मोती रत्न पहनना इन 4 राशियों के लिए होता है शुभ, जानें धारण करने की सही विधि और इससे जुड़ी खास 5 बातें

0
52
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

कई लोग मोती की अंगूठी पहनना पसंद करते हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ विशेष परिस्थितियों में ही मोती की अंगूठी को धारण करना चाहिए। साथ ही मोती की

कुछ लोगों को मोती पहनना बहुत अच्छा लगता है। आपने अपने आसपास भी देखा होगा कि बहुत से लोग मोतियां पहनना पसंद करते हैं। मोतियां की जूलरी का ट्रेंड कभी खत्म नहीं होता, इसलिए मोतियों की जूलरी ज्यादातर कपड़ों के साथ मैच हो जाती है लेकिन मोती की अंगूठी बात करें, तो इसका सम्बध ज्योतिष शास्त्र से होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार मोती की अंगूठी पहनने का प्रभाव आपके जीवन पर पड़ता है। कुछ विशेष राशियों के लोगों को ही मोती पहनने की सलाह दी जाती है। वहीं, मोती धारण करने समय कुछ विशेष परिस्थितियों का भी ध्यान रखना चाहिए। आइए, जानते हैं कि किन राशि के लोगों को मोती धारण करना चाहिए।

​मोती किस चीज का प्रतीक है और इसका क्या महत्व है​

मोती का सम्बध चंद्रमा से होता है। मोती पहनने की सलाह उन लोगों को दी जाती है, जिनका चंद्रमा कमजोर स्थिति में होता है। चंद्रमा का सम्बध मन से जुड़ा होता है। माना जाता है कि अगर आपको नकारात्मक ख्याल आ रहे हैं, तो भी मोती की शीतला आपके उग्र और नकारात्मक विचारों को दूर करने में मदद करती है। मोती कई रंगो में उपलब्ध होते हैं लेकिन ज्योतिष शास्त्र में सफेद मोती धारण करने का बहुत महत्व माना जाता है।

​मोती की अंगूठी पहनने के फायदे​

  • मोती को चंद्रमा से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इसे शीतल माना जाता है। जिन लोगों का मन अस्थिर रहता है उन्हें मोती धारण करना चाहिए। इसके अलावा आपकी नकारात्मक सोच को खत्म करके आपको आशावादी बनाने में मदद करता है।
  • इसे पहनने से जीवन में आत्मविश्वास और मनोबल की वृद्धि होती है। आप अगर जीवन में शांति और समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको मोती जरूर धारण करना चाहिए।
  • मोती बुरी आत्माओं से भी बचाने में कारकर होता है।
  • आप अगर तेज बुद्धि चाहते हैं, तो भी मोती पहनने से आपको फायदे मिल सकते हैं। आप जीवन में अगर एक रचनात्मक व्यक्ति हैं, तो मोती पहने से आपका रचनात्मकता बढ़ती है।

​मोती धारण करने का सही तरीका क्या है​

मोती आभूषण के तौर पर कभी भी धारण किया जा सकता है। मोती हमेशा से हार, झुमकों के रूप में बहुत ही पसंद किया जाता है। खासकर गिफ्टिंग आइटम के तौर पर इसे बहुत पसंद किया जाता है लेकिन अगर आप इसे अंगूठी की तरह अंगुलियों में धारण करते हैं, तो इसका महत्व कहीं अधिक बढ़ जाता है। ऐसे में इसे मोती रत्न को धारण करने की विशेष विधि है। मोती को चांदी की अंगूठी में लगाकर धारण किया जा सकता है। मोती की अंगूठी को पहनने से पहले इसे कच्चे दूध या फिर गंगाजल में डुबाकर रखकर आपको हाथ जोड़कर चंद्र मंत्र ‘ओम श्राम श्रीम श्रौम सः चंद्रमसे नमः’ का 108 बार जाप करना चाहिए। इसके बाद भगवान शिव और पार्वती को फूल, चावल अर्पित करना चाहिए। इसे सोमवार के दिन या पूर्णिमा के दिन धारण करना शुभ माना जाता है।

​मोती धारण करते समय किन बातों का ध्यान रखना जरूरी​

सबसे पहले तो आपको कोई भी राशि रत्न धारण करते समय ज्योतिषी से अपनी कुंडली में मौजूद ग्रहों की दशा और बाकी नक्षत्र स्थितियों को अच्छी तरह से समझ लेना चाहिए। चंद्रमा की स्थिति जानने के बाद ही आपको मोती धारण करना चाहिए। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति कमजोर नहीं है, तो आपको मोती धारण नहीं करना चाहिए। इससे आपके जीवन पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इससे आपको सेहत से जुड़ी कई परेशानियां हो सकती हैं।

​किन राशियों के लोगों को पहनना चाहिए मोती​

मोती की अंगूठी विशेष स्थिति में धारण की जाती है, इसलिए सबसे पहले आपको अपनी कुंडली के बारे में जानकारी होनी चाहिए कि आपकी कुंडली में चंद्रमा की स्थिति क्या है। वहीं, आमतौर पर कुछ राशियों के लिए मोती धारण करना प्रभावकारी माना जाता है।

मेष- मेष राशि के जातक मोती की अंगूठी धारण कर सकते हैं।
कर्क-कर्क राशि का स्वामी चंद्रमा होता है, इसलिए कर्क राशि वाले लोगों के लिए मोती धारण करना शुभ माना जाता है।
वृश्चिक- वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए भी मोती की अंगूठी धारण करना बहुत शुभ माना जाता है।
मीन- चंद्रमा को जल तत्व से जोड़कर भी देखा जाता है, इसलिए मीन राशि के लोगों के लिए भी मोती प्रभावकारी होती है।

अपनी जन्म पत्रिका पे जानकारी/सुझाव के लिए सम्पर्क करें।

WhatsApp no – 7699171717
Contact no – 9093366666

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here