किस राशि के जातक में क्या-क्या होती हैं खासियतें

0
70
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

मेष राशि- यह राशि चक्र की पहली राशि है। इसका स्वामी मगंल ग्रह हैं। जिसके कारण ये लोग बहुत निडर होते हैं, हरकार्य में जोखिम भरे निर्णय लेने में सक्षम होते हैं। इनकी खासियत होती है कि ये अपनी जिंदगी को अपने हिसाब से जीते हैं, और किसी भी तरह का समझौता नहीं करते। हर परिस्थिति का सामना डटकर करते हैं।

वृषभ राशि- इस राशि के जातक अपनी राशि क चिह्न की तरह ही मजबूत और मेहनती होते हैं। इनका व्यक्तित्व बहुत शानदार होता है। इन लोगों की खासियत होती है कि इनका फैशन सेंस बहुत अच्छा रहता है। अपने अच्छे फैशन सेंस के लिए ही ये लोग जाने जाते हैं।

मिथुन राशि का स्वामी ग्रह बुध है, इसके प्रभाव के कारण ये लोग बुद्धिमान होते हैं। ये आकर्षक तो होते ही हैं साथ ही इनका व्यवहार भी दोस्ताना होता है। इनकी बुद्धि और व्यवहार ही इनकी खासियत है। इसी के कारण ये लोगों के बीच में अपनी एक खास जगह बनाते हैं।

कर्क राशि- राशि चक्र में यह चौथी राशि है। इसका स्वामी ग्रह चंद्रमा है। जिसके कारण कर्क राशि के जातकों का स्वभाव बहुत चंचल होता है। ये लोग बेहद भावुक और संवेदनशील होते हैं। इनकी खासियत होती है कि ये जल्दी किसी को धोखा नहीं देते हैं।

सिंह राशि- अपनी राशि के नाम और चिह्न की तरह ही इस राशि के जातक एक राजा की तरह व्यवहार रखते हैं, और अपनी एक अलग पहचान बनाते हैं। लोगों का भरोसा बहुत जल्दी हासिल कर लेना इनकी खासियत होती है।

कन्या राशि- इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। इस राशि के लोग अच्छे और बुरे को पहचानने की परख रखते हैं, इस राशि का चिह्न कन्या है, जो पवित्रता का भाव दर्शाती है। इस राशि के लोगों की खासियत होती है कि कार्यक्षेत्र में किसी भी कार्य को करने से नहीं घबराते हैं।

तुला राशि- इस राशि का स्वामी शुक्र ग्रह है, ज्योतिष में इस ग्रह को भौतिक सुखों का कारक माना जाता है। इसलिए भौतिक और आकर्षक दिखने वाली चीजों से ये लोग ज्यादा लगाव रखते हैं। इनकी खासियत होती है कि ये बहुत ईमानदार होते हैं। जो बात दिल में होती है, वही मुंह पर होती है।

वृश्चिक राशि – वृश्चिक राशि का स्वामी ग्रह मंगल होता है, ये लोग भी मेष राशि के जातको की तरह साहसी होते हैं। इनकी खासियत होती है कि ये लोग हृदय से कोमल होते हैं, निस्वार्थ भाव से सहायता करने को तैयार रहते हैं।

धनु राशि- इस राशि का स्वामी ग्रह बृहस्पति है, इस ग्रह को सभी ग्रहों में गुरु का स्थान दिया जाता है। ये लोग आशावादि प्रवृत्ति के होते हैं। आध्यात्मिकता की ओर इन लोगों का झुकाव रहता है। इनकी खासियत होती है कि किसी से भी ये लोग बहुत जल्दी घुलमिल जाते हैं।

मकर राशि- इस राशि के स्वामी शनि हैं। ये लोग मेहनती होने के साथ अपने रिश्तों के प्रति वफादार होते हैं। इनकी खासियत होती है कि ये लोग बहुत हंसमुख होते हैं।

कुंभ राशि- इस राशि के स्वामी ग्रह भी शनि हैं। जिनका प्रभाव भी इस राशि के जातकों पर होता है। ये लोग समाज के लिए कुछ अच्छा करने का जज्बा रखते हैं। इन लोगों की खासियत होती है कि ये लोग न्याय प्रिय होते हैं, और सही फैसला लेते है, इसलिए अच्छे सलाहकार होते हैं।

मीन राशि- इस राशि के लोग दूसरों की परवाह करने वाले होते हैं, इनका स्वाभाव उदार होता है जिसके कारण लोगों के साथ अच्छे संबंध रहते हैं इनकी खासियत होती है कि ये लोग खुले विचार के होते हैं और बंध कर रहना पसंद नहीं करते हैं।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here