Photo badalegi Aap ki Taqdir

0
1457
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

तस्वीर बदलेगी आपकी तकदीर, पर्स में रखिए खास फोटो

Photo badalegi Aap ki Taqdir

सताती है पैसो की तंगहाली!
सेहत को लेकर होते हैं परेशान!
पल भर में चला जाता है मान-सम्मान!

 अब हर परेशानी का मिलेगा समाधान, एक उपाय जो बदल दे आपका भाग्य!
आपके जीवन की तकदीर को तस्वीर बदलेगा। एक फोटो जो कमाल कर सकती है…
पर्स में रखिए खास फोटो, धन कभी खत्म नहीं होगा, हर फोटो में होती है सकारात्मक ऊर्जा। जो आपके भाग्य को बदल सकती है।

मेष राशि.. इस राशि के लोगों को आर्थिक उतार चढ़ाव से सामना करना पड़ता है जिससे उनकी जिन्दगी निराशाजनक हो जाती है इससे बचने के लिए अपने पर्स में उगते सूर्य की फोटो रखें। इससे आपको शुभ और बेहतर परिणाम मिलेगा।

वृष राशि… आप बार-बार रोजगार मिलने और छूटने से परेशान रहते हैं, जिससे आपको तंगहाली का सामना करना पड़ता है आपको हमेशा अपने पर्स में भगवान शिव का चित्र रखना चाहिए। इससे आपका पर्स कभी खाली नहीं होगा।

मिथुन राशि… आपको पारिवारिक समस्या एवं जीवनसाथी से अनबन रहती है, बार-बार दुविधा में फंसना आपकी समस्या है। इससे बचने के लिए अपने पर्स में माता-पिता की फोटो रखें। इससे आपकी समस्या हल होंगी।

कर्क राशि… इनके रिश्ते आमतौर पर अपने ससुराल से बिगड़ जाते हैं, साथ ही भावनाएं इनको काफी ज्यादा परेशान करती हैं। इसे संतुलित करने के लिए पर्स में विभिन्न रंगों के फूल की फोटो रखें।

सिंह राशि… इनके जीवन में संघर्ष बहुत ज्यादा होता है, संघर्ष में भी अकेले चलना पड़ता है यही इनकी मुख्य समस्या है। इस समस्या से निजात पाने के लिए पर्स में भगवान श्रीकृष्ण का चित्र रखें।

कन्या राशि... इनको जीवन के उतार चढ़ाव में काफी मुश्किले आती है, कभी उंचाइयों पर होते हैं तो कभी पतन में। ये स्थितियां इनके जीवन में बार-बार आती हैं। इससे निजात पाने के लिए पर्स में बहते हुए पानी की फोटो रखें।

तुला राशि… रिश्ते बार-बार जीवन में मुश्किल पैदा करते हैं, सगे-सम्बन्धियों से मिलने वाली परेशानियों से रिश्तों में दुरिया बनी रहती है। रिश्तों को बनाए रखने के लिए पर्स में राधा कृष्ण की संयुक्त फोटो रखें।

वृश्चिक राशि… ससुराल पक्ष के लोग बार-बार आपकी जिंदगी में दखल देते हैं। हमेशा जोश में गलत निर्णय लेना आपकी समस्या का कारण बनता है। इसके लिए आपको अपने पर्स में शिव परिवार का चित्र रखें, लाभ होगा।

धनु राशि… अक्सर प्रारंभिक जीवन ठीक नहीं बीतता, बाद के जीवन में काफी ज्यादा दायित्व उठाने पड़ते हैं। दायित्वों का बोझ आपको बेहद परेशान करता है। इस समस्या से मुक्ति के लिए पर्स में माँ लक्ष्मी की फोटो रखें।

मकर राशि… नौकरी करने पर भी धन मुश्किल से आता है। अगर ये लोग व्यवसाय में आते हैं तो कर्जे बढ़ जाते हैं। कुल मिलाकर आपकी आर्थिक स्थितियां परेशानी का कारण बनती हैं। आर्थिक चीजों को उत्तम बनाए रखने के लिए पर्स में पत्नी की फोटो रखें।

कुंभ राशि… रोजगार में कर्जा बढ़ना और मित्रों से बैर हो जाना आपको मानसिक पिड़ित करता है इसके लिए आपको अपने पर्स में नारायन का चित्र रखें, लाभ होगा।

मीन राशि… अनुशासित नहीं होना आपके दिमाग को उलझाया रहता है, आप भुलक्कड़ होने की वजह से परिवार के मुद्दें आपके लिए तनाव का कारण बना रहता है। इसके लिए गणेश की रिद्धि-सिद्धि के साथ की फोटो रखें। इससे आपको शुभ और बेहतर परिणाम मिलेगा।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here