तुला, वृश्चिक समेत 4 राशियों पर धन वर्षा, साप्ताहिक राशिफल में बाकी भी जानें अपना भविष्य

0
37
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

अगस्त 2024 के पहले सप्ताह में चंद्रमा राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग बनाएंगे, इसके अलावा सिंह राशि में बुध वक्री होंगे। त्रिग्रही, बुधादित्य योग भी बनेगा। इसका सभी पर असर पड़ेगा। रविवार से शनिवार यानी 4 से 10 अगस्त के नए सप्ताह में तुला से मीन राशि वालों तक का करियर कौन सा मोड़ लेगा, भाग्य साथ देगा या नहीं, पारिवारिक आर्थिक जीवन कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें साप्ताहिक भविष्यवाणी तुला से मीन राशि

वहीं इसी सप्ताह सिंह राशि में बुध, शुक्र, सूर्य और चंद्रमा चतुर्ग्रही योग बनाएंगे। इसके अलावा त्रिग्रही और बुधादित्य योग भी बनेगा। जबकि शनि वक्री चाल से चल रही रहे हैं। इसका सभी प्राणियों पर असर पड़ेगा। साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त 2024 में तुला से मीन तक सभी राशि के लोगों का जानें भविष्य

तुला साप्ताहिक राशिफल –

करियर और आर्थिक जीवनः तुला साप्ताहिक राशिफल रविवार से शनिवार के अनुसार अगस्त के नए सप्ताह में कार्यक्षेत्र के सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। खर्चों में कमी आने से आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को करियर के उत्तम विकल्प मिल सकते हैं। नए सप्ताह में नया वाहन खरीद सकते हैं।

उच्च अधिकारियों के साथ आपके संबंध मधुर रहेंगे। यदि आप किसी तरह की सलाहकार सेवा से जुड़े हुए हैं तो सप्ताह आपके लिये बेहद शुभ है। प्रतिद्वंद्वी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। आपको करियर को लेकर ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैं। सप्ताहान्त में कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास कर सकते हैं। बुधवार तक का समय आपके लिए शुभ रहने वाला है।

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल –

करियर और आर्थिक जीवनः वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त के अनुसार नई सोच और कार्यशैली से आपको लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपसे सीनियर प्रसन्न रहेंगे और आपके काम की सराहना करेंगे। ये पूरा सप्ताह व्यावसायिक सफलताओं से युक्त रहने वाला है। विलासिता के संसाधनों पर धन खर्च करेंगे। भविष्य को लेकर योजना बना सकते हैं। कारोबार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ प्राप्त होगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। गुरुवार और शुक्रवार का दिन सुखद रहेगा। शेयर मार्केट में सोच-समझकर ही निवेश करें।

पारिवारिक जीवनः रविवार से शनिवार के सप्ताह में वृश्चिक राशि वालों के लिए जीवनसाथी का सहयोग आपकी चिंता को कम करेगा। समाज में आपको यश और सम्मान मिलेगा। हालांकि सप्ताह की शुरुआत में आपको अनावश्यक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। इस सप्ताह आप थोड़े भावुक रहेंगे। कुछ परिजन आपसे नाराज हो सकते हैं। दूसरों से ज्यादा सलाह लेने के बजाय अपने विचारों को अधिक प्राथमिकता दें।
स्वास्थ्य जीवनः उच्च रक्तचाप के रोगियों को सावधानी रखनी चाहिए। ऐसी परिस्थितियों से बचें, जहां आपको तनाव होता हो। सोमवार को जुकाम की समस्या हो सकती है। भगवान शिव का पंचामृत से अभिषेक करें और शिव माहिम्न स्तोत्र का पाठ करें।

धनु साप्ताहिक राशिफल –

करियर और आर्थिक जीवनः धनु साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 4 अगस्त से 10 अगस्त 2024 के अनुसार आपको व्यवसाय में विस्तार करने के अवसर प्राप्त होंगे। कई योजनाएं समय पर पूर्ण हो जाएंगी। पुराने निवेश का लाभ आपको इस सप्ताह अवश्य होगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। अकाउंटिंग और फाइनेंस से जुड़े कार्यों की रूकावटें दूर होने वाली है। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे। दिखावे के चक्कर में अपनी क्षमता से अधिक व्यय न करें वर्ना आपके दूसरे काम इस कारण प्रभावित हो सकते हैं।

पारिवारिक जीवनः पुराने मित्रों से मुलाकात होगी। आपकी दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। किसी बड़े आयोजन में हिस्सा ले सकते हैं। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। रिश्तेदारों से विवाद शांत होगा। घर के मामलों में आपको रोकटोक नहीं करनी चाहिए वर्ना कमजोर पक्ष के ताने मिल सकते हैं। मांगलिक कार्यों के टलने के योग बन रहे हैं। लेकिन प्राथमिकताओं को हमेशा सर्वोच्च स्थान पर रखें। रविवार और सोमवार का दिन कमजोर रहेगा।

मकर साप्ताहिक राशिफल –

करियर और आर्थिक जीवनः मकर साप्ताहिक राशिफल के अनुसार 4 अगस्त से 10 अगस्त की शुरुआत बहुत ही शुभ रहेगी। बच्चों को करियर में उत्तम लाभ के अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा लोगों की पदोन्नति मिल सकती है। अपनी बातों को प्रभावशाली तरीके से व्यक्त कर पाएंगे। होटल कारोबारियों के लिए सप्ताह बेहतरीन रहेगा। बुजुर्ग नौकरीपेशा लोगों की पेंशन संबंधी परेशानियों का निवारण होगा। रूका हुआ धन प्राप्त होने के योग बन रहे हैं। रविवार और शनिवार सुखद रहेंगे। भविष्य को लेकर जल्दबाजी में कोई योजना न बनाएं। महत्वपूर्ण कार्यों में विलंब होने की संभावना है।

पारिवारिक जीवनः परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। पूरे सप्ताह आपको संयमित रहना चाहिए। मित्रों और परिजनों की काफी मदद मिलेगी। इस सप्ताह आप कुछ उलझा हुआ सा महसूस करेंगे। जीवनसाथी पर गुस्सा हो सकते हैं। घर के लोग आपसे अपेक्षा ज्यादा रखेंगे। बुजुर्गों सदस्यों की बातें आपको चुभ सकती है। मंगलवार और बुधवार थोड़े कमजोर दिन हो सकते हैं।
स्वास्थ्य जीवनः खानपान में आपको सावधानी रखनी चाहिए। पिता की सेहत में कुछ समस्या हो सकती है। रोज गंगाजल और गाय के दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

कुंभ साप्ताहिक राशिफल –

करियर और आर्थिक जीवनः कुंभ साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त के अनुसार कुंभ राशि वालों के सप्ताह की शुरुआत बहुत ही अच्छी रहने वाली है। रूके हुए कार्य पूर्ण करने का प्रयास करेंगे, जिसमें आपको सफलता भी अवश्य मिलेगी। नये कारोबार की शुरुआत सप्ताह के मध्य में कर सकते हैं। आपकी कार्यक्षमता में वृद्धि होगी। तकनीक से जुड़े कार्यों के लिए सप्ताह विशेष रूप से शुभ है। आप पूरा ध्यान करियर को आगे बढ़ाने में लगे रहेंगे। गुरुवार विशेष रूप से शुभ दिन सिद्ध होगा।

भविष्य की योजनाओं को लेकर थोड़े सशंकित रहेंगे। अपने खर्चों में कटौती करें। विपरीत लिंग के जातकों के प्रति आकर्षण आपके लिए परेशानियां उत्पन्न कर सकता है। सम्पत्ति से जुड़े मामलों के लिए सप्ताह ज्यादा शुभ नहीं है। धन उधार देने से आपको हानि हो सकती है। आपके द्वारा बोला गया झूठ इस सप्ताह पकड़ में आ सकता है। इससे आपकी साख पर भी बुरा असर पड़ सकता है।

मीन साप्ताहिक राशिफल –

करियर और आर्थिक जीवनः मीन साप्ताहिक राशिफल 4 अगस्त से 10 अगस्त के अनुसार व्यवसाय में बड़े निवेशकों का सहयोग मिलने की भी संभावना बन रही है। प्रतियोगी परीक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहने वाला है। कला से जुड़े लोगों को उत्तम पुरस्कार मिल सकता है। पुराने आर्थिक नुकसान की भरपाई कर लेंगे। कार्यक्षेत्र में अपनी योग्यता और सार्थकता सिद्ध करने के अवसर मिलेंगे। अनुभवी व्यक्तियों के साथ गंभीर विषयों पर चर्चा हो सकती है। गुरुवार और शुक्रवार सुखदायी रहेंगे। विदेश यात्रा यदि बहुत आवश्यक न हो तो अभी न करें। विद्यार्थी अपना समय बर्बाद कर सकते हैं।

पारिवारिक जीवनः इस सप्ताह आप नए संबंधों की शुरुआत कर सकते हैं। पति-पत्नी के आपसी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। घरेलू माहौल में अचानक बदलाव आ सकता है जिसके कारण आपको थोड़ा अटपटा तो लगेगा लेकिन आप स्थितियों को संभालने में सफल रहेंगे। किसी पर भी अंधविश्वास न करें वर्ना परेशानी में फंस सकते हैं। रविवार और शनिवार कमजोर दिन रहेगा।

स्वास्थ्य जीवनः बुजुर्ग लोगों को सर्दी-खांसी की गम्भीर समस्या हो सकती है। इसके कारण दिनचर्या और आदतें भी खराब हो सकती हैं। संतान की सेहत का ध्यान रखें। सोमवार को भांग, शर्करा और दूध से शिवलिंग का अभिषेक करें।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here