जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा बुधवार का दिन

0
33
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

मेष लव राशिफल  आज आप जिस तरह से लव लाईफ़ के बारे में सोच रहे होगें वैसा कुछ होता आपको नजर नहीं आएगा। आप आज अपने प्रयासों को अगर दोगुना कर देते हैं और अपनी ओर से हर भरसक प्रयास प्रेमी को खुश रखने का करते हैं तब कुछ रोमांटिक पल साथ गुजारने को मिल सकते हैं।

वृष लव राशिफल  प्रेमी का विश्वासपात्र बनने के लिए आपने काफ़ी अधिक काम किए हैं लेकिन शायद अभी भी कुछ कमी बची हुई लगती हैं। आपकी किसी एक बात से प्रेमी अगर सहमत हो जाता है तब वह अन्य किसी बात पर आपत्ति जाहिर कर सकता है। इसी में आपका दिन बीतने की संभावना बनती है।

मिथुन लव राशिफल – किसी मित्र द्वारा आपके प्रेमी की बातों को आपके सामने गोल-मोल कर के पेश किया जा सकता है अर्थात आपको कोई आपके प्रेमी के खिलाफ़ भड़कानेका काम कर सकता है। 

कर्क लव राशिफल  आज आप दोनों के मध्य कुछ महत्वपूर्ण मुद्दे उठ सकते हैं। अब आप दोनों पर निर्भर करता है कि आप इन मुद्दो से कैसे निपटना चाहेगें। ये ऐसे मुद्दे हो सकते हैं जिन्हें आप चाहकर भी नजर अंदाज नहीं कर सकते हैं और ना ही भविष्य के लिए ही छोड सकते हैं।

सिंह लव राशिफल – आज आपके प्रेम संबंधों में उतार-चढ़ाव देखा जा सकता है। आप दोनों मिलकर खुलकर इन पर बात करें क्योंकि जितनी जटिल स्थिति आपको दिखाई दे रही होगी उतनी वास्तव में नहीं होगी

कन्या लव राशिफल  – आज कुछ होने की संभावना है, स्थिति स्थिति देखी जा सकती है तो रात तक आते-आते नजारा कुछ ओर ही हो सकता है। आपकी भावनाएं बहुत अधिक ऊंची हो सकती हैं लेकिन प्रेमी आपकी भावनाओं को समझने की बजाय आपको शक की निगाह से देख सकता है। ऐसा होने पर आपको प्रेमी को कुछ समय देना चाहिए।

तुला लव राशिफल – आज आपको समझ आएगा कि आपका प्रेमी/प्रेमिका आपके जीवन में कितनी अहमियत रखता है।  आप उसे पहले से अधिक समझने का प्रयास करेगें। जैसा आपका अतीत रहा है उससे कुछ अधिक साहस आपको जुटाना होगा ताकि आप भी अपने मन की बात उसके सामने कर सके। साहस जुटाएं और दिल का हाल बयां करें।

वृश्चिक लव राशिफल  आप अपने प्रियजन के लिए कोई सरप्राइज़ प्लान करने का विचार कर रहे हैं, लेकिन साथ ही मन में भय भी है कि कहीं आपका प्लान फेल न हो जाए। दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। कहीं घूमने की योजना बना सकते हैं। 

धनु लव राशिफल – आज का दिन आपके लिए बेहतर नहीं कहा जा सकता है। आपका व्यवहार थोड़ा संदेहास्पद हो सकता है। प्रेम संबंधों में तीसरे का दखल न होने दें, अन्यथा समस्या आ  सकती है। 

मकर लव राशिफल  प्रेमी जीवन में कुछ मुद्दों को हल करने में आप दोनों व्यस्त रह सकते हैं और इनके हल होने की खुशी में आप शाम का समय कहीं एक साथ बिता सकते हैं। जहां डिनर करने के साथ आप डांस का मजा भी एक साथ उठा सकते हैं। शाम को रंगीन बनाने से मन को खुशी मिलेगी।

कुंभ लव राशिफल  –  यदि आपके विवाह के अतिरिक्त संबंध बने हुए हैं तब आज उनमें कुछ मतभेद उभर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में मजबूती लाने के लिए प्रियजन के साथ समय बिताऐं। 

मीन लव राशिफल – दाम्पत्य जीवन में खटास आ चुकी है, अपने इरक्षतों को एक और मौका देने का प्रयास करें। प्रेमी/ प्रेमिका के लिए आज का दिन खुशनुमा होगा। कोई सरप्राइज़ मिल सकता है। 

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here