करियर राशिफल 25 फरवरी 2025 : मंगलवार को श्रवण नक्षत्र में हनुमानजी होंगे इन 5 रा‍शियों पर मेहरबान, बरसेगी कृपा, मिलेगा पैसा, देखें मनी करियर राशिफल

0
15
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

मेष करियर राशिफल : दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है

मेष राशि वालों के लिए दिन करियर के लिहाज से बहुत अच्छा है। आप जमीन-जायदाद के मामले में कोई डील करेंगे तो उसमें आपको लाभ होगा और आपकी तरक्‍की होने के योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा। पिता के आशीर्वाद से ऑफिस में भी लाभ होगा। सरकार से सम्मान मिलने के भी योग हैं। शाम को माता जी की तबियत खराब होने से आपको भागदौड़ करनी पड़ सकती है। देर रात तक सब ठीक हो जाएगा।

वृषभ करियर राशिफल : दिन कामयाबी भरा रहेगा

वृष राशि वालों के लिए दिन कामयाबी भरा रहेगा। बिजनस के मामले में आपके सारे प्लान सफल होंगे। आपमें साहस बना रहेगा और जो भी काम करेंगे, उसमें कामयाबी मिलेगी। अपने काम पूरे करने में सक्षम रहेंगे। जीवनसाथी के साथ रिश्ते बेहतर होंगे और साथ मिलकर कोई बड़ा काम कर सकते हैं। आपके लिए तरक्‍की के योग बनेंगे और धन में वृद्धि होगी।

मिथुन करियर राशिफल : झगड़े से दूर रहें

मिथुन राशि वालों को हर काम सोच-समझकर करना चाहिए। किसी भी तरह के झगड़े से दूर रहें। अपने काम पर ध्यान दें। किसी को आपकी बात बुरी न लगे, इसका ध्यान रखें। बेवजह किसी से बात न करें। अगर आपका पैसा कहीं फंसा है, तो आज मिल सकता है। सोच-समझकर लिए गए फैसले फायदेमंद रहेंगे। शाम से रात तक हर काम में किस्मत आपका साथ देगी। आपके धन सम्‍मान में वृद्धि होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा।

कर्क करियर राशिफल : कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी

कर्क राशि वालों को करियर में दिक्कतों और विरोध का सामना करना पड़ सकता है। बेहतर होगा कि आप अपने स्वभाव पर ध्यान दें। कड़ी मेहनत से ही सफलता मिलेगी। काम में कामयाब हो सकते हैं। ऐशो-आराम की चीजों पर ध्‍यान देंगे और उनकी खरीद करेंगे। आपके मिलनसार स्वभाव के कारण लोग आपको पसंद करते हैं। रात में किसी धार्मिक व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है और परिवार के साथ कहीं घूमने भी जा सकते है।

सिंह करियर राशिफल : मन काफी प्रसन्‍न होगा

सिंह राशि वालों के लिए दिन करियर के मामले में लाभ से भरा होगा और आपकी तरक्‍की होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। नए काम में हिस्सा लेने से खुशी मिलेगी। आपका अधिकांश वक्‍त परिवार के साथ धार्मिक कार्य में बीतेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। आत्मविश्वास से किए गए काम सफल होंगे और फायदा होगा। रुके हुए काम थोड़ा खर्च करने से पूरे हो सकते हैं। आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। नई योजनाओं पर काम शुरू करने से लाभ होगा।

कन्‍या करियर राशिफल : दिन किस्मत के लिहाज से बहुत अच्छा है

कन्या राशि वालों के लिए दिन किस्मत के लिहाज से बहुत अच्छा है। आपकी परेशानियां दूर होंगी और भाग्य आपका साथ देगा। संतान से अच्छी खबर मिल सकती है। भतीजे से मदद मिलने के योग हैं। बिजनस में मनचाहा मुनाफा होगा। अगर अपनी ज़ुबान पर काबू रखेंगे, तो हर काम में कामयाबी मिलेगी। आपका दिन आर्थिक लाभ से भरा होगा और योजनाएं सफल होंगी। आपको मेहनत से काम करने की सलाह है।

तुला करियर राशिफल : दूसरों के साथ विवाद में न पड़ें

तुला राशि वालों के लिए दिन फायदेमंद रहेगा। पढ़ाई-लिखाई के क्षेत्र में किए गए बदलाव फायदेमंद रहेंगे। पढ़ाई में आपकी रुचि बढ़ेगी और आपको कामयाबी मिलेगी। नए काम सीखने में कामयाब होंगे। अपनी बातों को सही साबित करने में सफल रहेंगे। माता-पिता और गुरु का सम्मान करने से लाभ होगा। शाम को गाड़ी चलाते समय सावधान रहें, चोट लग सकती है। अपनी सेहत पर ध्‍यान दें और दूसरों के साथ विवाद में न पड़ें।

वृश्चिक करियर राशिफल : आमदनी से अधिक खर्च होगा

वृश्चिक राशि वालों को करियर में फायदा होगा। लेकिन आमदनी से अधिक खर्च होगा। बच्चों के अच्छे काम से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। अपने धैर्य और हुनर से दुश्मनों पर भी जीत हासिल करेंगे। शाम से रात तक प्यारे लोगों से मिलकर मन खुश रहेगा। घूमने-फिरने और मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आपको धन लाभ होगा और आपके लिए तरक्‍की के योग बन रहे हैं।

धनु करियर राशिफल : भाग्‍य साथ देगा

धनु राशि वालों को करियर में फायदा होगा। आपकी विद्या, बुद्धि और ज्ञान में वृद्धि होगी। मेहनत से आपकी इच्छाएं पूरी होगी। ऑफिस में लोगों से सम्मान मिलेगा। शाम को धार्मिक कामों में मन लगेगा। शुभ काम पर खर्च करने से आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके हर काम में भाग्य का साथ मिलेगा। आपको धन लाभ होगा और मान सम्‍मान में वृद्धि होने से मन को बहुत खुशी होगी। भाग्‍य साथ देगा।

मकर करियर राशिफल : संपत्ति मिलने के योग हैं

मकर राशि वालों को धन लाभ होगा और आर्थिक मामलों में आपके लिए शुभ योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा। आपको संपत्ति मिलने के योग हैं और कारोबार में मुनाफा होगा। शॉपिंग में आपकी रुचि रहेगी। घर सजाने के लिए शॉपिंग पर जा सकते हैं। बिना मांगे किसी को सलाह न दें, इसका उल्टा असर हो सकता है। रात में धार्मिक कार्य में समय बिताएंगे तो आपको खुशी होगी। मन शांत रहेगा।

कुंभ करियर राशिफल : आपके धन में वृद्धि होगी

कुंभ राशि वालों के लिए फायदे का दिन है। आपकी तरक्‍की होने से मन काफी प्रसन्‍न होगा। कमाई बढ़ाने के आपके प्रयास सफल रहेंगे। सही तरीकों से कमाया हुआ पैसा आपके धन में इजाफा करेगा। किस्मत के लिहाज से दिन अच्छा है। हर क्षेत्र में फायदा होगा। दोस्तों का साथ मिलेगा और नए दोस्त भी बनेंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्य आपका पूरा साथ देगा। कहीं से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन करियर राशिफल : संपत्ति में बढ़ोतरी होगी

मीन राशि वालों के लिए दिन फायदे का है। आपकी संपत्ति में बढ़ोतरी होगी। ननिहाल से भी मान-सम्मान मिलेगा। पत्नी के परिवार से फायदा होगा। नौकरी में छिपे हुए दुश्मन आपके बारे में बुरा-भला कहेंगे, जिससे शाम को परेशानी हो सकती है। बिजनस में फायदा होगा और मन खुश रहेगा। अपने गुरु के प्रति श्रद्धा और भक्ति बनाए रखें। आपको परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने जाने का मौका मिल सकता है।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here