करियर राशिफल 23 फरवरी 2025 : रविवार को सिद्धि योग में इन 5 राशियों को हर कार्य में मिलेगी सफलता, रुका धन मिलने से होगी खुशी, देखें का मनी करियर राशिफल

0
2
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

मेष करियर राशिफल : करियर में लाभ का दिन है

मेष राशि वालों के लिए करियर में लाभ का दिन है और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होगी। आपके अंदर भोग-विलास की भावना बढ़ सकती है। धार्मिक और सामाजिक कार्यों में आपका सहयोग देखने को मिलेगा। व्यापारियों के लिए दिन तरक्‍की से भरा होगा। जो आगे चलकर फायदेमंद साबित होंगे। शाम से रात तक अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

वृषभ करियर राशिफल : आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं

वृष राशि वालों के लिए दिन कुछ कठिनाइयों से भरा हो सकता है और आपके काम में बाधाएं आ सकती हैं। सांसारिक सुख और नौकर-चाकरों से असहयोग मिल सकता है। परिवार से भी कोई अच्छी खबर मिलने की उम्मीद कम है। शाम को आपकी स्थिति में सुधार होगा और कारोबार में कोई बड़ी डील कर सकते हैं। आपके सम्‍मान में वृद्धि के योग हैं। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।

मिथुन करियर राशिफल : रुके हुए काम पूरे होंगे

मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन काम के प्रति लगन से भरा रहेगा। रुके हुए काम पूरे होंगे और नए कामों में निवेश करने का मौका मिलेगा। परिवार में थोड़ा मनमुटाव हो सकता है। शाम के समय वाहन खराब होने से अचानक खर्च बढ़ सकता है। इस समय धैर्य रखें, जल्दबाजी में कोई काम न करें। वरना आपको नुकसान हो सकता है।

कर्क करियर राशिफल : आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी

कर्क राशि के जातक कई गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। इस समय आध्यात्मिक ज्ञान में वृद्धि होगी। शाम से देर रात तक भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और आप प परिवार के लोगों के साथ शॉपिंग के लिए जा सकते हैं। आपकी बुद्धि नए-नए कामों की खोज में लगी रहेगी। दूसरे की कमियों को नजरअंदाज करें तो आपको लाभ होगा और आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह करियर राशिफल : आपकी काफी तरक्‍की होगी

सिंह राशि वालों के लिए दिन शुभ होगा और आपको बहुमूल्य वस्तुओं की प्राप्ति होने से मन माफी प्रसन्‍न होगा। आप अपनी शान-शौकत पर खर्च करेंगे। गरीबों की मदद करेंगे और आपकी वाकपटुता से लोगों को लाभ होगा और साथ ही आपकी काफी तरक्‍की होगी। शाम से देर रात तक आपका मन धार्मिक कार्य में लगेगा और आपको प्रसन्‍नता होगी।

कन्‍या करियर राशिफल : धन सम्‍मान में वृद्धि होगी

कन्या राशि वालों के लिए दिन शुभ है और आपके प्रभाव और प्रताप में वृद्धि होगी। रुके कार्य पूर्ण होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा और आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से आपको खुशी होगी। आपको रात के वक्‍त कुछ अनचाहे खर्च का सामना करना पड़ सकता है और इस कारण से आप काफी मजबूर हो जाएंगे।

तुला करियर राशिफल : आपका भाग्‍य साथ देगा

तुला राशि वालों के लिए अधिक परिश्रम के कारण थोड़ी थकान हो सकती है। राज्य और समाज से सहयोग मिलेगा। परिवार से भी शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरीपेशा लोगों के अधिकारों में वृद्धि होगी और जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आपके साहस और पराक्रम की लोग प्रशंसा करेंगे। आपका भाग्‍य साथ देगा और ऑफिस में आपके प्रदर्शन की सराहना होगी।

वृश्चिक करियर राशिफल : आपका बजट गड़बड़ हो सकता है

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिला-जुला रहेगा। आपको किसी कारण से कुछ अनचाहे खर्च का भी सामना करना पड़ सकता है और इसमें आपका बजट गड़बड़ हो सकता है। शाम के समय कोई खुशखबरी मिलने से उत्साह बढ़ेगा। रात में किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने का मौका मिलेगा।

धनु करियर राशिफल : रुका हुआ धन मिल सकता है

धनु राशि वालों का दिन शुभ है और आपको परिवार के लिए कुछ जरूरी काम से बाहर जाना पड़ सकता है। आपका कुछ समय सामाजिक कार्य में भी बीतेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में थोड़ी कमी आ सकती है। बेहतर होगा कि आप अपने मन की बात किसी को न बताएं। आपको रुका हुआ धन मिल सकता है। आपके स्वास्थ्य में थोड़ी गड़बड़ी हो सकती है, इसलिए खानपान का ध्यान रखें।

मकर करियर राशिफल : दिन तरक्‍की से भरा होगा

मकर राशि वालों के लिए दिन तरक्‍की से भरा होगा। आपके निर्णय लेने की क्षमता से आपको लाभ होगा और आपके सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। आपका कोई मुकदमा चल रहा है तो उसमें आपको सफलता मिलने की पूरी संभावना है। धन लाभ होगा। शाम से देर रात तक का समय ईश्वर भक्ति और पुण्य कार्यों में बीतेगा। आपको खुशी का अनुभव होगा।

कुंभ करियर राशिफल : भविष्य की नई संभावनाएं

कुंभ राशि वालों के लिए दिन भविष्य की नई संभावनाएं लेकर आ रहा है और आपकी आध्यात्मिकता में रुचि बढ़ेगी। आपके अच्छे कर्मों से आपके परिवार का नाम रोशन होगा। बुजुर्गों के आशीर्वाद से काम में सफलता मिलेगी। शाम का समय संगीत और सैर-सपाटे में बीतेगा। आपको कहीं से नौकरी के लिए नया प्रस्‍ताव मिल सकता है। जो भी फैसला लें काफी सोचकर करें।

मीन करियर राशिफल : दिन मिलाजुला रहेग

मीन राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। अशांति और उदासीनता के कारण आप थोड़ा भटक सकते हैं। अगर आपका प्रमोशन होने वाला है तो वो जरूर होगा। अचानक कोई चिंता हो सकती है, लेकिन आप अपनी वाकपटुता से उसे दूर कर लेंगे। शाम तक आप दूसरे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहेंगे। रात में अचानक मेहमानों के आने से थोड़ी असुविधा हो सकती है और आपका काम भी काफी बढ़ सकता है।

अपनी पत्रिका पर विमोचना के लिए अभी कॉल करें 9717049670

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here