अगर पति-पत्नी में हमेशा रहती है तकरार, तो इन उपायों से करें रिश्ते मधुर

0
74
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

1.भगवान गणेश को विघ्नहर्ता माना जाता है। दाम्पत्य जीवन में आए इस संकट को दूर करने के लिए अपने पूजा के स्थान पर चांदी के गणेश जी की प्रतिमा रखने से समस्या दूर हो जाती है। इससे कलह खत्म होकर पति—पत्नी के बीच प्यार बढ़ने लगता है।

2.पति-पत्नी के बीच झगड़ों से मुक्ति पाने के लिए पति—पत्नी दोनों के सिरहाने कपूर की एक पुड़िया रखने से परेशानी दूर हो जाएगी। इसमें उनके मन में आए वैचारिक मतभेद खत्म होंगे।

3.पति-पत्नी के बीच आई खटास को दूर करने के लिए एक छोटे से कागज या भोज पत्र पर लाल स्याही से अपने पति या पत्नी का नाम लिखें। अब इसे हनुमान जी का ध्यान करते हुए उनके चरणों में रख दें। इससे कुछ ही दिनों में समस्या हल हो जाएगी।

4.पति-पत्नी के बीच झगड़े से मुक्ति के लिए रोज सुबह स्नान के बाद शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। साथ ही शिव जी का कोई सिद्ध मंत्र पढ़ें। इससे पति—पत्नी के बीच कलह समाप्त हो जाता है।

5.कलेश को दूर करने के लिए प्रत्येक रविवार एवं गुरुवार को गुड़ में थोड़ा—सा देशी घी मिलाकर इसे कंडे पर सुलगाने से घर का महौल पवित्र होने लगता है। इससे घर में सकारात्मकता आती है। जिसके चलते पति—पत्नी के बीच चल रहा मतभेद भी खत्म होता है।

6.अगर झगड़ा ज्यादा बढ़ गया हो तो पति व पत्नी के सिर के पीछे एक घी से भरा दीया जलाएं। इसे रात भर जलने दें। ध्यान रहें कि दीपक इस प्रकार जलाएं की उसकी छाया आप व आपके पति पर पड़ें।

7.पति—पत्नी के बीच आई दरार को भरने के लिए रोज स्नान के बाद घर में गुगुल की धूनी दिखाएं। इससे नकारात्मकता खत्म होगी। इससे पति—पत्नी के रिश्तों में सुधार आएगा और वे एक—दूसरे के प्रति घृणा की भावना त्याग देंगे।

8.यदि पति का व्यवहार पत्नी के लिए अच्छा नहीं है तो स्त्री को अपने सिंदूर की डिब्बी में एक गोमती चक्र रखना चाहिए। अब इस सिंदूर को नहाने के बाद रोज अपनी मांग में भरना चाहिए इससे पति की भावना आपके प्रति बदल जाएगी। इससे आपके रिश्ते में प्यार बढ़ेगा।

9.दाम्पत्य जीवन में सुख—शांति बनाए रखने के लिए देवी मां एवं भगवान विष्णु एवं लक्ष्मी जी की आराधना बहुत काम आती है। इसलिए हर शुक्रवार इन भगवान को कोई भी सफेद मिष्ठान का भोग लगाएं। यदि आप माता लक्ष्मी को कोई रस से भरी हुई मिठाई चढ़ाएंगे तो ज्यादा लाभ होगा। इससे पति—पत्नी के बीच आई दरार मिटने लगेगी।

अपनी पत्रिका पर विमोचना के लिए अभी कॉल करें 7699171717

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here