जानिए आपके प्रेम जीवन और वैवाहिक जीवन के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

0
31
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

 ज्योतिष शास्त्र में आपकी कुंडली में शुक्र की सकारात्मकता ही आपके प्रेम जीवन का भविष्य तय करती है। प्रेम और वैवाहिक जीवन में जो जातक एक-दूसरे से प्रेम के बंधन में बंधे हुए हैं चंद्र राशि की गणना के आधार पर रोज होने वाली वार्ता के संबंध में भविष्यवाणी की जाती है। यदि किसी भी समय शुक्र आपकी कुंडली में सकारात्मक अवस्था में है, तो आपको रिश्तों में कम संघर्ष और प्रेम में अधिक अवसर दिखाई देंगे। यहां दिया गया दैनिक लव राशिफल चंद्र राशि पर आधारित है। जानें प्रेम जीवन के लिहाज से कैसे गुजरेगा आपका दिन। यह दैनिक प्रेम राशिफल चंद्रमा की गणना पर आधारित है। जैसे दिन विशेष में प्रेमी-प्रेमिका के बीच दिन कैसा रहेगा, एक दूसरे के प्रति आपसी रिश्ता मजबूती की ओर बढ़ेगा या फिर किसी तरह की रुकावट आने वाली है इस सबके बारे में संकेत मिल जाता है। वहीं जो जातक वैवाहिक जीवन में है उनके लिए दिन कैसा रहने वाला होगा, जीवनसाथी के प्रति संबंध पहले से मजबूत होगा या किसी तरह का मनमुटाव तो नहीं होगा आदि के संकेत मिल जाते हैं। तो आइए दैनिक लव राशिफल के माध्यम से जानते हैं सभी 12 राशि के जातकों के लिए कैसा बीतेगा पूरा दिन…

मेष लव राशिफल -आज आप जोश से भरे रहेंगे। किसी स्त्री द्वारा भाग्योदय हो सकता है। पारिवार के लिए आप कुछ नया सामान खरीद कर ला सकते हैं। शादीशुदा जोड़ों के लिए आज का दिन लाभकारी है। शादीशुदा लोग शॉपिंग पर जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा।

वृष लव राशिफल – आज के दिन आपको हर तरफ से मदद मिलेगी। कामकाज में लाभ होगा। पारिवारिक तालमेल अच्छा रहेगा। विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षण पैदा हो सकता है। दिन अच्छा रहेगा।

मिथुन लव राशिफल –गुस्सा आज ज्यादा आ सकता है। प्रेमी के साथ वाद—विवाद हो सकता है, लेकिन शाम तक सब सामान्य हो जाएगा। स्थिति बेहतर होगी। आज मन शांत रखने की कोशिश करें।

कर्क लव राशिफल  –विवाहितों के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज आपके पास पर्याप्त वक्त और धन होने की संभावना है। आज दिल खुश रहेगा, परन्तु परिवार में किसी की सेहत खराब हो सकती है। जीवनसाथी से कोई ख़ुशी की खबर मिल सकती है।

सिंह लव राशिफल  –शादीशुदा लोगों के लिए यह दिन सुखद रहेगा। शुक्र की स्थिति आपके प्रेम जीवन को मधुर बनाएगी। आज विपरीत लिंगी व्यक्ति के प्रति आकर्षित हो सकते हैं। प्यार में फीके पड़े रिश्तों में गर्मजोशी आएगी। 

कन्या लव राशिफल   मन विचलित रहेगा। अपना मूड बदलने के लिए सामाजिक मेलजोल का सहारा लें। सतर्क रहें, आज प्रियतम रूठ सकता है। अपने प्रिय को मनाने के लिए आप कोई गिफ्ट या फूल दे सकते हैं।

तुला लव राशिफल – आज आपका दिल कहीं बाहर जाने का हो सकता है। वैवाहिक जोड़ो के लिए के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। कहीं घूमने जा सकते हैं, जिससे आपस का प्यार और बढ़ेगा। 

वृश्चिक लव राशिफल  – आज कोई रिश्तेदार या दोस्त घर आ सकता है। आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा, अन्यथा प्रियजन से किसी छोटी सी बात पर झगड़ा हो जायेगा और बात बढ़ भी सकती है। शादी के लिए इच्छुक लोगों के लिए आज खुशखबरी आ सकती है।

धनु लव राशिफल  – अपनी भावनाओं को वश में रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ेगा। आज अपने किसी पुराने मित्र से मिलना हो सकता है। अपने प्रिय के साथ आप लड़ाई कर सकते हैं। 

मकर लव राशिफल – आज आपका मन घर में परिवार के साथ ज्यादा लगेगा। हालांकि इस दौरान आप पर काम का दबाव भी रहेगा। इस कारण आप अपने प्रिय को कम समय दे पाएंगे। 

कुंभ लव राशिफल – आपके प्रिय का फ़ोन आ सकता है। नई योजनाएं आकर्षक होंगी और अच्छी आमदनी का ज़रिया साबित होंगी। अगर आज अपने प्रिय के साथ घूमने जा रहे हैं, तो वाद-विवाद से बचिए। 

मीन लव राशिफल – कोई खुशखबरी मिलेगी। प्रेमियों में मतभेद पैदा हो सकते हैं। आपस में तकरार हो सकती है। आपको चाहिए कि आप अपने मन को शांत रखने का प्रयास करें।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here