आज सूर्य बुध का बदलाव, जानें किस राशि पर कैसा रहेगा प्रभाव

0
58
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

15 मई को चंद्रमा देवगुरु बृहस्पति की राशि मीन में संचार करेंगे। ऐसे में चंद्रमा का संचार स्वराशि कर्क नवम में होगा जो शुभ फलदायी होगा। इसके साथ ही आज सूर्य वृष राशि में आ रहे हैं जबकि बुध आज मार्गी हो रहे हैं। इन स्थितियों में आज आपका दिन कैसा रहेगा जानिए ऐस्ट्रॉलजर चिराग दारूवाला से।

चंद्रमा का संचार बृहस्पति की राशि मीन में होगा। साथ ही सूर्य और बुध ग्रहों की स्थिति में भी बदलाव होने वाला है। सूर्य, बुध और चंद्रमा की इस स्थिति कई राशियों के लिए सप्ताह का पहला दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। तो कुछ राशियों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इसी के साथ आइए जानते हैं आज का दिन किन राशियों के लिए शुभ साबित होने वाला है।

मेष राशि

मेष राशि वाले आज परिजनों के साथ किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं, जिससे सामाजिक क्षेत्र में वृद्धि होगी और आपकी कीर्ति चारों ओर फैलेगी। संतान को आज स्वास्थ्य संबंधी समस्या हो सकती है। आपको आज राज्य से भी विशेष सम्मान मिलता नजर आ रहा है। भौतिक उन्नति के योग अच्छे नजर आ रहे हैं। व्यापार करने वाले जातकों को आज शाम तक कोई विशेष डील फाइनल हो जाएगी, जो आपके कारोबार को ऊंचाइयों तक ले जाएगी।

आज भाग्य 92% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को आटे, घी, शक्कर से बनी चीज का भोग लगाएं।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के व्यापार करने वाले लोग आज नई योजनाओं पर ध्यान देंगे। किसी दिव्य स्थान की यात्रा आज आपको मानसिक शांति प्रदान करेगी। आज आपके दफ्तर का वातावरण अनुकूल रहेगा और सहयोगी आपका सहयोग करेंगे। यदि कोई कानूनी विवाद चल रहा है तो आज उसमें सफलता मिलेगी। छात्रों को शिक्षा में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शिक्षकों की मदद की आवश्यकता होगी। शाम तक आपको उलझन से मुक्ति मिलेगी, जिससे पराक्रम में भी वृद्धि होगी।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव की पूजा करने के बाद किसी जरूरतमंद को चावल का दान करें।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले आज व्यापार के रुके हुए कार्यों को पूरा करने में काफी समय व्यतीत करेंगे, जिससे आपके लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे होंगे। नौकरी से जुड़े जातकों को आज वो काम करने को मिलेगा, जो उन्हें सबसे प्रिय है। ज्यादातर कार्यों में परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा, वे आपके साथ खड़े नजर आएंगे। परिवार में आज कोई खास काम करने की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जिसे आप मेहनत से समय पर पूरा कर लेंगे।

आज भाग्य 74% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर तिल और जौ अर्पित करें और पहली रोटी गौ माता को खिलाएं।

कर्क राशि

कर्क राशि वालों के दफ्तर में आज विचारों के अनुरूप माहौल बनेगा, जिसमें सहयोगी मदद करेंगे। आपके शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। आज आप जो भी काम करेंगे उसका फल आपको भविष्य में जरूर मिलेगा। कारोबार के बिखरे हुए कार्यों को पूरा करने की रणनीति बनाएंगे, जिसे आप आलस्य को दूर भगाकर ही पूरा कर पाएंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। लव लाइफ में नई ऊर्जा का संचार होगा। शाम का समय दोस्तों के साथ घूमने फिरने में बिताएंगे।

आज भाग्य 96% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग पर शहद की धारा अर्पित करें।

सिंह राशि

सिंह राशि वाले आज बच्चों के भविष्य की योजनाओं को पूरा करने में कुछ व्यस्त रहेंगे और भागदौड़ अधिक रहेगी, जिससे शाम के समय थकान महसूस होगी। व्यस्तता के बीच आप अपने वैवाहिक जीवन के लिए समय निकाल पाएंगे, जिससे आपका जीवनसाथी खुश नजर आएगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी काम में विघ्न डालने की कोशिश करेंगे। रात का समय आप अपने माता-पिता के साथ कुछ विशेष मुद्दों पर चर्चा करते हुए बिताएंगे।

आज भाग्य 66% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर जल और बेलपत्र अर्पित करें और शिव रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

कन्या राशि

कन्या राशि वाले आज परिवार में कुछ मांगलिक कार्यक्रमों की चर्चा में शामिल हो सकते हैं। ससुराल पक्ष से संबंध सुधरेंगे। यदि आज किसी मित्र को पैसा उधार देना पड़े तो सोच-समझकर ही करें क्योंकि उसके वापस मिलने की उम्मीद कम ही है। व्यवहार में संयम और सावधानी बरतनी होगी, अन्यथा आसपास के लोगों से अनबन हो सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों को आज कोई नया कार्य सौंपा जा सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। 21 बेलपत्र पर सफेद चंदन लगाकर शिवलिंग अर्पित करें।

तुला राशि

तुला राशि वालों के आज कार्य व्यवहार से जुड़े सभी विवाद आज खत्म हो सकते हैं। किसी नए प्रोजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। प्रॉपर्टी से जुड़ा कोई मामला चल रहा है तो आज उसमें आपके हाथ निराशा लग सकती है। संतान को सामाजिक कार्य करते देख आज मन में संतोष का भाव रहेगा। यदि लंबे समय से आपके परिवार में कोई तनाव चल रहा है तो वह आज परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के लिए कोई उपहार खरीद सकते हैं।

आज भाग्य 69% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और शिव चालीसा का पाठ करें।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत मजबूत रहेगा। आर्थिक स्थिति को लेकर आज आप कुछ कम चिंतित रहेंगे क्योंकि काफी समय से फंसा हुआ पैसा आपके हाथ लग सकता है, जिससे आप परिजनों की सभी मांगें भी पूरी करेंगे। घर में सुख, शांति और स्थिरता का आनंद लेंगे। यदि आप अपनी नौकरी या व्यवसाय में कुछ नवीनता ला सकते हैं तो बाद में इसका भरपूर लाभ आपको मिलेगा। काम में नई जान आएगी। शाम को आप अपने परिजनों के साथ देश भ्रमण पर जा सकते हैं।

आज भाग्य 94% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवलिंग की पूजा करें और महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

धनु राशि

धनु राशि वालों को आज किसी करीबी के लिए पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। व्यापार के मामले में यदि आप थोड़ा जोखिम लेंगे तो बड़ा लाभ होने की संभावना है। व्यवसाय के नए अवसर आपके आस-पास होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानने की आवश्यकता है। रोजमर्रा के कार्यों के अलावा आज आप कुछ नए कामों में हाथ आजमाएंगे, जिससे आपको फायदा भी होगा। नौकरीपेशा जातकों को आज अपने व्यवहार और वाणी दोनों में सौम्यता रखनी होगी।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और सुबह-शाम शिव चालीसा का पाठ करें

मकर राशि

मकर राशि वाले अगर साझेदारी में कोई व्यापार कर रहे हैं तो आज अच्छा मुनाफा मिलेगा। आज कई तरह के काम हाथ में लेने से आपका ध्यान भटक सकता है। घर के रोजमर्रा के कामों को निपटाने का कोई सुनहरा मौका मिलेगा और आपको अपने बेटे-बेटी के विवाह से जुड़ा कोई फैसला लेना पड़ सकता है। आपको अपनी माता के स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहना चाहिए क्योंकि कुछ रोग उन्हें परेशान कर सकते हैं। अगर ऐसा है तो डॉक्टरी सलाह जरूर लें।

आज भाग्य 72% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत रखें और रुद्राक्ष माला से महामृत्युंजय मंत्र का जप करें।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों को आज स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहना होगा क्योंकि लंबे समय से चली आ रही थकान आज परेशान कर सकती है। व्यापार करने वाले जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे इसलिए जल्दबाजी में कोई फैसला न लें। हर काम में हर फैसला सोच-समझकर लें। छात्रों को विदेश जाकर पढ़ाई करने का मौका मिलेगा। संतान के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। सामाजिक क्षेत्र में ख्याति फैलेगी।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। सोमवार का व्रत करें और पूजा में शिवलिंग पर गंगाजल अर्पित करें।

मीन राशि

मीन राशि वाले योग्य जातकों के लिए आज विवाह के अच्छे अवसर मिलेंगे। यदि आज व्यवसाय में जोखिम उठाना पड़े तो अवश्य योजना बनाएं क्योंकि इससे आपको भविष्य में अत्यधिक लाभ मिलेगा। अगर कोई परेशान व्यक्ति मिले तो उसकी मदद जरूर करें। आज आप बुद्धि के प्रयोग से वह सब कुछ प्राप्त कर सकते हैं जिसकी अब तक आप में कमी थी। आप अपने मधुर और मृदु व्यवहार से परिवार में चल रही समस्याओं को शाम तक ठीक कर पाएंगे और भाइयों से संबंध सुधरेंगे।

आज भाग्य 97% आपके पक्ष में रहेगा। प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करें और कच्चे चावल में तिल मिलाकर दान करें।

अपनी जन्म पत्रिका पे जानकारी/सुझाव के लिए सम्पर्क करें।
WhatsApp no -+917699171717

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here