शनिवार के दिन करें ये खास उपाय, खुल जाएंगे बंद किस्मत के ताले

0
21
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

शनिदेव कर्मफल दाता कहे जाते हैं। कहा जाता है कि ये जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही वजह है कि शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि प्राप्त है। जिस जातक के अच्छे कर्म होते हैं, उन पर शनिदेव की अच्छी कृपा बनी रहती है। 

शनिवार का दिन न्याय के देवता शनिदेव को समर्पित है। इनकी आराधना के लिए शनिवार का दिन सबसे उत्तम माना जाता है। इस दिन विधि-विधान से शनि महाराज की पूजा अर्चना करने से जीवन की तमाम परेशानियां दूर होती हैं। शनिदेव कर्मफल दाता कहे जाते हैं। कहा जाता है कि ये जातक को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। यही वजह है कि शनिदेव को न्यायाधीश की उपाधि प्राप्त है। जिस जातक के अच्छे कर्म होते हैं, उन पर शनिदेव की अच्छी कृपा बनी रहती है। वहीं जो व्यक्ति बुरे कर्मों में लिप्त रहता है, उन पर शनिदेव का प्रकोप बरसता है। वहीं यदि आप आर्थिक तंगी से परेशान हैं तो शनिवार के दिन कुछ उपाय जरूर करें।

पीपल के पेड़ पूजा
शनिवार के दिन सूर्योदय से पहले पीपल के पेड़ की पूजा करें, जल अर्पित करें और तेल का दीपक जलाएं। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और कृपा हमेशा मिलती है। 

शनिवार के दिन करें इन चीजों का दान
शनिदेव की कृपा पाने के लिए शनिवार के दिन काला तिल, काला छाता, सरसों का तेल, काली उड़द और जूते-चप्पल का दान करें। इससे जीवन की समस्याएं कम होती हैं। 

लोहे का दीपक जलाएं 
कहा जाता है कि लोहा धातु में शनि देव का वास होता है। ऐसे में शनिवार और मंगलवार के दिन लोहे के दीपक में सरसों का तेल डालकर जलाएं। ऐसा करने से व्यक्ति का दुर्घटना से बचाव होता है।

दीपक में डालें एक लौंग 
शनिवार के दिन दीपक जलाते समय उसमें एक लौंग डाल दें। ऐसा करने से शनिदेव की कृपा प्राप्त होती है। ये उपाय आपकी आर्थिक लाभ कराता है। अगर ये उपाय निरंतर करते हैं, तो धन की कभी कमी नहीं हो पाएगी। 

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here