करियर राशिफल 26 अप्रैल 2024: कल ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र में मां लक्ष्‍मी होंगी इन 5 राशियों पर मेहरबान, धन, सम्‍मान और ऐश्‍वर्य में वृद्धि के योग

0
152
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

शुक्रवार 26 अप्रैल को ज्‍येष्‍ठा नक्षत्र के शुभ योग में मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से कन्‍या और वृश्चिक राशि वालों के भाग्‍य में वृद्धि होगी। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी।

शुक्रवार 26 अप्रैल को कन्‍या और वृश्चिक राशि वालों के लिए कमाई के शानदार योग बन रहे हैं। मां लक्ष्‍मी के आशीर्वाद से आपको कारोबार में जबर्दस्‍त मुनाफा होगा और करियर में अच्‍छी खबर सुनने को मिल सकती है। कोई शानदार प्रस्‍ताव आपको मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए आर्थिक मामलों में कैसा होगा शुक्रवार।

मेष आर्थिक राशिफल: रुपये-पैसे के मामले में शुभ योग बने हुए हैं

मेष राशि वालों के लिए आज रुपये-पैसे के मामले में शुभ योग बने हुए हैं और आज आपके लिए उच्‍च पद की प्राप्ति के योग बन रहे हैं। स्वभाव में चिड़चिड़ापन बढ़ सकती है। आमदनी संतोषजनक रहेगी, मामा पक्ष से धन प्राप्ति के योग हैं और आपको लाभ होगा। सायंकाल में विवाह में जाने के योग बन सकते हैं और उसमें आपका खर्च होगा।

वृष आर्थिक राशिफल: आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी

वृष राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपकी संपत्ति में वृद्धि होगी। भाग्‍य साथ देगा। परिवार में सुख शान्ति के योग हैं। किसी बुजुर्ग से धन प्राप्ति हो सकती है। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग हैं। पारिवारिक जीवन में सरसता बनी रहेगी। अनावश्यक व्यय पर नियंत्रण रखें। शाम को आप अपने घर में संगीत का आनंद ले सकते हैं।

मिथुन आर्थिक राशिफल: नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग

मिथुन राशि के लोगों का भाग्‍य साथ दे रहा है और आपको नौकरी में उच्च पद की प्राप्ति के योग बने हुए हैं। आपको संतान की ओर से किसी मामले में सुखद समाचार मिलेगा। रहन-सहन और खान पान का स्तर बढ़ेगा और आज आपको नए वस्‍त्र और उपहार का लाभ मिल सकता है। आपको नौकरी और व्यवसाय में पार्टनरशिप में खासा लाभ होगा। आलस्य का त्याग कर सक्रिय रहें।

कर्क आर्थिक राशिफल: संतान सुख में वृद्धि होगी

कर्क राशि वालों के लिए आज शुभ योग बन रहे हैं। आज आपको किसी जरूरी कार्य से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। संतान सुख में वृद्धि होगी और आज आपको किसी जरूरी काम के लिए शहर के बाहर जाना पड़ सकता है। उत्तम मित्रों के सहयोग से मन में निराशा का भाव समाप्त होगा। रात में नींद अच्‍छी आने से मन खुश रहेगा।

सिंह आर्थिक राशिफल: मन में प्रसन्नता रहेगी

सिंह राशि के जातकों के लिए लाभ का दिन है और आज आपके मन में प्रसन्नता रहेगी। जरूरी कार्य को पूरा करने की वजह से व्यस्तता रहेगी। अभिन्न मित्रों के सहयोग से व्यवसाय के नए स्रोत बनेंगे। आमदनी बढ़ेगी और आपको नए स्रोत से आय होगा। अकस्मात् बड़ी मात्रा में में पैसा हाथ में आने से मनोबल बढ़ा रहेगा। खान-पान पर नियंत्रण रखें, वरना आपकी सेहत बिगड़ सकती है।

कन्या आर्थिक राशिफल: आय में वृद्धि होगी

कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी और आय में वृद्धि होगी। आपकी बौद्धिक कार्यों और लेखन से भी अच्‍छी आय होगी। क्रोध से बचें और आपको संतान पक्ष से भी उच्च शिक्षा और करियर के मामले में सार्थक परिणाम मिलेंगे। शाम के वक्‍त आय और संपत्ति के मामले में लाभ हो सकता है।

तुला आर्थिक राशिफल: अकस्मात आपके खर्च बढ़ सकते हैं

तुला राशि के लोगों को आज हर मामले में बहुत संभलकर कार्य करने की जरूरत है। आज आप दूसरे लोगों के वजह से किसी मामले में असहज हो जाएंगे। अकस्मात आपके खर्च बढ़ सकते हैं। यदि आप नौकरी में हैं तो अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। शाम को आपका वक्‍त धार्मिक कार्य में मन लगेगा। रात्रि का समय सामाजिक आयोजन में बीतेगा।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज शुभ योग बन रहे हैं और आज आपकी किस्‍मत चमकने वाली है। आपको कहीं से रुका धन मिल सकता है और आपके भाग्‍य में वृद्धि के योग हैं। संतान पक्ष से और बौद्धिक क्षेत्र में सुखद परिणाम मिलने से प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके घर में शुभ कार्य होंगे और कहीं पर आपको जरूरी कार्य से जाना पड़ सकता है।

धनु आर्थिक राशिफल: आर्थिक मामलों में शुभ योग बन रहे हैं

धनु राशि के लोगों के लिए आज आर्थिक मामलों में शुभ योग बन रहे हैं और आपके भाग्‍य में वृद्धि होने से मन में प्रसन्‍नता रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाई और परिश्रम की अधिकता रहेगी। फिर भी आप सब कुछ बहुत आसानी से कर लेंगे। परिवार में विवाद की स्थिति बन सकती है। भाइयों में वैचारिक मतभेद उत्पन्न होंगे। शाम से लेकर आधी रात तक निकट की यात्रा का योग है। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

मकर आर्थिक राशिफल: आपकी मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि होगी

मकर राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज मान प्रतिष्‍ठा में वृद्धि हो रही है। ग्रहों के शुभ प्रभाव से आपको उत्तम संपत्ति की प्राप्ति होगी। आपके भाग्य का उदय होगी और आपकी कीर्ति में वृद्धि होगी। प्रबल विरोधियों के बाद भी आप सफलता पाएंगे और आगे बढ़ते रहेंगे। सफलता की प्राप्ति से हर्ष होगा और आपके कार्य पूर्ण होंगे।

कुंभ आर्थिक राशिफल: आपकी आय में वृद्धि होगी

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरा होगा और कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्‍मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी आय में वृद्धि होगी और क्रोध से बचने की सलाह है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद बढ़ सकते हैं और आपके जीवन में समस्‍याएं पैदा हो सकती हैं। धार्मिक आयोजन में भागीदारी से आपको खुशी होगी और मन प्रसन्‍न होगा।

मीन आर्थिक राशिफल: आय के नए स्रोत विकसित होंगे

मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फालकारक रहेगा। संपत्ति के सुधार व रख रखाव में खर्च बढ़ेगा। आज दिन में कुछ निकट के मित्रों व रिश्तेदारों का आगमन हो सकता है। आय के नए स्रोत विकसित होंगे। देश देशान्तर से शुभ समाचार मिलेंगे। राजनीति में बढ़ते जनसंपर्क का लाभ उठाएं। आज निवेश को बढ़ाने के लिए अच्‍छा दिन है। आपको लाभ होगा।

अपनी जन्म पत्रिका पे जानकारी/सुझाव के लिए सम्पर्क करें।

WhatsApp no – 7699171717
Contact no – 9093366666

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here