करियर राशिफल 28 मई 2024: कल श्रवण नक्षत्र में इंद्र योग का संयोग, हनुमानजी की कृपा से इन 5 राशियों का हर काम होगा सफल

0
53
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

अपनी जन्म पत्रिका पे जानकारी/सुझाव के लिए सम्पर्क करें।

WhatsApp no – 7699171717.

Contact no – 9093366666

मेष करियर राशिफल:

हर प्रकार के विवाद से दूर रहें

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी दौड़भाग और चिंता फिक्र वाला रहेगा। ऑफिस में हर प्रकार के विवाद से दूर रहें और अपने काम पर फोकस करें। आपको घर में अपने से छोटे सदस्यों का सहयोग मिलेगा। प्रियजन से दूरी होने पर फोन या ई मेल के जरिए उसे मिटाने का प्रयास करेंगे। यदि इससे भी बात न बने तो एक गिफ्ट भिजवा दें। आपको अपने परिवार के लोगों को हर प्रकार का सहयोग करना चाहिए।

वृष करियर राशिफल:

सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे

वृष राशि के लोगों को कारोबार में सफलता प्राप्‍त होगी और आपके सभी रुके कार्य पूर्ण होंगे। आज ऑफिस में आप हर तरह की रुकावटों और अड़चनों को अपने सहयोगियों की मदद से हटाते रहेंगे। आज आपको करियर से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिलने से आपका मन प्रसन्‍न होगा। कोई महत्वपूर्ण खबर मिलेगी। जायदाद के बारे में किसी डॉक्यूमेन्ट पर साइन करने से पहले सोचसमझ लें।

मिथुन करियर राशिफल:

आपका मन खुश रहेगा

मिथुन राशि के लोगों के लिए आज लाभ का दिन है। आज आपको कोई खोई हुई चीज वापस मिल सकती है। किसी को काफी समय पहले दिया गया उधार आज वापस मिल सकता है। खास बात यह है कि इसके अलावा भी आपको दिन भर और कर्इ सरप्राईज मिलते रहेंगे। आपका मन खुश रहेगा और आपको परिवार के लोगों के साथ घूमने का मौका मिल सकता है।

कर्क करियर राशिफल:

आपके काम सरलता से पूरे हो जाएंगे

कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन करियर के मामले में सफलता से भरा होगा और आपके काम सरलता से पूरे हो जाएंगे। नए काम में कुछ रुकावटें आ सकती हैं। दिन बीतने के साथ साथ काम बनते नजर आएंगे। घर के छोटे सदस्यों के करियर की चिंता खत्म होगी। आज आपको रूटीन के काम में बदलाव करना पड़ सकता है।

सिंह करियर राशिफल:

आज का दिन लाभ से भरा होगा

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा और आज आपके प्रॉपर्टी के मामले हल हो सकते हैं। कमाई में बढ़ोत्तरी होगी लेकिन साथ ही खर्च के बहाने भी मिल जाएंगे। लेखक और पत्रकार जैसे लोग लोगों की नजरों में चढ़ जाएंगे। आपका पॉजिटिव मूड खराब से खराब माहौल में खुशियां भर देगा आपका मन काफी प्रसन्‍न होगा।

कन्या करियर राशिफल:

आपका दिन खुशी में बीतेगा

कन्या राशि के लोगों को सफलता प्राप्‍त होगी और आपका दिन खुशी में बीतेगा। आज आपके सहयोगी कुछ रिलैक्स मूड में रहेंगे और पहले से ज्यादा काम करने की इच्छा जताएंगे। बदलाव के तौर पर आप अपने अन्दर छिपी प्रतिभा को बाहर निकालने का प्रयास करेंगे। कामयाब भी होंगे। फाइनेंशियल प्रॉब्लम का हल निकल सकता है। आपके धन में वृद्धि के येाग हैं।

तुला करियर राशिफल:

ऑफिस में मान सम्‍मान प्राप्‍त करेंगे

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशी से भरा होगा और आज आप ऑफिस में मान सम्‍मान प्राप्‍त करेंगे। आज आप परिवार में किसी तरह का आयोजन करने के बारे में सोच सकते हैं। आपके प्रेमी को किसी बात से समझौता करना पड़ सकता है लेकिन कुछ फायदों को देखते हुए इसमें कोई नुकसान भी नहीं है। विरोधियों का सिर नीचा करने में आपको कामयाबी मिलेगी।

वृश्चिक करियर राशिफल:

जीवनसाथी से सपॉर्ट मिलता रहेगा

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा और आज आप सोशल वर्क के जरिए कुछ उद्देश्य हासिल करेंगे। ऑफिस का माहौल काम के लिए बिल्कुल ठीक रहेगा। आप दूसरों की बातों में आ सकते हैं। जरूरी है कि आप खुद को समझदारी के साथ आगे बढ़ाएं। जीवनसाथी से सपॉर्ट मिलता रहेगा। जूनियर्स से कहासुनी हो सकती है। विवादों से दूर रहें।

धनु करियर राशिफल:

आपके धन में वृद्धि होगी

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभ से भरा होगा और ऑफिस के वर्तमान माहौल में आपके लिए मन लगाना कुछ मुश्किल हो सकता है। माहौल को जिंदादिल बनाने की कोशिश कामयाब हो सकती है। बशर्ते आपके सहयोगी सपॉर्ट करें। आज आपको जो भी मिलेगा वह सिर्फ आपकी मेहनत का ही नतीजा होगा। आपके धन में वृद्धि होगी।

मकर करियर राशिफल:

करियर में सम्‍मान प्राप्‍त होगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा और आज आपको करियर में सम्‍मान प्राप्‍त होगा। मेहनत से जो कुछ भी करेंगे वह काफी अच्छा रिजल्ट लेकर आएगा। रोमांटिक पार्टनर के साथ घूमने फिरने का मौका मिलेगा और इससे आपकी खुशी दोगुनी हो जाएगी। पिछले दिनों हुए नुकसान की भरपाई होगी और आपका मन खुश होगा। बिजनस में काफी सावधानी बरतने की जरूरत है।

कुंभ करियर राशिफल:

मन काफी बेचैन रहेगा

कुंभ राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपका मन काफी बेचैन रहेगा। आज दिन की शुरुआत थोड़ा बेचैनी से भरी होगी। आज आपके ऊपर ऑफिस में भी काम का बोझ अधिक रहेगा और ऐसे में महसूस होगा कि आपने एक ही दिन में ढेर सारे लटके हुए काम निपटा लिए हैं। थोड़ा घूमना फिरना पड़ सकता है। आज शाम को फालतू खर्च की वजह से मन थोड़ा उदास हो सकता है।

मीन करियर राशिफल:

दिन सफलता से भरा होगा

मीन राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा होगा और बेहतर होगा कि आज हर मामले में टेंशन लेने से बचें। थोड़ी सी इच्छा शक्ति से सब कुछ संभव है। दोस्तों के सपॉर्ट से किसी बड़े प्रॉजेक्ट को फाइनलाइज कर सकेंगे। रोमांटिक अफेयर्स में मजबूती आएगी। आपका दिन खुशी में बीतेगा। सरकारी अधिकारियों की कमाई अच्‍छी होने से मन में खुशी रहेगी।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here