1 फरवरी 2024 का राशिफल: माह के पहले दिन इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, पढ़ें दैनिक राशिफल

0
90
views
Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आप अपने स्वास्थ्य में बढ़ती समस्याओं को लेकर परेशान थे, तो आपको उनसे राहत मिलती दिखाई दे रही है। संतान पक्ष के भविष्य के लिए भी कुछ धन संचय करने में कामयाब रहेंगे, लेकिन  आपको अपने रुके हुए कार्यों के प्रति अत्यधिक सावधानी बरतनी होगी, नहीं तो बाद में आपको कठिनाइयों का सामना करना हो सकता है।

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रभाव व प्रताप में वृद्धि लेकर आएगा। अगर किसी नए कार्य की शुरुआत कर रहे हैं तो आपको माता पिता के आशीर्वाद से करनी होगी। यदि आपने पहले किसी से कर्जा लिया था, तो आज वह आपसे वापस मांग सकता है। आपके व्यापार की कोई रुकी हुई डील फाइनल हो सकती है। सरकारी योजना में धन बहुत ही सोच विचार कर लगाएं, नहीं तो बाद में परेशानी का सामना करेंगे।

मिथुन राशि के जातकों के ऊपर आज जिम्मेदारियों का बोझ आ सकता है और वह उनसे काफी ज्यादा परेशान रहेंगे. आज आपके व्यवहार में भी बदलाव आ सकता है। घर परिवार में वाद विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं. नये वाहन खरीदने की योजना बन सकती है। परिवार में किसी सदस्य की सेहत मे गिरावट आएगी.

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लेनदेन के मामले में सावधानी बरतने के लिए रहेगा। मान व प्रतिष्ठा बढ़ने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। सामाजिक कार्यों के प्रति आज आप अच्छा नाम कमा सकते हैं। जिससे आपका व आपके कुल का नाम रोशन होगा। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को अपनी शिक्षा में आ रही समस्याओं का समाधान मिलेगा।

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अपनी आय को ध्यान में रखकर खर्च करने के लिए रहेगा.  किसी भी कार्य को किसी के कहने में आकर नहीं करना है। शान शौकत की वस्तुओं पर धन खर्च करने से बचना होगा, अन्यथा बाद में आपको धन के संकट से जूझना पड़ सकता है। आपसे यदि पहले किसी ने धन उधार लिया था, तो वह आपको आज वापस दे सकता है।

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर के दृष्टिकोण से उत्तम रहने वाला है। आप अपने किसी पुराने मित्र की मदद से कोई लेनदेन से संबंधित मामला सुलझा सकते हैं। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों की कुछ अन्य विषयों के प्रति रुचि जागेगी और वह उनकी ओर अग्रसर होंगे। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन होने से परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। जो जातक नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें आज खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, बाहरी व्यक्ति की सलाह लेने से बचें, अन्यथा यह आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। आज आपको अपने कामों पर ध्यान लगाना होगा। कार्यक्षेत्र में आपके विरोधी आप पर नजर रखेंगे।

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्रसन्नता दिलाने वाला रहेगा. आज आप  किसी नए काम की शुरुआत कर सकते है. संतान पक्ष से आपकी किसी बात पर बहस हो सकती है, लेकिन आपको उनकी बात सुननी व समझनी होगी. ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आज आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है। व्यापार करने वाले जातकों को आज किसी बड़े ऑर्डर मिलने की संभावना है, जिससे आपका मन प्रसन्न होगा।

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन उत्तम रूप से फलदायक रहने वाला है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को आज परीक्षा में मेहनत के अनुसार फल मिलेगा। जिसके चलते आप काफी ज्यादा प्रसन्न होंगे। यदि आपने पहले किसी से धन उधार लिया था, तो वह आज आपसे वापस मांगने आ सकते है। पहले लिया गया निर्णय आज आपको समस्या प्रदान कर सकता है, इसलिए सावधान रहें। प्रेम जीवन जी रहे जातक आज अपने पार्टनर के कहने पर निवेश कर सकते हैं।

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। यदि आप किसी पारिवारिक कलह को लेकर तनाव में चल रहे हैं, तो उनसे आपको छुटकारा मिलेगा। अपने कुछ खर्चो को लेकर परेशान रहेंगे. लेकिन कुछ खर्च ऐसे होंगे, जो मजबूरी में आपको ना चाहते हुए भी करने पड़ेंगे। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातक विदेश जाने की योजना बना सकते हैं, जिसमे वह सफल रहेंगे।

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन सांसारिक सुख के साधनों में वृद्धि लेकर आएगा। आज आप यदि किसी नई संपत्ति का सौदा करने जा रहे हैं, तो उसमें  आपको अच्छा मुनाफा मिलने की संभावना है। कार्य क्षेत्र में किसी गलत व्यक्ति का साथ देने से बचना होगा, नहीं तो आपकी नौकरी खतरे में आ सकती है। शिक्षा ग्रहण कर रहे जातकों को आज किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा।

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में आप अपनी अच्छी सोच का लाभ उठाएंगे और लोग भी आपकी बातों से प्रसन्न रहेंगे। आपके ऊपर आज काम का दबाव अधिक रहेगा, लेकिन फिर भी आप उससे घबराएंगे नहीं और उसे समय पर पूरा करके देंगे। नौकरीपेशा जातकों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। व्यापार करने वाले जातकों को व्यापार में अत्यधिक लाभ होने की संभावना है।

Like
Like Love Haha Wow Sad Angry
1

Warning: A non-numeric value encountered in /home/gyaansagar/public_html/wp-content/themes/ionMag/includes/wp_booster/td_block.php on line 1008

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here