
मेष लव राशिफल – पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हो सकती है। प्रेम संबंधों में नजदीकी बढ़ेगी। रिश्तों में स्पष्टता लाने की जरूरत है। कुछ लोगों को लॉन्ग डिस्टेंस रिलेशनशिप की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

वृष लव राशिफल – घर में सुख-शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में बदनामी मिलने की आशंका है। सावधान रहें। रिश्ते में बातचीत करने की जरूरत होगी। विवाह संबंधों में भावनात्मक दूरी हो सकती है, लेकिन एक-दूसरे को समझने का प्रयास करें।
मिथुन लव राशिफल – सिंगल लोगों को पुराने प्रेमी से दोबारा जुड़ने का अवसर मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों के नए रिश्ते की शुरुआत हो सकती है।
कर्क लव राशिफल – वैवाहिक संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है। अपने गुस्से और ईगो पर काबू रखें। व्यर्थ के प्रेम संबंधों में समय नष्ट करना उचित नहीं है।
सिंह लव राशिफल –जिनका रिश्ता शुरू हुआ है, वे गहराई से एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आप सिंगल हैं, तो नए व्यक्ति के लिए आकर्षण बढ़ सकता है। विवाह संबंधों में मजबूती बढ़ेगी।
कन्या लव राशिफल – जीवनसाथी तथा परिवार जनों के सहयोग से घर में व्यवस्थित वातावरण रहेगा और आप अपने लिए कुछ समय व्यतीत कर के सुकून महसूस करेंगे। रिश्तों में प्यार महसूस होगा।
तुला लव राशिफल – जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल रहेगा। आप एक-दूसरे की भावनाओं को अच्छे से समझेंगे। लंबे समय से चले आ रहे मतभेद खत्म होंगे। रिश्तों में नयापन महसूस होगा। पार्टनर के साथ रोमांटिक पल बिताने के मौके मिलेंगे।
वृश्चिक लव राशिफल – पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर तनाव हो सकता है। प्रेम संबंधों में एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें। पुराने रिश्तों को सुधारने का मौका मिलेगा। शादी लायक लोगों को अच्छा ऑफर मिल सकता है।
धनु लव राशिफल – कोई गलतफहमी हो, तो उसे दूर करने का सही समय है। दांपत्य जीवन में पारदर्शिता बढ़ेगी। संवाद से सभी समस्याएं हल हो सकती हैं।
मकर लव राशिफल – जीवनसाथी के साथ तकरार हो सकती है। क्रोध की अपेक्षा सहज तरीके से मामले को सुलझाएं, तो अच्छा है। प्रेमी जोड़ों के लिए दिन रोमांटिक रहेगा। साथ में यात्रा का योग बन सकता है। शादीशुदा जीवन में खुशहाली रहेगी।
कुंभ लव राशिफल – संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है। पुराने मित्र के प्रति आकर्षण बढ़ सकता है। सिंगल लोगों को नया साथी मिल सकता है। जिससे संबंध दीर्घकालिक हो सकता है।
मीन लव राशिफल – रिश्तों में नजदीकी बढ़ेगी। प्रेमी के बीच अनबन दूर होगी। जिससे संबंध और गहरे होंगे। जीवनसाथी के साथ महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं। जो भविष्य के लिए लाभकारी रहेगा। सिंगल लोगों को नया प्रेम प्रस्ताव मिल सकता है।
अपनी पत्रिका पर विमोचना के लिए अभी कॉल करें 9717049670