![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का राशिफल में करियर, बिजनेस, सेहत, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, प्रेम-संबंध और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल है। साथ ही आपके राशि के अनुसार आज का उपाय भी है।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का मेष राशिफल
मेष राशि वालों का आज भाग्य उदय होने वाला है। आपकी वाणी और बुद्धि की प्रशंसा हर कोई करेगा। आपको धन प्राप्ति होने वाली है। अगर आपने शेयर मार्केट में इन्वेस्ट किया था, तो अब आपको लाभ मिलने का समय आ गया है। विदेश से जुड़ा कोई व्यवसाय कर रहे थे, तो अब आपको उसमें लाभ होने वाला है। दूर की यात्रा करनी पड़ सकती है।
आज का शुभ अंक – 9
आज का शुभ रंग – आसमानी
उपाय – बहते पानी में चाँदी का टुकड़ा डालें।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का वृष राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपकी राशि के स्वामी उच्च में गोचर कर रहे हैं, जो सूर्य के साथ है। आपकी प्रतिष्ठा, आपके ऐश्वर्या से बनेगी। अपनी सुंदरता पर खर्च करेंगे। महिलाएं नए आभूषण लेने का मन बनाएंगी। जो विद्यार्थी आईटी के क्षेत्र में कुछ करना चाह रहे थे, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। दवाई बनाने वाले वैज्ञानिक नई खोज करने में सफल होंगे।
आज का शुभ अंक – 3
आज का शुभ रंग – लाल
उपाय – गरीब बीमार लोगों को दवाई का दान करें।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का मिथुन राशिफल
मिथुन राशि वालों आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। किसी संबंधी के माध्यम से धन-धान्य की प्राप्ति हो सकती है। यदि आप कोई जमीन जायदाद बेचना चाह रहे थे, तो अब आपको अच्छे दाम मिलने वाले हैं। भाग्य उदय होने का समय है। शेयर मार्केट में भाग्य आजमाएं। अगर वाहन लेने की योजना है, तो वह सफल होगी। रिश्तेदार और पड़ोसी आपकी सफलता की तारीफ करेंगे।
आज का शुभ अंक – 5
आज का शुभ रंग – नीला
उपाय – हनुमान चालीसा का पाठ करें।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का कर्क राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए ऊंची उड़ान भरने का समय है। आपकी कल्पना शक्ति आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरित कर रही है। भाग्य आपके साथ है। कैमिकल के क्षेत्र और आईटी के क्षेत्र में काम करने वाले युवा साथियों को कोई नई सफलता प्राप्त होने के योग बनेंगे। शाम होते पेट का कोई रोग परेशान कर सकता है। खान-पान का ध्यान रखें।
आज का शुभ अंक – 1
आज का शुभ रंग – सन्तरी
उपाय – गाय को रोटी में मीठा डाल कर खिलाएं।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का सिंह राशिफल
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन चमत्कारों से भरा रहेगा। आपको ऐसे ऐसे चमत्कार देखने को मिलेंगे जिनकी अपने उम्मीद भी नहीं की थी। चमत्कारिक रूप से ही आज आपको ऐसे कार्य में सफलता मिलेगी जो लंबे समय से रुके हुए थे। जो युवा जीवनसाथी की तलाश में थे, उनकी तलाश पूरी होगी। प्रेमी जोड़ों के मन में आज रोमांस भरा रहेगा। क्रोध पर नियंत्रण रखें। शाम होते किसी से झगड़ा होने की संभावना है।
आज का शुभ अंक – 7
आज का शुभ रंग – काला
उपाय – घोड़े को काले चने खिलाएं।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का कन्या राशिफल
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन उत्साह से भरा हुआ दिन है। अपनी ऊर्जा का सही प्रयोग करें। आज आप किसी बड़े कार्य में सफलता प्राप्त करेंगे। आपकी कार्य निष्ठा की तारीफ आपके साथ काम करने वाले कर्मचारी करेंगे। अगर कोर्ट संबंधी कोई विवाद था, तो उसका फैसला होने का दिन है। किसी चीज का घमंड ना करें। किसी को अपमानित ना करें।
आज का शुभ अंक – 3
आज का शुभ रंग – पर्पल
उपाय – पक्षियों को दाना डालें।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का तुला राशिफल
तुला राशि वाले आज बहुत कुछ प्राप्त करेंगे। ओवर-कॉन्फिडेंस से बचें। आज आपके जीवन में नई उमंगे और नई तरंगे पैदा होंगी। आज के दिन आपके लिए क्रोध से दूर रहकर शांति से कार्य करने का दिन है। आपका जीवन साथी आपके साथ कंधे से कन्धा मिला कर खड़ा है। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर पार्टनरशिप में व्यापार कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए नई ऊंचाइयों को छूने का है।
आज का शुभ अंक – 6
आज का शुभ रंग – मेजेंटा
उपाय – मछलियों को आटा खिलाएं।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का वृश्चिक राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सभी चिताओं से मुक्त होकर घर में समय बिताने का है। आज आप घर में बच्चों के साथ बचपन का जीवन व्यतीत करेंगे। आपके घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। जो लोग नया घर खरीदना चाहते थे, उनका सपना पूरा होगा। जो महिलाएं कुछ ऐश्वर्या का सामान लेना चाहती हैं, उनके लिए अच्छा दिन है। कुछ उपहार भी प्राप्त हो सकते हैं।
आज का शुभ अंक – 1
आज का शुभ रंग – हल्का नीला
उपाय – पक्षियों के लिए पीने का पानी रखें।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का धनु राशिफल
धनु राशि वालों के लिए अपने ज्ञान का प्रदर्शन करने का दिन है। आपके ज्ञान की प्रशंसा चारों तरफ हो रही है। आपकी बुद्धि और चतुराई आपको श्रेष्ठ व्यक्ति होने का सम्मान दिलवा सकती है। आपके पराक्रम के कारण किसी बेरोजगार को रोजगार की प्राप्ति हो सकती है। जिन्हें जानते नहीं हैं, उनसे सावधान रहें। किसी भी अनजान से सहायता ना लें।
आज का शुभ अंक – 9
आज का शुभ रंग – हल्का पीला
उपाय – धार्मिक स्थान के बाहर बैठे गरीब बीमार लोगों की मदद करें।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का मकर राशिफल
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत शांत और सामान्य रहने वाला है। आज आपके मन के भाव स्थिर होते नजर आएंगे। आपके बड़े भाई या बहन की सफलता मन को प्रसन्न करेगी। आपके पराक्रम में वृद्धि होगी। ऑफिस में कोई नया दायित्व दिया जा सकता है। जो लोग प्रमोशन के प्रतीक्षा कर रहे थे, उनके लिए भी अच्छे योग बने हुए हैं। समय अनुकूल है। दिन अच्छा रहने वाला है।
आज का शुभ अंक – 2
आज का शुभ रंग – स्मोकी
उपाय – भगवान शिव की पूजा करें।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का कुम्भ राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन थका देने वाला साबित होगा। आज दिन भर काम का बोझ बना रहेगा। आपकी मेहनत आज आपको हर तरफ सम्मान दिलवाएगी। आपके घर में किसी का विवाह निश्चित होने का योग बनेगा। यदि घर में छोटे बच्चे हैं, तो उनका ध्यान रखें। बच्चों को चोट लग सकती हैं। शाम होते आपका पेट खराब हो सकता है। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।
आज का शुभ अंक – 7
आज का शुभ रंग – ग्रे
उपाय – छोटी कन्या को भोजन करवाएं।
![](https://gyaansagar.com/wp-content/plugins/jquery-image-lazy-loading/images/grey.gif)
आज का मीन राशिफल
मीन राशि वालों के लिए दिन सामान्य से थोड़ा मध्यम रहने वाला है। आज के दिन निराशा को अपने ऊपर हावी न होने दें। मन में निगेटिव विचार न आने दें। आपको जल्द ही धन और संपत्ति की प्राप्ति होने वाली है। कहीं दूर की यात्रा करने का अवसर मिलेगा। यात्रा आपको शुभ फल देगी। किसी को दिया हुआ धन वापस आएगा। जीवनसाथी का स्वास्थ्य चिन्ता का विषय बन सकता है।
आज का शुभ अंक – 5
आज का शुभ रंग – क्रीम
उपाय – दूध से भगवान शिव का अभिषेक करें।
अपनी पत्रिका पर विमोचना के लिए अभी कॉल करें 7699171717