालें-

मछलियों को रोज आटे की गोलियां डालें। इससे माँ लक्ष्मी जल्द प्रसन्न होती हैं। इस अचूक उपाय को करने से कुछ ही दिनों में ऐसा करने वाले की सारी परेशानियां दूर होने लगती हैं।

५.सूबह बनी पहली रोटी गाय को देना चाहिए-

धर्म ग्रंथों के अनुसार, गाय में सभी देवी-देवताओं का निवास होता हैं। ऐसे में रोज घर में बनी पहली रोटी गाय को दें तो सभी देवी-देवता प्रसन्न होते हैं, और आपकी हर मनोकामनाएँ पूरी हो सकती हैं।

६.पीपल पर जल चढ़ाना लाभ कारी-

महाभारत के दौरान अर्जुन को गीता ज्ञान देते हुए श्रीकृष्ण ने अपने को पेड़ों में पीपल बताया था। इसलिए पीपल में उनका निवास होने से अगर रोज हम एक लोटा जल चढ़ाएं। तो भगवान विष्णु का हमारे ऊपर विशेष कृपा रहती हैं।

७.घर-मंदिर को पूष्पों से सजाएं-

स्नानादि करने के बाद तोड़े गए पूष्प ही भगवान स्वीकार करते है। इसलिए रोज भगवान की घर-मंदिर को पूष्पों से सचाएं और पूजन-अर्चन करें। ऐसा करने से भक्त की जीवन से जूड़ी हर परेशानी दूर हो सकती हैं।

८.खाली हाथ वापस घर को न आएं-

बाहर से जब भी आप घर में प्रवेश करें तो कभी भी खाली हाथ ना जाएं। घर में हमेशा कुछ ना कुछ लेकर प्रवेश करें। ऐसा करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती हैं।

९.दिन के समय ही झाड़ू लगाऐ घर में-

शास्त्रों में घर को हमेशा साफ-स्वच्छ रखने की बात कही गयी हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार, जो व्यक्ति सूर्यास्त होने के बाद घर में झाड़ू या पोछा लगाता हैं। उसके घर से माता लक्ष्मी रूष्ठ कर वहां से चली जाती हैं। जिससे उसकों आर्थिक संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ता हैं।

 

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here