छुट्टी वाले दिन इन राशि वालों को मिल सकती है बुरी ख़बर, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

0
64
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

के लोगों का दिन सामान्‍य रहेगा और आज आपको परिवार के लोगों का भरपूर सहयोग मिलेगा। आपको आज धन का खर्च काफी सोचकर करने की जरूरत है। संतान पक्ष की किसी बात से आप परेशान हो सकते हैं और मन में निराशा हो सकती है। शाम के वक्‍त कोई कोई रुका काम बनने की संभावना है। शाम के वक्‍त परिवार में किसी के आने से वक्‍त सुकून में बीतेगा।

वृष राशि के लोगों का दिन सुख शांति से बीतेगा और आज आपको राजनीति में किए जा रहे प्रयास में सफलता मिलेगी। आपको शासन सत्‍ता के गठजोड़ से लाभ होगा। नए अनुबंधों के द्वारा पद, प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। रात्रि में कुछ अप्रिय व्यक्तियों से मिलने से अनावश्यक कष्ट का सामना करना पड़ेगा। संतान पक्ष से कुछ राहत मिलेगी और आपके धन में वृद्धि होगी।

मिथुन राशि के लोगों को आज हर काम बहुत संभलकर करने की जरूरत है। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने या चोरी होने का भय बना रहेगा। संतान की शिक्षा या किसी प्रतियोगिता में आशातीत सफलता हासिल होगी। मन में हर्ष होगा। सांयकाल में कोई रुका कार्य पूरा होगा। रात्रि में उत्साहवर्धक मांगलिक कार्यों में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त होगा और आपके धन में वृद्धि होगी।

कर्क राशि के लोगों को लाभ होगा। आपकी उत्‍तम संपत्ति में वद्धि होगी। आजीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। संतान के दायित्व की पूर्ति हो सकती है। यात्रा, देशाटन की स्थिति लाभदायक होगी। सांयकाल से लेकर रात्रि तक प्रिय व्यक्तियों का दर्शन और सुसमाचार मिलेगा। आपके धन में वृद्धि और योजनाएं पूर्ण होंगी।

सिंह राशि के लोगों को लाभ होगा और आपकी ग्रहदशा में सुधार होगा। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी। शिक्षा, प्रतियोगिता में विशेष सफलता मिलेगा। आपको भागदौड़ रहेगी। नेत्र विकार होने की संभावना है और आपके धन में वृद्धि होगी। शत्रु आपस में लड़कर ही नष्ट हो जाएंगे।

कन्या राशि के लोगों को आर्थिक लाभ होगा और आपके भाग्‍य में वृद्धि होगी। रोजगार व्यापार के क्षेत्र में जारी प्रयासों में अकल्पनीय सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष से भी संतोषजनक सुखद समाचार मिलेगा। दोपहर बाद किसी कानूनी विवाद या मुकदमों में जीत आपके लिए खुशी का कारण बन सकती है। शुभ खर्चा व कीर्ति की वृद्धि होगी।

तुला राशि के लोगों को लाभ होगा और आज आपके चारों ओर खुशी का माहौल रहेगा। घर परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। कई दिनों से चली आ रही लेन-देन की कोई बड़ी समस्या हल हो सकती है। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ में आ जाने का सुख मिलेगा। विरोधियों का अंत होगा। पास और दूर की यात्रा का पर जाने की योजना बन सकती है। प्रणय संबंध बेहतर होंगे।

वृश्चिक राशि के लोगों का भाग्‍य साथ देगा और आपके धन में वृद्धि होगी। आज आपकी कोई बीमारी परेशान कर सकती है और आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। आज पैसों की समस्‍या की वजह से आपका काम करने में मन नहीं लगेगा। पैसा फालतू खर्च अधिक होगा। बेहतर होगा कि जहां पर जरूरी हो वहीं पर खर्च करें, नहीं तो आपको लेने के देने पड़ जाएंगे।

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन शुभ है। आज विरोधी भी आपकी तारीफ करेंगे और आपको सरकारी लोगों से गठजोड़ का फायदा होगा। पर्याप्त मात्रा में धन हाथ लग सकता है। सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के अवसर प्राप्त होंगे। आपके धन में वृद्धि होगी और आपको आनंद की प्राप्ति होगी।

मकर राशि के लोगों के लिए आज सम्‍मान में वृद्धि का दिन है और आपको आर्थिक लाभ होगा। आजीविका के क्षेत्र में चल रहे नए प्रयास फलीभूत होंगे। अधीनस्थ कर्मचारियों का आदर व सहयोग भी पर्याप्त मिलेगा। शाम के समय किसी झगड़े विवाद में न पड़ें। रात्रि में प्रिय अतिथियों के आने से आपका काम और खर्च बढ़ सकता है। माता-पिता का विशेष ध्यान रखें।

कुंभ राशि के लोगों को आज हर काम बहुत ही सावधानी से करने की जरूरत है। किसी मामले में फालतू खर्च से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें। निर्मूल विवाद और अकारण शत्रुपत्ति से बचें और अपने काम पर ध्‍यान दें। अपनी बुद्धि द्वारा किए कार्यों में ही हानि और निराशा हो सकती है। कोई विपरीत समाचार सुनकर अकस्मात यात्रा पर जाना पड़ सकता है। सावधान रहें और झगड़े विवाद से बचें।

मीन राशि के लोगों को लाभ होगा और आज का दिन धन लाभ में बीतेगा। दाम्पत्य जीवन में कईं दिन से चला आ रहा गतिरोध समाप्त हो जाएगा। बहनोई और साले से लेन-देन न करें सम्बन्ध खराब होने का खतरा है। धार्मिक क्षेत्रों की यात्रा पर जाने की योजना बन सकती है। यात्रा में सावधान अवश्य रहें। मूल्यवान वस्तुओं के चोरी होने का भय है।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here