Jaaniye Kaha-Kaha per hai Bharat ke Pramukh Tirth Sthal?

0
1744
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
31

जानिए कहाँ-कहाँ पर हैं भारत के प्रमुख तीर्थ स्थल?

Bharat ke Pramukh Tirthsthalभारत जिसे पूरी दुनिया मुुख्यत: तीर्थस्थली देश के नाम से जानती हैं। यहां के हर क्षेत्र में किसी न किसी रूप में भगवान का देवालय स्थापित हैं। जहाँ भक्तगण अपने ईष्ट के दर्शन कर अपने पापों की माफी एवं घर-परिवार की खुशहाली की मनोकामना करता हैं। इनमें से कुछ प्रमुख तीर्थ स्थल है जिन्हें हम इस आलेख में आपको रूबरू करा रहें हैं। जैसे-४ घाम, ७ सप्तपुरी, बारह ज्योतिर्लिंग और इक्यावन शक्तिपीठ । इन सभी तीर्थ स्थल के बारे में संक्षिप्त जानकारी बताएंगें।

चारधाम-

१.बदरीनाथ धाम- यह धाम उत्तर दिशा में हिमालय पर अलकनंदा नदी के पास है। इस मंदिर के गर्भगृह में विष्णु की शालिग्राम शिला से बनी चतुर्भुज मूर्ति स्थापित है। इसके साथ बार्इं ओर उद्धवजी तथा दार्इं ओर कुबेर की प्रतिमा।
२.द्ववारका धाम- यह धाम पश्चिम दिशा में गुजरात के जामनगर के पास समुद्र तट पर स्थापित है। इस मंदिर के गर्भगृह में भगवान श्रीकृष्ण की मूर्ति स्थापित है।
३.रामेश्वरम- यह धाम दक्षिण दिशा में तमिलनाडु के रामनाथपुरम जिले में समुद्र के बीच रामेश्वर द्वीप पर स्थापित हैं।
४.जगन्नाथपुरी- यह धाम पूर्व दिशा में उड़ीसा राज्य के पुरी में स्थापित हैं। इस मंदिर के गर्भगृह में विष्णु की नीलमाधव प्रतिमा जो जगन्नाथ कहलाती है। इनके साथ सुभद्रा और बलभद्र की प्रतिमाए भी हैं।

७ सप्तपुरी-

सनातन धर्म सात नगरों को बहुत पवित्र मानता है जिन्हें सप्तपुरी कहा जाता है।
१.मथुरा
२.द्वारका
३.हरिद्वार
४.उज्जैन
५.कांची
६.काशी
७.अयोध्या

१२ ज्योतिर्लिंग-

भगवान शिव ने स्वयं शिवलिंग की स्थापना किया था। ऐसे शिवलिंग को ही ज्योतिर्लिंग कहा जाता हैं।
१.सोमनाथ- यह शिवलिंग गुजरात के सौराष्ट्र में स्थापित है।
२.श्री शैल मल्लिकार्जुन- मद्रास में कृष्णा नदी के किनारे पर्वत पर स्थापित है श्री शैल मल्लिकार्जुन शिवलिंग।
३.महाकाल- यह ज्योर्तिर्लिंग महाकालेश्वर शिवलिंग उज्जैन में स्थापित है। जहां भोलेनाथ ने दैत्यों का नाश किया था।
४.आेंकारेश्वर ममलेश्वर- मध्यप्रदेश के धार्मिक स्थल आेंकारेश्वर में नर्मदा तट पर पर्वतराज विंध्य की घोर तपस्या से खुश होकर भगवान शिव ने वरदान देने यहां प्रकट हुए थे। उसी स्थान पर ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थापित हैं।
५.नागेश्वर- गुजरात के दारूका वन के निकट स्थापित नागेश्वर ज्योतिर्लिंग।
६.बैद्यनाथ- झारखण्ड के देवघर में बैद्यनाथ धाम में स्थापित शिवलिंग।
७.भीमशंकर- महाराष्ट्र की भीमा नदी के किनारे स्थापित भीमशंकर ज्योतिर्लिंंग।
८.त्र्यंम्बकेश्वर- नासिक(महराष्ट्र) से २५ किलोमीटर दूर त्र्यंम्बकेश्वर में स्थापित ज्योतिर्लिंग।
९.घुष्मेश्वर- महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले में एलोरा गुफा के समीप वेसल गांव में स्थापित घुष्मेश्वर ज्योतिर्लिंंग।
१०.केदारनाथ- हिमालय का दुर्गंम केदारनाथ ज्योतिर्लिंंग। उत्तराखण्ड में स्थित है।
११.विश्वनाथ- बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग।
१२.रामेश्वरम्- त्रिचनापल्ली (मद्रास) समुद्र तट पर भगवान श्रीराम द्वारा स्थापित रामेश्वरम् ज्योतिर्लिंंग।

५१ शक्तिपीठ-

ऐसे स्थान जहां देवी सती के शरीर के अंग या आभूषण गीरे थे।

बंगाल के शक्तिपीठ

१.काली मंदिर- कोलकाता
२.युगाद्या- वर्धमान (बर्दमान)
३.त्रिस्त्रोता-जलपाइगुड़ी
४.बहुला- केतुग्राम
५.वक्त्रेश्वर- दुब्राजपुर
६.नलहटी –नलहटी
७.नन्दीपुर- नन्दीपुर
८.अट्टहास- लाबपुर
९.किरीट- बड़नगर
१०.विभाष- मिदनापुर

मध्यप्रदेश के शक्तिपीठ

११.हरसिद्धि- उज्जैन
१२.शारदा मंदिर- मेहर
१३.ताराचंडी मंदिर- अमरकंटक

तमिलनाडु के शक्तिपीठ

१४.शुचि- कन्याकुमारी
१५.रत्नावली- अज्ञात
१६.भद्रकाली मंदिर- संगमस्थल
१७.कामाक्षीदेवी- शिवकांची

बिहार के शक्तिपीठ

१८.मिथिला- अज्ञात
१९.वैद्यनाथ- बी. देवघर
२०. पटनेश्वरी देवी- पटना

उत्तरप्रदेश के शक्तिपीठ

२१.चामुण्डा माता- मथुरा
२२.विशालाक्षी- मीरघाट
२३.ललितादेवी मंदिर- प्रयाग

राजस्थान के शक्तिपीठ

२४.सावित्री देवी- पुष्कर
२५.वैराट- जयपुर

गुजरात के शक्तिपीठ

२६.अम्बिक देवी मंदिर- गिरनार
२७.भैरव पर्वत- गिरनार

आंध्रप्रदेश के शक्तिपीठ

२८.गोदावरीतट- गोदावरी स्टेशन
२९.भ्रमराम्बादेवी- श्रीशैल

महाराष्ट्र के शक्तिपीठ

३०.करवीर- कोल्हापुर
३१.भद्रकाली- नासिक

कश्मीर के शक्तिपीठ

३२.श्रीपर्वत- लद्दाख
३३.पार्वतीपीठ- अमरनाथ गुफा

पंजाब के शक्तिपीठ

३४. विश्वमुखी मंदिर- जालंधर

उड़ीसा के शक्तिपीठ

३५.विरजादेवी- जाजपुर

हिमाचल प्रदेश के शक्तिपीठ

३६.ज्वालामुखी शक्तिपीठ – कांगड़ा

असम के शक्तिपीठ

३७.कामाख्यादेवी- गुवाहाटी

मेघालय के शक्तिपीठ

३८.जयंती- शिलांम

त्रिपुरा के शक्तिपीठ

३९.राजराजेश्वरी त्रिपुरासुंदरी- राधकिशोरपुरा

हरियाणा के शक्तिपीठ

४०.कुरूक्षेत्र शक्तिपीठ – कुरूक्षेत्र
४१.कालमाधव शक्तिपीठ –अज्ञात

नेपाल के शक्तिपीठ

४२.गण्डकी- गण्डकी
४३.भगवती गुहेश्वरी- पशुपतिनाथ

पाकिस्तान के शक्तिपीठ

४४.हिंगलाजदेवी- हिंगलाज

श्रीलंका के शक्तिपीठ

४५. लंका शक्तिपीठ – अज्ञात

तिब्बत के शक्तिपीठ

४६.मानस शक्तिपीठ – मानसरोवर

बंगलादेश के शक्तिपीठ

४७.यशोर- जैशोर
४८.भवानी मंदिर- चटगांव
४९.करतोयातट- भवानीपुर
५०.उग्रतारा देवी- बारीसाल
५१.पंचसागर शक्तिपीठ- अज्ञात

 

 

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
31

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here