ज्योतिष उपायों से दूर करे १२ राशियों के कुंडली दोष
ज्योतिष शास्त्रों में १२ राशियों का उल्लेख है जिसमें इन १२ राशियों का स्वामी ग्रह के कारण कुंडली में उत्पन्न हुए कुंडली दोष को कुछ सरल उपायों के द्वारा आप खुद दूर कर सकते है।
१.मेष-ग्रहों का सेनापति मंगल मेष राशि का स्वामी है। ऐसे जातकों को हर मंगलवार शिवलिंग पर लाल पूष्प माला अर्पित करना चाहिए। साथ ही साथ, मंगलवार होने के कारण हनूमान जी की पूजा करना चाहिए।
२.वृष राशि-असुरों के गुरू शुक्र को वृष राशि का स्वामी माना जाता है। ऐसे जातकों को शुक्र की विशेष पूजा करनी चाहिए। इनके साथ शिवलिंग पर दूध चढ़ाया जाये तो शुक्र ग्रह जल्द प्रसन्न होते हैै।
३.मिथुन राशि-ऐसे जातक जिसके राशि के स्वामी बुध है उन्हें बुध ग्रह की विशेष पूजा करनी चाहिए। एवं पूजा फलीत हेतू गाय को हरी घास का सेवन करवायें।
४.कर्क राशि-चंद्र कर्क राशि का स्वामी है। एवं इनका प्रिय दिन सोमवार माना गया है। इस दिन कर्क राशि के लोगों को शिवलिंग पर जल अर्पित करना चाहिए। चंद्र से सम्बधिंत वस्तु जैसे दूध का दान करना चाहिए।
५.सिंह राशि-जिन जातको के राशि सिंह हो वे अपनी राशि स्वामी सूर्य की जरूर से विशेष पूजा किया करे। इन्हें प्रसन्न करने हेतू तांबें के लोटे से रोज जल अर्पित करें।
६.कन्या राशि-बुध कन्या राशि का स्वामी है ऐसे जातको को बुधवार के दिन भगवान श्री गणेश का पूजन हेतू दूर्वा अर्पिंत कर पूजा करनी चाहिए।
७.तुला राशि-तुला राशि का स्वामी शुक्र है ऐसे जातको को शुक्र ग्रह की पूजा करनी चाहिए। शुक्र को जल्द प्रसन्न करने हेतू गरीबोें को वस्त्र दान करें।
८.वृश्चिक राशि- वृश्चिक राशि के स्वामी मंगल को प्रसन्न करने के लिए हर मंगलवार हनुमान जी को सिंदूर और चमेली का तेल अर्पित करना चाहिए। मंगल की प्रिय वस्तु मसूर की दाल का दान करें।
९.धुन राशि–जिन जातको का राशि धनु है। ऐसे जातको को हर गुरूवार को गुरू ग्रह के प्रसन्न हेतू दान-कर्म अवश्य करें। इन राशि के स्वामी बृहस्पति माना गया है। यह राशि वाले शिवलिंग पर चने की दाल, बेसन के लड्डू चढ़ाएं।
१०.मकर राशि-इस राशि का स्वामी शनि है। मकर राशि के लोग शनि को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार तेल, काली उड़द और काले कम्बल का दान करना चाहिए।
११.कुम्भ राशि- कुम्भ राशि के स्वामी शनि देव हैं। इन्हें न्यायधीश कहा जाता है। शनि को प्रसन्न करने के लिए हर शनिवार को हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। एवं गरीबों को छाते दान करना चाहिए।
१२-मीन राशि- जिनकी राशि मीन है, वे लोग देव गुरू बृहस्पति की विशेष पूजा करें। गुरू को प्रसन्न करने के लिए हर गुरूवार साबूत हल्दी, पीले रंग के अन्न जैसे चने की दाल का दान करें।