सोमवार पर करें ये खास उपाय, जीवन भर रहेगी सुख समृद्धि

0
60
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

अपनी जन्म पत्रिका पे जानकारी/सुझाव के लिए सम्पर्क करें।WhatsApp no – 7699171717.

Contact no – 9093366666

सोमवार का दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित है। धार्मिक मान्यता के अनुसार भगवान भोलेनाथ को प्रसन्न करना बेहद आसान है। प्रत्येक सोमवार भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन किया जाता है। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए ज्यादातर महिलाएं और कन्याएं सोमवार का व्रत रखती हैं, जो काफी फलदायी माना जाता है। सोमवार के दिन उत्तर दिशा की ओर मुंह करके पूजा करना बेहद ही शुभ माना जाता है. नए साल पर यदि आप भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद चाहते हैं तो आपको कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं क्या हैं वो उपाय। 

। सोमवार को शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग को गंगाजल अर्पित करें और इसके साथ ही ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से भगवान शिव सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देते हैं।

मंदिर जाकर सोमवार की शाम शिवलिंग को शहद की धारा अपिर्त करें। इस उपाय से नौकरी और व्यवसाय से जुड़ी परेशानी से छुटकारा मिलेगा।

सोमवार के दिन भोलेनाथ को लाल या पीले चंदन का तिलक लगाएं। चंदन शीतल प्रकृति का है इसीलिए इस उपाय से कभी भी घर में धन दौलत की कमी नहीं होती।

सोमवार के दिन भोलेनाथ की आराधना करते समय अक्षत, फूल और नैवेद्य जरूर अर्पित करें। ऐसा करने से शिवशंभू प्रसन्न होंगे और आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करेंगे।सोमवार के दिन भोलेनाथ की पूजा के समय शिव रक्षा स्त्रोत का पाठ करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से धन की कमी नहीं रहती और भोलेनाथ की कृपा बनी रहती है।

सोमवार के दिन शाम के समय कच्चे चावल में काले तिल मिलाकर दान करना चाहिए। माना जाता है कि इस उपाय से पितृ दोष का प्रभाव कम होता है और आर्थिक तंगी दूर होती है।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here