करियर राशिफल 18 अप्रैल 2024: कल वृद्धि योग में इन 5 राशियों के धन में होगी वृद्धि, कारोबार में मिलेगी शानदार सफलता

0
21
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

गुरुवार 18 अप्रैल को मघा नक्षत्र में वृद्धि योग का शुभ संयोग बना है। इस शुभ योग में कुंभ और मीन राशि के लोगों की किस्‍मत का सितारा बुलंद होगा।

करियर राशिफल 18 अप्रैल 2024: कल वृद्धि योग में इन 5 राशियों के धन में होगी वृद्धि, कारोबार में मिलेगी शानदार सफलता

गुरुवार 18 अप्रैल को मघा नक्षत्र में वृद्धि योग और भगवान विष्‍णु के आशीर्वाद से कुंभ और मीन राशि के लोगों के लिए लाभ और धन वृद्धि के योग बने हैं। आपको मनचाहा लाभ होगा। आपको कारोबार में सफलता मिलेगी व किस्‍मत आपका साथ देगी। आपको करियर के मामले में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए रुपये-पैसे के मामले में कैसा होगा गुरुवार।

मेष आर्थिक राशिफल: फालतू के विवाद से बचें

मेष राशि के लोगों के लिए आज का दिन आर्थिक मामलों में संभलकर काम करने का है। किसी की बातों में न आएं और अपने काम पर ध्‍यान दें। फालतू के विवाद से बचें तो आपके लिए अच्‍छा होगा। यदि आप किसी वसूली पर जा रहे हैं तो वहां जाना आपके लिए सार्थक हो सकता है। किसी से कोई वादा न करें, उसके पूरा होने में संदेह है। आज आपको पैसों का लेनदेन बहुत ही सोचकर करना चाहिए।

वृष आर्थिक राशिफल: काम अधिक करना पड़ सकता है

वृष राशि के लोगों के लिए आज का दिन काफी व्यस्‍तता से भरा होगा और आज आपके ऊपर कोई अतिरिक्त कार्यभार आ सकता है। यदि आप नौकरी में हैं तो कोई नया काम आपको आज करना पड़ सकता है। रही बात घरेलू समस्याओं की वहां भी और जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं और आपको काम अधिक करना पड़ सकता है। कोई ठोस सलाह आपके काम आ सकती है।

मिथुन आर्थिक राशिफल: अपने काम पर फोकस करें

मिथुन राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और कोई जरूरी काम आपको करना पड़ सकता है। कुछ उत्तरदायित्व वाला काम आपके ऊपर आ सकता है। चलते फिरते अचानक से किसी प्रियजन से आपकी मुलाकात हो सकती है। इसकी तत्काल मदद भी आपको करनी होगी। कुछ कठिनाई के बावजूद आप स्वयं को कमजोर न समझें और अपने काम पर फोकस करें।

कर्क आर्थिक राशिफल: आपके धन में वृद्धि होगी

कर्क राशि के लोगों को आज हर काम बहुत ही सोचकर करना चाहिए। आज आपसे किसी मामले में गलती हो सकती है। हर काम बहुत संभलकर करें। दूसरों के लिए अच्छा सोचें तो आपको भी अच्‍छा लाभ होगा। आपके धन में वृद्धि होगी और आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। आपकी योजनाएं सफल होंगी।

सिंह आर्थिक राशिफल: कार्ययोजनाएं सफल होंगी

सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपके धन में वृद्धि होगी। आपकी कार्ययोजनाएं सफल होंगी। आपके धन में वृद्धि होगी और भाग्‍य साथ देगा। आपके आस-पास क्या हो रहा है। कोई व्यक्ति जो आपका विरोधी है या फिर बिजनस में राइवल उसका पूरा ध्यान आपके पीछे लगा हुआ है। आपको कोई उपहार और सम्‍मान का लाभ मिल सकता है।

कन्या आर्थिक राशिफल: आपके धन में वृद्धि होगी

कन्या राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है। कोई हाथ आगे बढ़ाकर आपकी मदद करेगा। कोई फेरबदल आपको करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में आपको हर प्रकार का सहयोग मिलेगा और आपके रुके कार्य पूर्ण होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और कारोबार में आपको अच्‍छा मुनाफा हो सकता है। अपने काम को अपडेट कर लें। यही समय है।

तुला आर्थिक राशिफल: शाबाशी मिल सकती है

तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानी और चिंता वाला हो सकता है। शुक्र के कारण कुछ परेशानियां आपके जीवन में बढ़ सकती हैं। कुछ परेशानियां आपके स्‍वयं के स्‍वभाव के कारण आ सकती हैं। सामाजिक और व्यवसायिक क्षेत्र में आपको लाभ होगा और आपके विरोधियों की भीड़ आपके सामने खड़ी हो सकती है। अपने साहस और बुद्धिमानी की वजह से आपको दूसरे लोगों से शाबाशी मिल सकती है। मन की दुर्बलता और दुर्गुणों का त्याग करें।

वृश्चिक आर्थिक राशिफल: समय अनुकूल है, उसका लाभ लें

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आज आपको कहीं से मंगल समाचार मिलेगा। कार्य-व्यवसाय के क्षेत्र में तनाव को अपने ऊपर हावी न होने दें। आप जिस भी कार्य को लेकर नवीन योजनाएं बनाएंगे वे सफल होंगी। पुराने झगड़े झंझटों से छुटकारा मिलेगा। अधिकारी वर्ग के लोगों के बीच में आपसी सामंजस्य बढ़ेगा। निराशाजनक विचारों को मन में न आने दें, समय अनुकूल है। उसका लाभ लें।

धनु आर्थिक राशिफल: धन कठिनाई से मिलेगा

धनु राशि के लोगों का दिन शुभ है और आज आपको लाभ होगा। आपको किसी नए संपर्क से लाभ मिलेगा। आज आपका रुका हुआ धन कठिनाई से मिलेगा और उसको पाने के लिए आपको काफी मेहनत करनी पड़ेगी। आज किसी काम में लापरवाही करना आपको भारी पड़ सकता है। रोजमर्रा के काम में लापरवाही न करें। व्यवसायिक उन्नति से आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। रात का वक्‍त मांगलिक अवसरों में जाने का मौका मिलेगा।

मकर आर्थिक राशिफल: मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा

मकर राशि के लोगों के लिए आज का दिन पहले की तुलना में लाभ देने वाला होगा और आज आपको सामाजिक कार्य में सम्‍मान प्राप्‍त होगा। भाग्य विकास के लिए अच्‍छे योग बन रहे हैं। आपको क्रय-विक्रय के व्यवसाय में लाभ होगा। शुभ समाचार भी आपको दिन भर प्राप्त होंगे। मित्रों के साथ आपका संपकर् अच्छा होगा। व्यर्थ के झंझटों से बचे रहें। धार्मिक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। मामा पक्ष से सहयोग मिलेगा।

कुंभ आर्थिक राशिफल: आपका सितारा बुलंद होगा

कुंभ राशि के लोगों के लिए आज का दिन सफलता से भरपूर होगा। उच्चाधिकारियों की घनिष्टता से आपको लाभ होगा और सभी योजनाएं पूर्ण होंगेी। आयात निर्यात के व्यवसाय में आपके लिए सफलता के योग बन रहे हैं। आज आपकी रुचि आध्यात्म और धर्म के काम में बढ़ेगी। यात्रा, मंगलोत्सव का संयोग बन रहा है, समय के सदुपयोग से आपका सितारा बुलंद होगा।

मीन आर्थिक राशिफल: उन्नति के कई रास्‍ते आपके लिए खुलेंगे

मीन राशि के लोगों का दिन आज शुभ होगा और आज आपको हर कार्य में लाभ होगा। उन्नति के कई रास्‍ते आपके लिए खुलेंगे। अध्ययन और आध्यात्म में आपकी रुचि बढ़ेगी। ईर्ष्यालु साथियों से सावधान रहें। किसी को आज रुपया उधार न दें वापस नहीं मिलेगा। माता-पिता और गुरु की सेवा करना न भूलें। आज के दिन आपको धन सम्‍मान का लाभ होगा।

अपनी जन्म पत्रिका पे जानकारी/सुझाव के लिए सम्पर्क करें।

WhatsApp no – 7699171717
Contact no – 9093366666

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here