
मेष राशि –
मेष राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहेगा। कार्यक्षेत्र में चल रहे विवाद को सामान्य कर पाएंगे। विरोधियों की बातों में आने से बचने की सलाह आपको दी जा रही है। लेनदेन संबंधी विवाद दूर होंगे। परिवार में नन्हा मेहमान आ सकता है।

वृषभ राशि –
वृषभ राशि वालों को साझेदारी के काम करने से बचना होगा। शुक्रवार को आर्थिक हानि की आशंका है। धन डूबने की आशंका है। पार्टनर के साथ घूमने का प्लान कर बना सकते हैं। टेंशन लेने से बचना होगा। स्टूडेंट को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा।
आपकी कोई कीमती और फेवरेट चीज खो सकते हैं। शुक्रवार को सफलता के योग हैं।
मिथुन राशि –
मिथुन राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन क्रिएटिविटी में करने में बीतेगा। अगर आप नौकरीपेशा हैं तो आपको नई जानकारी हाथ लग सकती है। जरूरी कामों को टालने से बचें। कर्ज को चुका पाएंगे। लंबे समय बाद पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। इतना ही नहीं 7 मार्च को आपको कोई सरकारी टेंडर भी मिल सकता है।
कर्क राशि –
कर्क राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन चुनौती लेकर आ सकता है। काम का बोझ रहेगा। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानी दूर होगी। हो सकता है किसी की कोई बात बुरी लग जाए। वादा करने से पहले सोच विचार कर लें। पारिवारिक काम जैसे चल रहे हैं उनमें कुछ बदलाव कर सकते हैं।
सिंह राशि –
सिंह राशि के जातकों के लिए दिन तरक्की लेकर आएगा। स्वास्थ्य पर मौसम असर डाल सकता है। आपको अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी जा रही है। अगर नौकरीपेशा हैं तो आपको कार्य क्षेत्र में कुछ परेशानी आ सकती है। अधिकारियों से बातचीत करके समस्या का हल निकलेगा। रुके धन की प्राप्ति हो सकती है।
कन्या राशि –
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन पुराने झगड़ों से मुक्ति दिलाएगा। आपकी इच्छा पूरी हो हो सकती है। ससुराल पक्ष के साथ वाद विवाद हो सकता है। यदि कोई कानूनी मामले पेंडिंग हैं तो आपके काम अटक सकते हैं। निवेश करने से पहले सौ बार सोच समझ लें। व्यापार में कोई डील फायनल करने से पहले सोच विचार कर लें।
तुला राशि –
तुला राशि के लिए दिन खुशियां देने वाला रहेगा। लव लाइफ में हैं तो आपको मेल मिलाप के साथ आगे बढ़ना होगा। एक के बाद एक आपको खुशखबरी हाथ लगेगी। वाहन सावधानी से चलाने की सलाह आपको दी जा रही है। व्यापारी हैं तो आपको नए अवसर मिलेंगे। तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी।
वृश्चिक राशि –
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा। कामों को लेकर जल्दबाजी न दिखाएं। उदर रोग आपको परेशान कर सकते हैं। यदि किसी के भरोसे काम छोड़ा है तो पूरा होने में परेशानी हो सकती है। संतान पर ध्यान देने की जरूरत है वरना परेशानी बढ़ सकती है। दूसरे का वाहन चलाने में सावधानी बरतें।
धनु राशि –
धनु राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन आर्थिक लाभ कराएगा। कार्य क्षेत्र में आपको अचानक यात्रा पर जाना पड़ सकता है। परिवार में किसी मांगलिक कार्य होगा। पारिवारिक विवाद दूर होंगे। भाई व बहनों से चल रही खटपट से दूर रहने की सलाह आपको दी जा रही है। जिस पुराने मित्र से मिलने की इच्छा थी वह पूरी हो सकती है। रुका काम पूरा हो सकता है।
मकर राशि –
मकर राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन सफलता दिला सकता है। काम के दबाव से घबराएंगे नहीं बल्कि उन्हें समय से निपटाएंगे। धार्मिक यात्रा पर जा सकता है। आर्थिक मामलों में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। जीवनसाथी किसी चीज की फरमाइश कर सकता है। जिसे पूरा कर पाएंगे।
कुंभ राशि –
कुंभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का दिन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। पारिवारिक जीवन में खुशियों भरा रहेगा। हालांकि आर्थिक मामलों में आपको प्लानिंग के साथ काम करना होगा। वाणी पर संयम रखने की सलाह आपको दी जा रही है। विरोधी परेशान कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सावधान रहें।
मीन राशि –
मीन राशि वालों को धैर्य से काम निपटाने की सलाह दी जा रही है। व्यवहार में मधुरता बनाकर रखनी होगी। नौकरी के सिलसिले में बाहर जा सकते हैं। इच्छा पूरी करने का दिन है। परिवार में धार्मिक कार्यक्रम हो सकते हैं।
अपनी पत्रिका पर विमोचना के लिए अभी कॉल करें 9717049670