भारत के चार धाम

0
53
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा परिभाषित चार वैष्णव तीर्थ हैं। जहाँ हर हिंदू को अपने जीवन काल मे अवश्य जाना चाहिए, जो हिंदुओं को मोक्ष प्राप्त करने में मदद करेंगे। इसमें उत्तर दिशा मे बद्रीनाथ, पश्चिम की ओर द्वारका, पूर्व दिशा मे जगन्नाथ पुरी और दक्षिण मे रामेश्वरम धाम है।

हिंदू पुराणों में हरि यानी विष्णु और हर या शिव को शाश्वत मित्र कहा जाता है। ऐसा माना गया है कि जहाँ भगवान विष्णु का निवास करते हैं वहीं भगवान शिव भी पास में रहते हैं। ये चार धाम भी इसके अपवाद नहीं माने गये हैं। अतः केदारनाथ को बद्रीनाथ की जोड़ी, रंगनाथ स्वामी को रामेश्वरम की, सोमनाथ को द्वारकालिंगराज को पुरी की जोड़ी के रूप में माना जाता है। हालांकि यहां एक बात भी है..

ध्यान देने वाला तथ्य यह है कि, भारत के चार धाम और उत्तराखंड राज्य के चार धाम अलग-अलग है। उत्तराखंड के चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम के रूप में माना जाता है। जिन्हें छोटा चार धाम के नाम से भी जाना जाता है।
चार धाम कहाँ कहाँ स्थित है?

द्वारका धाम द्वारका, गुजरात
मठ: शारदा मठ | महावाक्य: तत्त्वमसि | वेद: सामवेद | सन्यासी नाम: सरस्वती, तीर्थ, आश्रम | प्रथम मठाधीश: हस्तामलक (पृथ्वीधर) | दिशा: पश्चिम | सहायक शिव मंदिर: सोमनाथ ज्योतिर्लिंग | कुंभ: उज्जैन

जगन्नाथ धामपुरी, ओडिशा
मठ: गोवर्धन मठ | महावाक्य: प्रज्ञानं ब्रह्म | वेद: ऋग्वेद | सन्यासी नाम: आरण्य | प्रथम मठाधीश: पद्मपाद | दिशा: पूर्व | सहायक शिव मंदिर: लिंगराज मंदिर | कुंभ: प्रयागराज

रामेश्वरम धाम रामेश्वरम, तमिलनाडु
मठ: वेदान्त ज्ञानमठ | महावाक्य: अहं ब्रह्मास्मि | वेद: यजुर्वेद | सन्यासी नाम: भारती, पुरी | प्रथम मठाधीश: आचार्य सुरेश्वरजी | दिशा: दक्षिण | सहायक शिव मंदिर: रंगनाथ स्वामी मंदिर | कुंभ: नाशिक

बद्रीनाथ धाम उत्तराखण्ड
मठ: ज्योतिर्मठ | महावाक्य: अयमात्मा ब्रह्म | वेद: अथर्ववेद | सन्यासी नाम: गिरि,पर्वत, सागर | प्रथम मठाधीश: आचार्य तोटक | दिशा: उत्तर | सहायक शिव मंदिर: केदारनाथ ज्योतिर्लिंग | कुंभ: हरिद्वार

भगवान विष्णु के अलग अलग अवतार में, वह रामेश्वरम में स्नान करते हैं, बद्रीनाथ में ध्यान, पुरी में भोज तथा द्वारिका में शयन पसंद करते हैं।

बद्रीनाथ धाम

बद्रीनाथ धाम मंदिर चार धामों में से एक है और भारत के प्रमुख तीर्थ स्थलों में शामिल है। यहां पर भगवान विष्णु के एक रूप बद्रीनारायण की पूजा होती है।

द्वारका धाम

द्वारका धाम सात मोक्ष पुरी में से एक माना जाता है। इन चार तीर्थों मे से एक भारत की पश्चिम दिशा मे द्वारका का यह श्री द्वारकाधीश मंदिर (ગુજરાતી: શ્રી દ્વારકાધીશ મન્દિર) है।

जगन्नाथ धाम 

भारत के पूर्व दिशा में स्थित जगन्नाथ धाम को चार वैष्णव धामों में से एक माना जाता है। भारत के चार धाम आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा परिभाषित चार वैष्णव तीर्थ हैं।

रामेश्वरम 

रामेश्वरम भारत के चार तीर्थ स्थानों में से एक, चार धाम, यह हर जगह से भगवान शिव के अनुयायियों को अपने जीवनकाल में कम से कम एक बार रामनाथस्वामी मंदिर में स्थापित ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने के लिए आते है।

अपनी जन्म पत्रिका पे जानकारी/सुझाव के लिए सम्पर्क करें।

WhatsApp no – 7699171717
Contact no – 9093366666

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here