मंगलवार का दिन कर्क, कन्या, धनु, कुंभ के लिए खुशियां लेकर आएगा मंगलवार का दिन, क्या कहती है आपकी राशि

0
3
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

 मेष राशि –

मेष राशि के जातकों के लिए मंगलवार का दिन कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगा। इन छात्रों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा। हो सकता है परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। आपको फ्यूचर के लिए आर्थिक रूप से प्लानिंग करनी होगी।

आपकी संतान पढ़ाई में किसी नए कोर्स के लिए मेहनत करनी होगी। संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद तूल पकड़ सकता है। पैसे को लेकर किसी से कोई वादा नहीं करना है।

This image has an empty alt attribute; its file name is 1000034591-6-1024x166.jpg

 वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों को कहीं से कोई गिफ्ट मिल सकता है। काम को लेकर चला आ रहा मानसिक तनाव दूर हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों का प्रभाव बढ़ेगा। अगर आप वाहन तेजी से चलाते हैं तो आपको सतर्क रहना होगा। अपने विवेक से शत्रुओं पर विजय पा सकते हैं। घर पर नन्हें मेहमान का आगमन हो सकता है।

 मिथुन राशि –

मिथुन राशि वालों को विरोधियों से सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है। मन खुश रहेगा। तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। प्रभावशाली लोगों से हुई मुलाकात लक्ष्य को पूरा करने में सहायक होगी। भाई—बहन के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी। संतान की तरक्की होगी। अविवाहितों की तलाश पूरी हो सकती है।

 कर्क राशि –

कर्क राशि वालों का धार्मिक कार्य में मन लगेगा। सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी। चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आपका मनमस्त स्वभाव काम में रुकावट डाल सकता है। अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर व्यापारी हैं तो बड़ों की सलाह से काम लें। नौकरी तलाश कर रहे लोगों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

 सिंह राशि –

सिंह राशि वालों को काम में आज रही रुकावट दूर होगी। बचत को लेकर प्लानिंग करें। अगर आप व्यापारी हैं तो आपको अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। किसी मांगलिक काय्र में शामिल हो सकते हैं। रुका काम अपनी मेहनत से दूर कर पाएंगे। आपको भविष्य की बचत पर ध्यान देना होगा।

 कन्या राशि

कन्या राशि के जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिल सकती है। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगीं। समाज में आपका मान सम्मान बढ़ने से मन खुश रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा। काम को समय से निपटाने की सलाह आपको दी जा रही है। दूसरों के मामलों में न पड़ें।

 तुला राशि –

तुला राशि वालों की मन की इच्छा पूरी हो सकती है। परिवार में भाई—बहनों का साथ मिलेगा। पढ़ाई में लापरवाही भारी पड़ सकती है। खर्च बढ़ने से परेशान रहेंगे। इससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। धार्मिक कार्यक्रम होगा इससे मन प्रसन्न होगा।

 वृश्चिक राशि –

वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन मिलाजुला रहेगा। काम में बदलाव आ सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। मान सम्मान में वृद्धि होने से मन खुश रहेगा। परिवार में किसी को नौकरी के लिए बाहर जाना पड़ सकता है। आय के सोर्स पर ध्यान दे पाएंगे।

 धनु राशि –

धनु राशि वालों के लिए बड़ी उपलब्धि लेकर आएगा। कोई बड़ा प्रोजेक्ट मिलने के योग बनते दिख रहे हैं। हालांकि संतान की पढ़ाई लिखाई को लेकर मन परेशान हो सकता है। जीवनसाथी किसी छोटे-मोटे बिजनेस की शुरुआत कर सकते हैं। मित्र की तरफ से कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है।

 मकर राशि –

मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन सुख सुविधाएं लेकर आएगा। वैवाहिक जीवन खुशियों भरा रहेगा। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसे पूरा करने में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी नए वाहन की खरीदारी हो सकती है। यदि आप व्यापारी हैं तो आपको भरपूर लाभ मिलेगा। सेहत में उतार-चढ़ाव से तनाव रहेगा। प्लानिंग बनाकर काम करेंगे तो काम सफल होंगे। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।

 कुंभ राशि –

कुंभ राशि वालों के लिए दिन बुद्धि व विवेक का साथ मिलेगा। मंगलवार का दिन मनोकामनाएं पूरी कराने वाला होगा। परिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा। नए लोगों से संपर्क रहेगा। आय को बढ़ाने के लिए सोर्स बढ़ानने का प्रयास करेंगे। विरोधी परेशान कर सकते हैं। संतान को कोई मिल सकता है। मंगलवार को आपको नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है।

 मीन राशि

मीन राशि के जातको को मंगलवार को परिवार पर ध्यान देने की सलाह दीजा रही है। जिन्हें आप दूर कर पाएंगे। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपको कार्य क्षेत्र में कोई खुशखबरी मिल सकती है। बॉस से आपकी अच्छी पटेगी। अगर व्यापारी हैं तो व्यापार को लेकरकोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

अपनी पत्रिका पर विमोचना के लिए अभी कॉल करें 9717049670

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here