रविवार के दिन जरूर करें ये खास उपाय, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

0
65
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

रविवार का दिन ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित है। इस दिन सूर्य देव की पूजा-अर्चना की जाती है। इनकी कृपा से ही व्यक्ति को जीवन में सुख, समृद्धि और मान सम्मान की प्राप्ति होती है।

रविवार के दिन करें ये उपाय

  • रविवार के दिन सूर्य देवता अर्घ्य जरूर दें। साथ ही अर्घ्य देते हुए ‘ॐ सूर्याय नमः ॐ वासुदेवाय नमः ॐ आदित्य नमः’ मंत्र का उच्चारण करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होते हैं।  
  • रविवार के दिन लाल चंदन का तिलक लगाकर घर से बाहर निकलें। ऐसा करने से आप जिस भी काम के लिए बाहर जा रहे हैं, वो जरूर पूरा होता है। इसके साथ ही रविवार के दिन लाल रंग का वस्त्र पहनना भी बहुत शुभ माना जाता है।
  • घर के मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ देसी घी का दीपक जलाएं। इस उपाय से सूर्य देव के साथ-साथ मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती हैं।
  • रविवार को सूर्य देवता को प्रसन्न करने के लिए गुड़, दूध, चावल और कपड़े का दान करें। इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और सभी काम में आपको सफलता मिलेगी।
  • वहीं किसी मनोकामना को पूरी करने के लिए रविवार के दिन बरगद के पेड़ का पत्ता लेकर आएं और पत्ते पर अपनी मनोकामना लिखकर इसे बहते जल में प्रवाहित कर दें।
  • वहीं यदि आप जीवन में सुख-समृद्धि और यश पाना चाहते हैं तो रविवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे आटे का एक चौमुखी दीपक जलाएं। उसमें सरसों के तेल का उपयोग करना चाहिए।
  • यदि आप धन और ऐश्वर्य प्राप्त करना चाहते हैं तो रविवार की रात सोते समय अपने सिरहाने एक गिलास दूध का भर कर सोएं। फिर अगली सुबह उठकर वह दूध बबूल के पेड़ की जड़ में डाल दें। ऐसा करने से आपको धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होगी। 
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here