आज का दिन शानदार, इन राशि वालों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा

0
12
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात नए रास्ते खोलेगी। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन कर सकते हैं।

HIGHLIGHTS

  1. मेष: पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।
  2. वृषभ: परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।
  3. मिथुन: आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात नए रास्ते खोलेगी।

आज दिनांक 24 अप्रैल 2024, मंगलवार को विक्रम संवत 2081, मास अमांत चैत्र, मास पूर्णिमांत चैत्र, तिथि पूर्णिमा है। यहां पढ़ें सभी 12 राशियों का दैनिक भविष्यफल

मेष राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। आज किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ राशिफल 

आज मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं। सहयोगियों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन राशिफल

आज का दिन शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात नए रास्ते खोलेगी। व्यापार व्यवसाय में परिवर्तन कर सकते हैं। आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा।

कर्क राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा।

सिंह राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर उसे धोखा मिल सकता है कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं उसमें व्यवधान आएगा परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं पुत्र भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं।

तुला राशिफल 

आज मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचाना है तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार व्यवसाय में बड़े लेन-देन से बचें।

वृश्चिक राशिफल

आज किसी नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अच्छा है। किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपकी मुश्किल बढ़ा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु राशिफल

आज आप किसी व्यर्थ की उलझन में फंस सकते हैं। किसी षड्यंत्र का आप शिकार बन सकते हैं। विरोधी वर्ग सक्रिय रहेंगे। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में रुकावट प्रतीत होगी। किसी अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार ना दें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर वाद विवाद बन सकता है।

मकर राशिफल 

आज आप कुछ बातों को लेकर मानसिक तौर से दबाव महसूस करेंगे। आप किसी कार्य के पूर्ण होने के लिए अत्यधिक परिश्रम करेंगे, परंतु सफलता मिलना थोड़ा कठिन होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

कुंभ राशिफल 

आज किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं. उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा। आज पुराना विवाद निपटान का प्रयास करें जो आपकी प्रगति में बाधक है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है।

मीन राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में सफलता मिलेगी। आज जीवन के लिए कोई बड़ी निधि धनराशि जमा कर सकते हैं। व्यापार व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में ना दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी।

अपनी जन्म पत्रिका पे जानकारी/सुझाव के लिए सम्पर्क करें।

WhatsApp no – 7699171717
Contact no – 9093366666

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here