आज का राशिफल : कन्या और मीन राशि पर मेहरबान रहेंगे गणेशजी, देखें क्या कहते हैं आपके सितारे

0
88
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
2

 आज का राशिफल 19 फरवरी दिन शनिवार को चंद्रमा दिन रात कन्या राशि में रहेंगे। बुध की राशि में चल रहे चंद्रमा की आज सीधी दृष्टि मीन राशि पर रहेगी। उत्तराफाल्गुनी और हस्त नक्षत्र आज प्रभाव में होगा। इन ग्रह नक्षत्रों की स्थितियों के बीज आज का दिन कन्या और मीन राशि के लोगों के लिए शुभ लाभदायक रहेगा। अन्य सभी राशियों के लिए आज गणेशजी क्या कुछ कह रहे हैं, जानने के लिए देखें, आज का राशिफल।

गणेशजी मेष राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज आप को चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है। कई दिनो से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें आज ही खत्म करें। आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं। गवर्नमेंट से कोई बड़ा बेनिफिट मिल सकता है। व्यापार में आर्थिक प्रगति के लिए मेहनत करना पड़ेगा। युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना है। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। शनिदेव की पूजा करें और माता-पिता का आशीर्वाद लें।

गणेशजी वृषभ राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करना चाहिए। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। दूसरों के विचारों और बातों से ज्यादा प्रभावित न हों। काम के मामले में दिन आपके पक्ष में रहेगा। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं। पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी।

आज भाग्य 92 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

मिथुन राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल को हासिल कर लेंगे। आपके बिजनस में तेजी आएगी और कोई नया काम शुरू करने की कोशिश करेंगे। आज किसी के साथ धोखा न करें। बिजनस को विस्तार देने के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं। कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी। ससुराल के लोगों से बातचीत होगी।

भाग्य आज 89 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता लक्ष्मी की पूजा करें।

गणेशजी कर्क राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी। आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे। किसी परिजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा। अधूरे कार्यों को पूरा करने में मित्रों का सहयोग मिलेगा। प्रॉपर्टी से आने वाले सुस्त रिटर्न से आप निरुत्साहित महसूस कर सकते हैं। कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है। परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें।

गणेशजी सिंह राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज आप हर किसी की बात जानने की कोशिश करेंगे। नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राह आसान होगी। आर्थिक स्थिति को पुनः व्यवस्थित करने में अपना ध्यान रखें। युवाओं को ज्यादा चीजों को सीखने की जरूरत है। भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे। महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा।

भाग्य आज 80 प्रतिशत तक आपके साथ हे। गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आर्शीवाद लें।

कन्या राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज के दिन आपको सभी से विनम्रता से बात करना चाहिए। राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा। कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं। सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहे हैं। किसी काम में आपका अनुभव फायदेमंद साबित होगा। युवाओं को नए रोजगार मिल सकतें है। पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी। अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने व उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं।

आपका भाग्य आज 85 प्रतिशत रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

तुला राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें। बिजनस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं। धन में बढ़ोतरी हो सकती है। संपत्ति खरीदने का मन बनाने से पहले पैसे संबंधी नियम को समझना जरूरी होगा। आज किसी काम को करते समय आपको अपने मन को शांत रखना चाहिए। गृहस्थ जीवन में कुछ नए पन का एहसास होगा।

आज भाग्य 72 प्रतिशत आपके पक्ष में रहेगा। शिव चालीसा

गणेशजी वृश्चिक राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा। प्रफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आज सब कुछ ठीक चलेगा। अतिरिक्त धन को रियल एस्टेट में निवेश किया जा सकता है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है।

भाग्य आज 92 प्रतिशत आपका साथ देगा। शनि मंदिर में पूजा करें।

गणेशजी धनु राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। व्यापारी वर्ग कारोबार को आर्थिक बल देने के लिए लोन की प्लानिंग कर सकते हैं। पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं। दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें।

भाग्य आज 82 प्रतिशत आपके साथ रहेगा। शनि चालीसा का पाठ करें।

गणेशजी मकर राशि वालों के लिए कह रहे हैं कि आज का महिलाओं के लिए दिन शुभ है। सभी की दुआओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। आप अपने आपको ऊर्जावान महसूस करेंगे। आप किसी सरकारी संस्था के काम में अपना सहयोग दे सकते हैं। अटके काम में गति आने से लाभ होगा। खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा।

भाग्य आज 64 प्रतिशत तक आपके साथ है। शिव चालीसा का पाठ करें।

कुंभ राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे। प्रॉपर्टी के क्षेत्र में आपके द्वारा की गई पहल आज अंजाम तक पहुंच सकती है। नए काम में कुछ बाधा आ सकती है। आवेश में आने की बजाय संयम से काम लें।

भाग्य आज 95 प्रतिशत आपका साथ देगा। माता सरस्वती की पूजा करें।

राशि वालों के लिए गणेशजी कह रहे हैं कि आज शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे। परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे। प्राइवेट नौकरी करने वालों को अपनी वाणी पर थोड़ा ध्यान रखने की जरूरत है। व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
2

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here