आज का राशिफल 25 जनवरी 2024 : सिंह कन्या और तुला राशि को शशि योग दिला रहा अप्रत्याशित लाभ

0
95
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

​मेष राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा

मेष राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज परिवार और पार्टनर का पूरा साथ सहयोग मिलेगा। स्थायी संपत्ति के क्रय-विक्रय से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। नौकरी में सहकर्मियों और सहयोगियों से सहयोग मिल सकता है। कारोबार अच्छा चलेगा। आय में वृद्धि होगी। चोट व रोग से परेशानी हो सकती है। अगर आप कोई नया काम या रोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं तो जरूर करें, सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ से मन आनंदित होगा।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।

​वृषभ राशि वालों की कमाई बनी रहेगी

वृषभ राशि के जातक आज क्रोध और उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। आपके लिए सलाह है कि आप आज धैर्य से काम लें, विवाद को बढावा न दें। कोई पुरानी स्वास्थ्य संबंधी समस्या आपको परेशान करेगी इसलिए सेहत का ध्यान रखें। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही न करें। एक छोटी सी गलती परेशानी बढ़ा सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से मदद मिलेगी। आय बनी रहेगी लेकिन व्यापार में जोखिम न लें। शुरुआती संघर्ष के बाद ग्रह-नक्षत्र आपको सफलता दिलाएंगे। कोई नया ऑर्डर या अनुबंध मिलने की संभावना है। शत्रु शक्तिहीन रहेंगे।

आज भाग्य 76% आपके पक्ष में रहेगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

मिथुन राशि के जातक बुद्धि से सफलता पाएंगे

मिथुन राशि के लिए आज सितारे कहते हैं कि आपको कुछ अप्रत्याशित खर्चों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा लेकिन काम का दबाव और तनाव आज बना रहेगा। नौकरी में किसी बात को लेकर चिंता और परेशानी बनी रहेगी। अपेक्षित कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं जिससे चिंता तथा तनाव रहेंगे। वैसे आज बुद्धि एवं चतुराई से जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में आपको लाभ मिलेगा। आज आप अपनी प्रतिभा का भरपूर लाभ उठाने में सफल हो सकते हैं। नई योजनाओं पर काम कर सकते हैं, लाभ मिलेगा।

आज भाग्य 73% आपके पक्ष में रहेगा। श्रीराम रक्षा स्तोत्र का पाठ करें।

कर्क राशि के जातकों को जल्दबाजी से नुकसान हो सकता है

आज चंद्रमा आपकी राशि में चल रहे हैं। राशि स्वामी का राशि में आकर विराजमान होना आपके लिए लाभकारी रहेगा। लेकिन आपको आज मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना होगा। कानूनी अड़चन दूर होकर स्थिति आपके पक्ष में बनेगी। जीवनसाथी के साथ आपसी सौहार्द्र बना रहेगा। आप घर परिवार के लेकर किसी योजना पर विचार कर सकते हैं। जल्दबाजी में धन हानि हो सकती है, इसलिए सोच समझकर आर्थिक फैसला लें। निवेश लाभदायक रहेगा और कार्य बनेंगे। घर में सुख-शांति रहेगी। आज आप अपनी वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखें। अनावश्यक वाद-विवाद से बचें।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। शनिदेव के दर्शन करें और तेल चढ़ाएं।

​सिंह राशि के जातक अप्रत्याशित लाभ पाएंगे

सिंह राशि के जातकों को अपने उत्साह और जोश को कंट्रोल में रखना होगा क्योंकि जोश में होश खोने का भय बना हुआ है। वैसे आज व्यावसायिक योजना आपकी सफल होगी। अप्रत्याशित लाभ के योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा। कारोबार अच्छा चलेगा। नौकरी में आपके अधिकार बढ़ सकते हैं। जुआ, सट्टा और लॉटरी के चक्कर में न पड़ें। निवेश शुभ रहेगा। आलस को हावी न होने दें। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी।

आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। काले कुत्ते को रोटी खिला दें।

कन्या राशि वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी

कन्या राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज आप कुछ नई योजना पर काम करेंगे और आपकी कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक कार्यों में भी आज आप बढ़चढ़कर हिस्सा लेंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी और सुख के साधन प्राप्त करेंगे। नौकरी में वर्चस्व स्थापित होगा। आय के स्रोत बढ़ सकते हैं। व्यवसाय लाभदायक रहेगा। निवेश शुभ रहेगा। घर में सहयोग एवं सुख में वृद्धि हो सकती है। आज किसी को पैसा उधार न दें, क्योंकि आज दिया हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना कम है।

आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। संकटनाशन गणेश स्तोत्र का पाठ करें।

​तुला राशि वालों का कारोबार में धन लाभ बढ़ेगा

तुला राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपके प्रयास आज सफल होंगे। किसी बड़े कार्य की समस्या दूर होगी जिससे आप राहत महसूस करेंगे। मित्रों से सहयोग मिल सकेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। व्यापार में लाभ बना रहेगा और अपना प्रभाव बढ़ाने में सफल रहेंगे। नौकरी में अनुकूल स्थिति रहेगी। निवेश शुभ रहेगा। जोखिम के कार्य न करें। किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च होगा। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। प्रातःकाल भगवान सूर्य को तांबे के लोटे से जल अर्घ्य दें

​वृश्चिक राशि का जातकों को लाभ के अवसर मिलेंगे

आज के दिन वृश्चिक राशि के जातकों को किसी दूर रहने वाले संबंधी से शुभ समाचार मिलेगा। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी नौकरी में सहकर्मी आपका सहयोग करेंगे। व्यवसाय में जल्दबाजी न करें। चोट व दुर्घटना के प्रति सतर्क रहें। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। घर के बाहर स्थितियां अनुकूल हो सकती हैं। ख़ुशी का माहौल रहेगा। छोटी दूरी की यात्रा संभव है। ऑनलाइन खरीदारी करते समय बुद्धि और विवेक से काम लें।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। आज लक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें।

​धनु राशि के जातकों को आज धैर्य से काम लेना होगा

आज धनु राशि के सितारे बताते हैं कि आज आपका मन किसी न किसी बात को लेकर उलझन में रहेगा और आपका काम आज अटक सकता है। काम का दबाव रहेगा लेकिन कमाई सामान्य रहेगी। आज लोग आपके साथ बिना वजह बहस कर सकते हैं। कोई नकारात्मकता खबर मिलने से मन परेशान होगा। पार्टनर के साथ मतभेद हो सकता है। किसी भी कार्य में जल्दबाजी न करें, धैर्य से काम लें। किसी करीबी से मुलाकात से आप खुश हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में दिन अनुकूल रहेगा।

आज भाग्य 65% आपके पक्ष में रहेगा। रोज रात में अंतिम रोटी काले कुत्ते को खिला दें।

​मकर राशि वालों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आज काम के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा सफल रहेगी। लेकिन लेन-देन में सावधानी रखें। मकर राशि वालों को बिना मांगे किसी को सलाह नहीं देनी चाहिए नहीं तो बाद में अफसोस हो सकता है। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। किसी बात को लेकर अज्ञात भय व चिंता रहेगी। प्रतिष्ठा बढ़ेगी और अपनी रुचि का काम मिलने से आप प्रसन्न रहेंगे। किसी योजना पर काम शुरू कर सकते हैं, भविष्य में इसका आपको लाभ मिल सकता है।

आज भाग्य 75% आपके पक्ष में रहेगा। गायों को गुड़ खिलाएं।

​कुंभ आपका दिन आज उत्तम बीतेगा

कुंभ राशि के सितारे बताते हैं कि आज पार्टी व पिकनिक की योजना बनेगी। दोस्तों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। नौकरी में अनुकूलता रहेगी। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। समाज में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। विरोधी परास्त होंगे और यात्रा से लाभ मिलेगा। कुल मिलाकर आज गुरुवार का दिन शुभ रहेगा।

आज भाग्य 91% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु की पूजा करें और हल्दी का तिलक लगाएं।

​मीन राशि के जातक लाभ के अवसर पाएंगे

मीन राशि के सितारे बताते हैं कि आज धर्म कर्म के काम में आपका मन रहेगा। मानसिक शांति रहेगी, बीते कुछ दिनों से चली आ रही परेशानी से राहत पाएंगे। कोर्ट-कचहरी के कार्य अनुकूल रहेंगे। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। ख़ुशी का माहौल रहेगा। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है। दूसरे के कार्य में हस्तक्षेप न करें। हो सके तो आज यात्रा की योजना टाल दें और वाहन सावधानी से चलाएं। मां दुर्गा की पूजा करें और कवच का पाठ करें, आपके लिए शुभ रहेगा।

आज भाग्य 80% आपके पक्ष में रहेगा। आज पीला तिलक लगाएं और भगवान विष्णु की पूजा करें।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here