शनिवार को पीपल के पेड़ की पूजा करने एवं जल अर्पण करने को बेहद शुभ माना जाता है। इससे परेशानियों से बचाव होता है और मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
मुख्य बातें
- पीपल के पेड़ में ब्रह्मा, विष्णु और शिव जी का वास माना जाता है
- शनिवार को पीपल के पेड़ पर जल अर्पण करना शुभ होता है
- पीपल के पेड़ की परिक्रमा करने से कष्ट दूर होते हैं
हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का विशेष महत्व है। श्रीमद्भगवदगीता के अनुसार पीपल के मूल में ब्रह्मा जी, मध्य में विष्णु जी व अग्र भाग में भगवान शिव जी साक्षात रूप से विराजित हैं। यही वजह है कि पीपल पर रोजाना स्नान के बाद जल अर्पण करने से तकलीफों से छुटकारा मिलता है। शनिवार के दिन पीपल के पेड़ की पूजा विशेष फलदायी होती है, इसलिए कुछ खास उपाय करने एवं जल चढ़ाते समय कुछ बातों का ध्यान रखने से आपकी सारी दिक्कतें दूर हो सकती है। इससे पैसों को लेकर आपकी चिंता भी दूर होगी।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
- मान्यताओं के अनुसार शनिवार के दिन स्नान के बाद पीपल के पेड़ में एक कलश जल अर्पित करने से मन को शांति मिलती है। इसके अलावा पीपल के पेड़ की प्रक्रिमा करने से भी लाभ होता है। माना जाता है कि इससे ईश्वर आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
- शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं। इससे जीवन में आ रहीं परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
- मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए शनिवार के दिन पीपल के कुछ पत्तों को घर ले जाएं और धो लें। इसके बाद पानी में हल्दी घोलकर अनामिका उंगली से इस पर ह्रीं लिखें। अब इसे भगवान के पास रख दें इससे आपके सारे काम बन जाएंगे।
- शनिवार के दिन सूर्यास्त के तुरंत बाद पीपल पेड़ के नीचे आटे का दीपक जलाएं। अब पेड़ के नीचे बैठकर एक कागज पर लाल स्याही या पेन से अपनी मनोकामना लिखें। अब इसे लाल कपड़े में लपेटकर इसे लाल कलावे से पेड़ पर बांध दें या वहां गाड़ दें। इससे आपकी इच्छा पूरी होगी और धन की किल्लत दूर होगी।
- शनिवार के दिन पीपल वृक्ष के नीचे बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। इससे दोष दूर होते हैं और बाधाओं से बचाव होता है।
- शनिवार के दिन पीपल के एक बड़े पत्ते पर लिख दें अपनी मनोकामना लिखकर पत्ते वाली डाली पर 7 बार एक लाल कलावा बांध दें। अब लाल कलावे को 7 बार अपने हाथ में भी बांध लें। इससे आपकी मनोकामना पूरी होगी। शनिवार के दिन पीपल के पत्तों पर श्रीराम नाम लिखकर हनुमान जी को अर्पित करना भी शुभ माना जाता है।
अपनी जन्म पत्रिका पे जानकारी/सुझाव के लिए सम्पर्क करें
WhatsApp no – 7699171717
Contact no – 9093366666
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)